CM Pushkar Singh Dhami ने किया ध्वजारोहण, दिलाई राष्ट्रीय एकता की
  • About Us
  • Advertisements
  • Terms
  • Contact Us
Saturday, April 4, 2026
Nav Times News
  • Home
  • चंडीगढ़
  • राज्य
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • महाराष्ट्र
    • जम्मू & कश्मीर
    • हिमाचल प्रदेश
  • राष्ट्रिय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
  • व्यापार
  • ऑटोमोबाइल्स
  • टेक्नोलॉजी
  • ज्योतिष
  • वीडियो Video
  • चमकते सितारे
  • Blogs
  • Home
  • चंडीगढ़
  • राज्य
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • महाराष्ट्र
    • जम्मू & कश्मीर
    • हिमाचल प्रदेश
  • राष्ट्रिय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
  • व्यापार
  • ऑटोमोबाइल्स
  • टेक्नोलॉजी
  • ज्योतिष
  • वीडियो Video
  • चमकते सितारे
  • Blogs
No Result
View All Result
Nav Times News
No Result
View All Result
Home राज्य उत्तराखंड

CM Pushkar Singh Dhami ने किया ध्वजारोहण, दिलाई राष्ट्रीय एकता की शपथ

नवटाइम्स न्यूज़ by नवटाइम्स न्यूज़
August 15, 2022
in उत्तराखंड, राज्य
0
CM Pushkar Singh Dhami

देहरादून : CM Pushkar Singh Dhami: उत्‍तराखंड में हर ओर आजादी के जश्‍न की धूम है। लोग सुबह से ही तिरंगा लिए भारत माता की जय का उद्घोष कर रहे हैं। लगभग हर वाहन और भवन पर तिरंगा फहरा रहा है।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (CM Pushkar Singh Dhami) स्वतंत्रता दिवस की 75 वीं वर्षगांठ (75th Independence Day 2022) के अवसर पर सोमवार को देहरादून के परेड मैदान में ध्‍वजारोहण किया। इसके बाद दोपहर 12:10 बजे मुख्यमंत्री गैरसैंण के भराड़ीसैंण स्थित विधानसभा भवन में ध्वजारोहण करेंगे।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (CM Pushkar Singh Dhami) स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर सबसे पहले सुबह 8:30 बजे मुख्यमंत्री आवास में ध्वजारोहण किया। स्वतंत्रता की 75वीं वर्षगांठ के अवसर पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मुख्यमंत्री आवास में ध्वजारोहण किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने राष्ट्रीय एकता की शपथ भी दिलाई।

इसके बाद उन्‍होंने भाजपा मुख्यालय और फिर परेड ग्राउंड में आयोजित मुख्य कार्यक्रम में ध्वजारोहण किया। इस दौरान उत्‍तराखंड पुलिस अधिकारी और कर्मियों को उनकी विशिष्‍ट सेवा के लिए सम्‍मानित किया।

आज पूरा देश मना रहा है आजादी का अमृत महोत्सव

परेड मैदान में आयोजित मुख्य कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने प्रदेशवासियों को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामना दी और कहा कि आज पूरा देश आजादी का अमृत महोत्सव मना रहा है।

आज से देश का अमृतकाल शुरू हो रहा है। 25 सालों में देश को शिखर पर ले जाने में सबको अपना योगदान देना होगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि भारतवर्ष में जन्म लेना हम सभी के लिए गौरव की बात है, देश को वैश्विक शक्ति बनाना हमारा लक्ष्य है।

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में आज समर्पण और संकल्प का नया जोश पैदा हुआ है। प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में आज देश शक्तिशाली देश के रूप में नई पहचान बना रहा है, अमृत काल के महोत्सव में विकास की नई नींव रखने का काम प्रधानमंत्री मोदी ने किया है।

राष्ट्र निर्माण की तरफ बढ़ने की प्रेरणा देता है स्वतंत्रता दिवस: राज्यपाल

राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से.नि.) ने स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर राजभवन में प्रात: 9 बजे ध्वजारोहण किया। इस दौरान उन्होंने देश व प्रदेश वासियों को शुभकामनाएं दी एवं राजभवन कर्मचारियों से भेंट कर मिष्ठान वितरित किया। कहा कि यह दिन हम सबको यह प्रेरणा देता है कि हम समरसता, समृद्धि, खुशहाली से राष्ट्र निर्माण की तरफ बढ़ें।

कहा कि जिन्होंने इस देश की स्वतंत्रता एवं सुरक्षा के लिए अपना सर्वोच्च बलिदान दिया, उन्हें कभी भुलाया नहीं जा सकता है। आजादी के अमृत महोत्सव के अवसर पर देशवासियों में राष्ट्र निर्माण, चरित्र निर्माण और देश की सुरक्षा के लिए जो उत्साह दिख रहा है, वह अपने आप में अलग ही है।

कहा कि देश के साथ-साथ उत्तराखंड भी विषम भौगोलिक परिस्थितियों के बावजूद चुनौतियों से पार पाते हुए प्रगति की दिशा में आगे बढ़ रहा है। इस अवसर पर उत्तराखंड की मातृशक्ति को नमन करते हुए उन्होंने कहा की प्रदेश की महिलाओं में संघर्ष की अद्भुत शक्ति है।

सेनानियों व बलिदानियों के त्याग का प्रतिफल है अमृत महोत्सव: धामी

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी(CM Pushkar Singh Dhami) ने स्वतंत्रता की 75 वीं वर्षगांठ (75th Independence Day 2022) पर सभी राज्यवासियों को शुभकामना दी है। उन्होंने कहा कि आज जो स्वतंत्रता का अमृत महोत्सव मनाया जा रहा है, वह स्वतंत्रता सेनानियों, जवानों के त्याग और बलिदान का प्रतिफल है।

उन्होंने कहा कि उत्तराखंड देवभूमि ही नहीं, वीरभूमि भी है। प्रदेश सरकार सैनिकों व बलिदानियों के स्वजन का पूरा ध्यान रख रही है। देश के घर-घर में लहराता तिरंगा दुनिया को एक भारत, श्रेष्ठ भारत का संदेश दे रहा है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का उत्तराखंड से लगाव किसी से छिपा नहीं है।

सरकार बलिदानी सैनिक के परिवार के एक सदस्य को सरकारी नौकरी में समायोजित कर रही है। राज्य के वीरता पदक से सम्मानित सैनिकों को देय एकमुश्त अनुदान में वृद्धि की गई है।

राज्य आंदोलनकारियों की पेंशन में भी वृद्धि की गई है। बीते वर्षों में उत्तराखंड ने विभिन्न क्षेत्रों में बेहतरीन प्रदर्शन किया है। सरकार अंत्योदय की भावना के अनुरूप विकास का लाभ अंतिम छोर पर खड़े व्यक्ति तक पहुंचाने का प्रयास कर रही है।

विस अध्यक्ष ने दी शुभकामना

उत्तराखंड विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खंडूडी भूषण ने विधानसभा भवन देहरादून में ध्वजारोहण कर परेड को सलामी दी। इस अवसर पर रायपुर विधायक उमेश शर्मा काऊ मोजूद रहे।

विधानसभा अध्यक्ष ऋतु भूषण खंडूड़ी ने प्रदेशवासियों को स्वतंत्रता दिवस की बधाई एवं शुभकामना देते हुए स्वतंत्रता संग्राम में बलिदान देने वाले वीर सपूतों के साथ ही उत्तराखंड राज्य आंदोलनकारियों के बलिदान को नमन किया।

Tags: 75th Independence Day 2022dehradun newsdehradun-city-common-man-issuesIndependence Day 2022newsstateUttarakhand CommonManIssuesuttarakhand news
Advertisement Banner Advertisement Banner Advertisement Banner
नवटाइम्स न्यूज़

नवटाइम्स न्यूज़

Recommended

Intellectual Disability

कहीं आप किसी बच्चे की बौद्धिक मंदता (Intellectual Disability) के लिए ज़िम्मेदार तो नहीं?

2 years ago
Caste

Tamil Nadu News : गैर-जात की लड़की से शादी करना पड़ा भारी, पिता ने अपने बेटे समेत मां को भी उतारा मौत के घाट|

3 years ago
Facebook Twitter Instagram Pinterest Youtube Tumblr LinkedIn

Nav Times News

"भारत की पहचान"
+91 (783) 766-7000
Email: navtimesnewslive@gmail.com
Location : India

Follow us

Recent News

Single-Session Dual Arrhythmia Ablation: Kauvery Hospital Achieves Breakthrough in High-Risk Cardiac Care through Cryoablation and RF ablation

Single-Session Dual Arrhythmia Ablation: Kauvery Hospital Achieves Breakthrough in High-Risk Cardiac Care through Cryoablation and RF ablation

April 4, 2026
Chitkara University

Chitkara University Students Win Deakin University's 50% Vice-Chancellor's Scholarships for Global Study Pathway

April 4, 2026

Click on poster to watch

Bhaiya ji Smile Movie
Bhaiya ji Smile Movie

© 2021-2026 All Right Reserved by NavTimes न्यूज़ . Developed by Msasian Entertainment (MS GROUPE)

No Result
View All Result
  • Home
  • चंडीगढ़
  • राज्य
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • महाराष्ट्र
    • जम्मू & कश्मीर
    • हिमाचल प्रदेश
  • राष्ट्रिय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
  • व्यापार
  • ऑटोमोबाइल्स
  • टेक्नोलॉजी
  • ज्योतिष
  • वीडियो Video
  • चमकते सितारे
  • Blogs

© 2021-2026 All Right Reserved by NavTimes न्यूज़ . Developed by Msasian Entertainment (MS GROUPE)