• About Us
  • Advertisements
  • Terms
  • Contact Us
Monday, April 13, 2026
Nav Times News
  • Home
  • चंडीगढ़
  • राज्य
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • महाराष्ट्र
    • जम्मू & कश्मीर
    • हिमाचल प्रदेश
  • राष्ट्रिय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
  • व्यापार
  • ऑटोमोबाइल्स
  • टेक्नोलॉजी
  • ज्योतिष
  • वीडियो Video
  • चमकते सितारे
  • Blogs
  • Home
  • चंडीगढ़
  • राज्य
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • महाराष्ट्र
    • जम्मू & कश्मीर
    • हिमाचल प्रदेश
  • राष्ट्रिय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
  • व्यापार
  • ऑटोमोबाइल्स
  • टेक्नोलॉजी
  • ज्योतिष
  • वीडियो Video
  • चमकते सितारे
  • Blogs
No Result
View All Result
Nav Times News
No Result
View All Result
Home राज्य उत्तराखंड

पत्नी के साथ बाबा केदारनाथ धाम के दर्शन को पहुंचे सीएम धामी, एम्स के ट्रामा रथ का किया फ्लैग ऑफ

नवटाइम्स न्यूज़ by नवटाइम्स न्यूज़
October 11, 2022
in उत्तराखंड, राज्य
0
CM Dhami

रुद्रप्रयाग : (CM Dhami) संभावना है कि प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी दीपावली से एक दिन पहले 23 अक्‍टूबर को केदारनाथ धाम आ सकते हैं। इससे पहले मंगलवार को मुख्‍यमंत्री पुष्‍कर सिंह धामी केदारनाथ धाम पहुंचे। इस दौरान उनकी पत्‍नी गीता धामी भी साथ रही। हालांकि मौसम खराब होने की वजह से मुख्‍यमंत्री एक घंटे की देरी से केदार घाटी पहुंचे।

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी के संभावित दौरे से पूर्व मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का यह बड़ा दौरा है। इस दौरान उन्‍होंने भगवान केदार की पूजा अर्चना की। बाबा केदार की पूजा अर्चना करने के उपरांत वह निर्माण कार्यों का निरीक्षण करेंगे। मुख्‍यमंत्री रूद्र यज्ञ में पधारे संत-महात्माओं से भी भेंट करेंगे।

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी 23 अक्टूबर को केदारनाथ आ सकते हैं। प्रधानमंत्री मोदी केदारनाथ में दर्शन के उपरांत बदरीनाथ में चल रहे पुनर्निर्माण कार्यों का जायजा लेने बदरीशपुरी भी जा सकते हैं। हालांकि अभी उत्‍तराखंड सरकार को कोई आधिकारिक कार्यक्रम नहीं मिला है।

जून 2013 की आपदा में तबाह हुई केदारपुरी का पुनर्निर्माण उनके ड्रीम प्रोजेक्ट में शामिल है। वह लगातार पुनर्निर्माण कार्यों की स्वयं मानीटरिंग करते आ रहे हैं। केदारपुरी अब नए कलेवर में निखर चुकी है। प्रधानमंत्री मोदी का केदारनाथ धाम से विशेष लगाव है। एक दौर में उन्होंने केदारनाथ के नजदीक ही गुफा में साधना की थी। प्रधानमंत्री के निर्देश पर बदरीनाथ धाम को भी निखारा जा रहा है। वहां भी प्रथम चरण के पुननिर्माण कार्य चल रहे हैं।

माना जा रहा है कि इस बार वह दीपावली से एक दिन पहले केदारनाथ व बदरीनाथ के दौरे पर आ सकते हैं। इस दौरान वह दोनों धामों में चल रहे पुनर्निर्माण कार्यों का जायजा ले सकते हैं। (CM Dhami)

वहीं बदरी-केदार मंदिर समिति के अध्यक्ष अजेंद्र अजय ने कहा कि प्रधानमंत्री का उत्तराखंड के प्रति विशेष लगाव है और केदारनाथ उनके आराध्य हैं। उन्होंने कहा कि यदि वह दीपावली के अवसर केदारनाथ व बदरीनाथ आते हैं तो यह गौरव की बात होगी।

Tags: CM Dhamidehradun-city-politicsPM Narendra Modi kedarnath visitrudraprayag-politicsUttarakhand Cm Pushkar Singh Dhamiuttarakhand politics
Advertisement Banner Advertisement Banner Advertisement Banner
नवटाइम्स न्यूज़

नवटाइम्स न्यूज़

Recommended

M3M India

M3M India's GIC (Gurgaon International City) Records Rs. 2,000 Crore Phase 1 Sales; Inventory Sold Out in 3 Days

2 months ago
आईएएस

तीन जिलों के डीएम समेत कई और आईएएस अफसरों के तबादले, दो दिन में तीसरी सूची जारी

4 years ago
Facebook Twitter Instagram Pinterest Youtube Tumblr LinkedIn

Nav Times News

"भारत की पहचान"
+91 (783) 766-7000
Email: navtimesnewslive@gmail.com
Location : India

Follow us

Recent News

SIMBA Uproar 2026 Expands to Mumbai, Reinforcing Its Community-Led Culture Platform

SIMBA Uproar 2026 Expands to Mumbai, Reinforcing Its Community-Led Culture Platform

April 13, 2026

Heritage Spanish Brand Osborne Taps Singapore Distributor Octopus to Drive Asia-Pacific Growth

April 13, 2026

Click on poster to watch

Bhaiya ji Smile Movie
Bhaiya ji Smile Movie

© 2021-2026 All Right Reserved by NavTimes न्यूज़ . Developed by Msasian Entertainment (MS GROUPE)

No Result
View All Result
  • Home
  • चंडीगढ़
  • राज्य
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • महाराष्ट्र
    • जम्मू & कश्मीर
    • हिमाचल प्रदेश
  • राष्ट्रिय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
  • व्यापार
  • ऑटोमोबाइल्स
  • टेक्नोलॉजी
  • ज्योतिष
  • वीडियो Video
  • चमकते सितारे
  • Blogs

© 2021-2026 All Right Reserved by NavTimes न्यूज़ . Developed by Msasian Entertainment (MS GROUPE)