Chamba : मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने राज्यपाल को अपना इस्तीफा सौंपा चंबा
  • About Us
  • Advertisements
  • Terms
  • Contact Us
Monday, March 16, 2026
Nav Times News
  • Home
  • चंडीगढ़
  • राज्य
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • महाराष्ट्र
    • जम्मू & कश्मीर
    • हिमाचल प्रदेश
  • राष्ट्रिय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
  • व्यापार
  • ऑटोमोबाइल्स
  • टेक्नोलॉजी
  • ज्योतिष
  • वीडियो
  • चमकते सितारे
  • Blogs
  • Home
  • चंडीगढ़
  • राज्य
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • महाराष्ट्र
    • जम्मू & कश्मीर
    • हिमाचल प्रदेश
  • राष्ट्रिय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
  • व्यापार
  • ऑटोमोबाइल्स
  • टेक्नोलॉजी
  • ज्योतिष
  • वीडियो
  • चमकते सितारे
  • Blogs
No Result
View All Result
Nav Times News
No Result
View All Result
Home राज्य

मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने राज्यपाल को अपना इस्तीफा सौंपा, चंबा जिले के सभी पांच विधानसभा क्षेत्रों के चुनाव परिणाम घोषित

जय राम ठाकुर ने 8 दिसंबर को दोपहर 3.15 बजे राजभवन पहुंचे और उन्होंने राज्यपाल को अपना इस्तीफा सौंपा।

नवटाइम्स न्यूज़ by नवटाइम्स न्यूज़
December 9, 2022
in राज्य
0
Chamba

शिमला: हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने 8 दिसंबर को दोपहर 3.15 बजे राजभवन पहुंचे और उन्होंने राज्यपाल को अपना इस्तीफा सौंपा। राज्यपाल ने इसे स्वीकार कर लिया है। राज्यपाल ने मंत्रिपरिषद की सलाह के अनुसार, हिमाचल प्रदेश विधानसभा को तत्काल प्रभाव से भंग कर दिया है। उन्होंने जय राम ठाकुर के नेतृत्व वाली राज्य की वर्तमान सरकार से अनुरोध किया है कि वह पद पर बने रहें और अपने कार्यों का निर्वहन तब तक करें जब तक कि नई विधानसभा का गठन न हो जाए और नई सरकार न बन जाए। इस संबंध में राजभवन से अधिसूचना जारी कर दी गई है। (Chamba)

Chamba-चंबा, 09 दिसम्बर: चंबा जिला के सभी 5 विधानसभा क्षेत्रों के चुनाव परिणाम घोषित कर दिये गये हैं। यह जानकारी आज जिला निर्वाचन अधिकारी एवं उपायुक्त चंबा डीसी राणा ने दी।

ये भी पड़े – पंचकूला में लगे CCTV कैमरो की निगरानी के चलते 16917 वाहनों के कटे चालान|

यह लोग रहे विजेता: बताया गया कि चुराह विधानसभा क्षेत्र से भाजपा के उम्मीदवार हंस राज, भरमौर विधानसभा क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी डॉ.जनक राज, चंबा विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस पार्टी के प्रत्याशी नीरज नैयर, डलहौजी विधानसभा क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी दविंदर सिंह तथा भटियात विधानसभा क्षेत्र से कॉंग्रेस प्रत्याशी कुलदीप सिंह पठानिया विजयी रहे हैं।

चुराह विधानसभा क्षेत्र: चुराह विधान सभा क्षेत्र से भारतीय जनता पार्टी के उम्मीदवार हंस राज ने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी कांग्रेस पार्टी के उम्मीदवार यशवंत सिंह को 2642 वोटों से पराजित किया। भारतीय जनता पार्टी के उम्मीदवार हंस राज को 32095 मत तथा कांग्रेस पार्टी के उम्मीदवार यशवंत सिंह को 29453 मत प्राप्त हुए। आम आदमी पार्टी के उम्मीदवार नंद कुमार जरयाल को 385 तथा 394 व्यक्तियों ने नोटा का प्रयोग किया।

भरमौर विधानसभा क्षेत्र: भरमौर विधानसभा क्षेत्र से भारतीय जनता पार्टी के उम्मीदवार डॉ जनक राज ने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी कांग्रेस पार्टी के उम्मीदवार ठाकुर सिंह भरमौरी को 5272 वोटों से पराजित किया l BJP के उम्मीदवार डॉ. जनक राज को 30336 मत तथा कांग्रेस पार्टी के उम्मीदवार ठाकुर सिंह भरमौरी को 25164 मत प्राप्त हुए। इसके अलावा हिमाचल जन क्रांति पार्टी की पूजा को 242, आम आदमी पार्टी के उम्मीदवार प्रकाश चंद को 237 तथा हिमाचल जनता पार्टी के उम्मीदवार रसीला राम को 187 मत प्राप्त हुये, जबकि 343 व्यक्तियों
ने नोटा का प्रयोग किया।

Chamba-चंबा विधानसभा क्षेत्र: चंबा विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस पार्टी के उम्मीदवार नीरज नैयर ने भारतीय जनता पार्टी की उम्मीदवार नीलम नैयर को 7782 वोटों से पराजित किया। कांग्रेस पार्टी के उम्मीदवार नीरज नैयर को 32783 मत तथा भारतीय जनता पार्टी की उम्मीदवार नीलम नैयर को 25001 वोट प्राप्त हुए। बहुजन समाज पार्टी के उम्मीदवार परस राम को 247, भारतीय वीर दल के उम्मीदवार उत्तम चंद को 159, आम आदमी पार्टी के उम्मीदवार शशिकांत को 356, निर्दलीय उम्मीदवार इंदिरा को 2443 मत प्राप्त हुए जबकि 539 व्यक्तियों ने नोटा मत का प्रयोग किया।

ये भी पड़े –  क्या आप कलाकार बनाना चाहते है ? क्या आप फिल्म जगत में अपना नाम बनाना चाहते है?

डलहौजी विधानसभा क्षेत्र: डलहौजी विधानसभा क्षेत्र से भारतीय जनता पार्टी के उम्मीदवार दविंदर सिंह ने कांग्रेस पार्टी की उम्मीदवार आशा कुमारी को 9918 वोटों से पराजित किया। भारतीय जनता पार्टी के उम्मीदवार दविंदर सिंह को 33488 तथा कांग्रेस पार्टी की उम्मीदवार आशा कुमारी को 23570 वोट प्राप्त हुए। राष्ट्रीय देवभूमि पार्टी के उम्मीदवार अशोक कुमार बकारिया को 358 तथा आम आदमी पार्टी के उम्मीदवार मनीष सरीन को 207, निर्दलीय उम्मीदवार रिंकू को 241 मत प्राप्त हुए, जबकि 382 व्यक्तियों ने नोटा मत का प्रयोग किया।

भटियात विधानसभा क्षेत्र: भटियात विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस पार्टी के उम्मीदवार कुलदीप सिंह पठानिया ने भारतीय जनता पार्टी के उम्मीदवार बिक्रम सिंह को 1567 वोटों से पराजित किया। कांग्रेस पार्टी के उम्मीदवार कुलदीप सिंह पठानिया को 25989 मत तथा भारतीय जनता पार्टी के उम्मीदवार बिक्रम सिंह को 24422 वोट प्राप्त हुए। हिन्दू समाज पार्टी के उम्मीदवार अमृता चौधरी को 607, आम आदमी पार्टी के उम्मीदवार नरेश कुमार को 197, निर्दलीय उम्मीदवार निर्मल सिंह को 7741 मत प्राप्त हुए जबकि 468 व्यक्तियों ने नोटा मत का प्रयोग किया। (Chamba)

Tags: assembly constituenciesChambaCM Jai Ram Thakurelection resultsHimachal ElectionsHImachal PradeshNavtimesNavtimes न्यूज़NTN newsresignation to the GovernorState News By NavTimes न्यूज़
Advertisement Banner Advertisement Banner Advertisement Banner
नवटाइम्स न्यूज़

नवटाइम्स न्यूज़

Recommended

Earthquake

चीन में Earthquake से 93 लोगों की मौत कई लापता, भारी बारिश और भूस्खलन के बीच रेस्क्यू ऑपरेशन हुआ जटिल

4 years ago
VTS Infosoft

Strengthening GCC Presence: VTS Infosoft Powers Digital Transformation at Novelty Logistics

3 weeks ago
Facebook Twitter Instagram Pinterest Youtube Tumblr LinkedIn

Nav Times News

"भारत की पहचान"
Phone : +91 7837667000
Email: navtimesnewslive@gmail.com
Location : India

Follow us

Recent News

F1 Chinese Grand Prix 2026

F1 Chinese Grand Prix 2026

March 15, 2026
Kothagudem

प्योरपॉवर डिस्ट्रीब्यूटर ने Kothagudem में इलेक्ट्रिशियन और डीलर्स के लिए कार्यक्रम आयोजित किया

March 14, 2026

Click on poster to watch

Bhaiya ji Smile Movie
Bhaiya ji Smile Movie

© 2021-2026 All Right Reserved by NavTimes न्यूज़ . Developed by Msasian Entertainment (MS GROUPE)

No Result
View All Result
  • Home
  • चंडीगढ़
  • राज्य
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • महाराष्ट्र
    • जम्मू & कश्मीर
    • हिमाचल प्रदेश
  • राष्ट्रिय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
  • व्यापार
  • ऑटोमोबाइल्स
  • टेक्नोलॉजी
  • ज्योतिष
  • वीडियो
  • चमकते सितारे
  • Blogs

© 2021-2026 All Right Reserved by NavTimes न्यूज़ . Developed by Msasian Entertainment (MS GROUPE)