• About Us
  • Advertisements
  • Terms
  • Contact Us
Friday, April 17, 2026
Nav Times News
  • Home
  • चंडीगढ़
  • राज्य
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • महाराष्ट्र
    • जम्मू & कश्मीर
    • हिमाचल प्रदेश
  • राष्ट्रिय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
  • व्यापार
  • ऑटोमोबाइल्स
  • टेक्नोलॉजी
  • ज्योतिष
  • वीडियो Video
  • चमकते सितारे
  • Blogs
  • Home
  • चंडीगढ़
  • राज्य
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • महाराष्ट्र
    • जम्मू & कश्मीर
    • हिमाचल प्रदेश
  • राष्ट्रिय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
  • व्यापार
  • ऑटोमोबाइल्स
  • टेक्नोलॉजी
  • ज्योतिष
  • वीडियो Video
  • चमकते सितारे
  • Blogs
No Result
View All Result
Nav Times News
No Result
View All Result
Home राज्य उत्तराखंड

सीएम धामी बोले- उत्तराखंड में पर्यटक के रूप में आई थी आम आदमी पार्टी, जो अपने गंतव्य को वापस चली गई

नवटाइम्स न्यूज़ by नवटाइम्स न्यूज़
May 22, 2022
in उत्तराखंड, राज्य
0
आम आदमी

देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आम आदमी पार्टी पर जोरदार हमला किया है। शनिवार को दिल्ली में प्रदेश भाजपा कार्यालय में उत्तराखंड के प्रवासी नागरिकों के साथ संवाद में उन्होंने कहा कि उत्तराखंड में अब आम आदमी पार्टी का कोई नामलेवा नहीं है।

इस पार्टी को समाप्त करने की शुरुआत उत्तराखंड से हुई है। राज्य में उसका नामोनिशान मिट गया है और अब वह यहां पुनर्जन्म भी नहीं ले पाएगी।

मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि आम आदमी पार्टी ने बड़े-बड़े दावे कर जनता के साथ छल करने का प्रयास किया, लेकिन जनता ने उसे इज्जत के साथ विदा कर दिया। मुख्यमंत्री के अनुसार उन्होंने पहले ही कहा था कि पर्यटन प्रदेश उत्तराखंड में यह पार्टी केवल चुनाव के लिए आई है।

चुनाव के बाद जैसे यह आई है वैसे ही चली जाएगी। दो दिन पहले ही राज्य में इस पार्टी का चेहरा रहे कर्नल अजय कोठियाल (सेनि) अपनी पूरी टीम के साथ इस्तीफा दे चुके हैं।

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश में ऐसा पहली बार हुआ, जब सभी मिथक तोड़ते हुए भाजपा दोबारा सत्तासीन हुई है।

उन्होंने अपने पिछले मुख्यमंत्रित्वकाल में लिए गए निर्णयों का ब्योरा भी रखा। उन्होंने कहा कि अब नई सरकार के गठन के साथ ही कई संकल्प लिए गए हैं। सरकार पूरी पारदर्शिता से विकल्प रहित संकल्प के साथ कार्य करेगी।

सरलीकरण, समाधान व निस्तारीकरण पर अधिकारियों को विशेष ध्यान देने के निर्देश दिए गए हैं। सरकार की प्राथमिकता समाज के अंतिम छोर पर खड़े व्यक्ति तक पहुंचना है। उन्होंने हाल के दिनों में लिए गए निर्णयों का जिक्र भी किया।

चारधाम यात्रा का उल्लेख करते हुए उन्होंने कहा कि इस बार यात्रियों की संख्या कई गुना बढ़ गई है। चारधाम यात्रा हमारी चुनौती है, लेकिन सरकार इसे सुव्यवस्थित करने को हरसंभव प्रयास कर रही है।

चम्पावत उपचुनाव का जिक्र करते हुए उन्होंने वहां से चुनाव लडऩे का अवसर देने के लिए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी समेत राष्ट्रीय नेतृत्व के प्रति आभार जताया। इस अवसर पर चम्पावत के प्रवासियों ने क्षेत्र में प्रचार के लिए जाने की बात कही।

संवाद कार्यक्रम में केंद्रीय राज्यमंत्री अजय भट्ट, सांसद लाकेट चटर्जी, दिल्ली प्रदेश भाजपा के अध्यक्ष आदेश गुप्ता, विधायक मोहन सिंह बिष्ट, उत्तराखंड प्रवासी प्रकोष्ठ के दिल्ली प्रदेश संयोजक हरेंद्र डोलिया, प्रभारी अर्जुन सिंह आदि उपस्थित थे।

Tags: aam aadmi partyChief Minister Pushkar Singh DhamiCol Ajay Kothiyaldehradundehradun-city-politicsnewsstateuttarakhand news
Advertisement Banner Advertisement Banner Advertisement Banner
नवटाइम्स न्यूज़

नवटाइम्स न्यूज़

Recommended

Education

Education में नवाचार को बढ़ावा देने के लिए गेट सेट लर्न कॉन्क्लेव में 100 से अधिक शिक्षकों ने भविष्य के कौशल को अपनाया

2 years ago
Selfie

दूसरे दिन भी कुछ खास कमाल दिखाने में असमर्थ रही अक्षय कुमार की फिल्म Selfie, जाने भारत में अब तक कमाए कितने करोड़|

3 years ago
Facebook Twitter Instagram Pinterest Youtube Tumblr LinkedIn

Nav Times News

"भारत की पहचान"
+91 (783) 766-7000
Email: navtimesnewslive@gmail.com
Location : India

Follow us

Recent News

MSI

MSI Kicks Off Back to School 2026 , Season with Exclusive Channel Offers and Student Focused Benefits

April 17, 2026
Glow by Kirtilals

Glow by Kirtilals Shines Bright with New Showroom Launch in Madurai

April 17, 2026

Click on poster to watch

Bhaiya ji Smile Movie
Bhaiya ji Smile Movie

© 2021-2026 All Right Reserved by NavTimes न्यूज़ . Developed by Msasian Entertainment (MS GROUPE)

No Result
View All Result
  • Home
  • चंडीगढ़
  • राज्य
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • महाराष्ट्र
    • जम्मू & कश्मीर
    • हिमाचल प्रदेश
  • राष्ट्रिय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
  • व्यापार
  • ऑटोमोबाइल्स
  • टेक्नोलॉजी
  • ज्योतिष
  • वीडियो Video
  • चमकते सितारे
  • Blogs

© 2021-2026 All Right Reserved by NavTimes न्यूज़ . Developed by Msasian Entertainment (MS GROUPE)