सीएम योगी ने यूपी की अर्थव्यवस्था को 5 साल में 1 ट्रिलियन डॉलर बनाने की
  • About Us
  • Advertisements
  • Terms
  • Contact Us
Thursday, March 26, 2026
Nav Times News
  • Home
  • चंडीगढ़
  • राज्य
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • महाराष्ट्र
    • जम्मू & कश्मीर
    • हिमाचल प्रदेश
  • राष्ट्रिय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
  • व्यापार
  • ऑटोमोबाइल्स
  • टेक्नोलॉजी
  • ज्योतिष
  • वीडियो
  • चमकते सितारे
  • Blogs
  • Home
  • चंडीगढ़
  • राज्य
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • महाराष्ट्र
    • जम्मू & कश्मीर
    • हिमाचल प्रदेश
  • राष्ट्रिय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
  • व्यापार
  • ऑटोमोबाइल्स
  • टेक्नोलॉजी
  • ज्योतिष
  • वीडियो
  • चमकते सितारे
  • Blogs
No Result
View All Result
Nav Times News
No Result
View All Result
Home राज्य उत्तर प्रदेश

सीएम योगी ने यूपी की अर्थव्यवस्था को 5 साल में 1 ट्रिलियन डॉलर बनाने की दोहराई बात, किया यह जरूरी काम

नवटाइम्स न्यूज़ by नवटाइम्स न्यूज़
August 6, 2022
in उत्तर प्रदेश, राज्य
0
अर्थव्यवस्था

लखनऊ। उत्तर प्रदेश को एक ट्रिलियन डालर की अर्थव्यवस्था (UP One Trillion Dollar Economy) बनाने की कार्ययोजना तैयार करने के लिए कंसल्टेंट चुने गए डेलायट इंडिया और राज्य सरकार के बीच शुक्रवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi Adityanath) की मौजूदगी में उनके सरकारी आवास पर अनुबंध पत्र हस्ताक्षरित हुआ। सीएम योगी ने विश्वास जताया कि उत्तर प्रदेश को अगले पांच वर्षों में एक ट्रिलियन डालर की अर्थव्यवस्था बनाया जा सकेगा। उन्होंने कंसल्टेंट डेलायट इंडिया (Consultant Deloitte India) को इसके लिए अगले 90 दिनों के भीतर सेक्टरवार अध्ययन करते हुए भावी कार्ययोजना प्रस्तुत करने का निर्देश दिया।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि उत्तर प्रदेश की समृद्धि के लिए राज्य सरकार ने डेलायट इंडिया को बड़ी जिम्मेदारी सौंपी है। कंसल्टेंट को राज्य सरकार के सभी विभागों का सहयोग प्राप्त होगा। प्रदेश को एक ट्रिलियन डालर की अर्थव्यवस्था बनाने के लिए कंसल्टेंट द्वारा तैयार की जाने वाली कार्ययोजना का परीक्षण मुख्य सचिव की अध्यक्षता वाली उच्च स्तरीय समिति करेगी। मंत्री समूह भी इसकी समीक्षा करेगा।

सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा कि कोरोना की विपरीत परिस्थितियों के बावजूद हमने तीन वर्षों में प्रदेश की अर्थव्यवस्था को दोगुना करने में सफलता पाई है। अगर हम ऐसा कर सकते हैं तो पांच वर्ष में एक ट्रिलियन अर्थव्यवस्था का लक्ष्य भी जरूर सफल होगा।

सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा कि प्रदेश के हर जिले में कुछ न कुछ खास है। विकास में क्षेत्रीय असंतुलन न हो। हर क्षेत्र में हर वर्ग को प्रदेश की तरक्की का सीधा लाभ मिलना चाहिए। ऐसे में रीजन आधारित आर्थिक रणनीति तैयार किया जाना आवश्यक है।

‘मेक इन इंडिया’ अभियान को आगे बढ़ाते हुए हमें इसे ‘मेक इन रूरल इंडिया’ की भावना के अनुरूप विस्तार देना होगा। इसके अलावा सनराइज सेक्टर, आइटी आइटीईएस, डाटा सेंटर, पर्यटन सेक्टर, एमएसएमई, कृषि, शिक्षा और कौशल विकास, फूड प्रोसेसिंग, ऊर्जा जैसे सेक्टरों पर विशेष ध्यान दिया जाना चाहिए।

उन्होंने कहा कि अगले वर्ष जनवरी माह में प्रस्तावित ‘उत्तर प्रदेश ग्लोबल इन्वेस्टर समिट’ के जरिये 10 लाख करोड़ रुपये निवेश जुटाने का लक्ष्य है। ग्लोबल इन्वेस्टर समिट वर्ष 2027 तक प्रदेश को एक ट्रिलियन डालर की अर्थव्यवस्था बनाने में सहायक होगा।

Tags: CM Yogi AdityanathConsultant Deloitte Indialucknow newslucknow-city-common-man-issuesnewsstateUP one trillion dollar economy
Advertisement Banner Advertisement Banner Advertisement Banner
नवटाइम्स न्यूज़

नवटाइम्स न्यूज़

Recommended

Indian National Lok Dal

इंडियन नेशनल लोकदल सुप्रीमो व पूर्व मुख्यमंत्री ओमप्रकाश चौटाला आगामी 5 मई को सुबह 10 बजे डबवाली रोड स्थित इनेलो जिला कार्यालय में पार्टी की जिला स्तरीय बैठक लेंगे।

3 years ago
Revenue Patwar

बीकेई ने दिया दी रेवेन्यू पटवार (Revenue Patwar) एवं कानूनगो एसोसिएशन के धरने को समर्थन

2 years ago
Facebook Twitter Instagram Pinterest Youtube Tumblr LinkedIn

Nav Times News

"भारत की पहचान"
Phone : +91 7837667000
Email: navtimesnewslive@gmail.com
Location : India

Follow us

Recent News

Abhishek Middha Launches Middha Ventures, Backs Ruskle and Fitreak with Rs. 1.05 Crore in Early-Stage Bets

Abhishek Middha Launches Middha Ventures, Backs Ruskle and Fitreak with Rs. 1.05 Crore in Early-Stage Bets

March 26, 2026
Indian Pump Industry Welcomes Government's Stabilising Measures Amid Global Uncertainty

Indian Pump Industry Welcomes Government's Stabilising Measures Amid Global Uncertainty

March 25, 2026

Click on poster to watch

Bhaiya ji Smile Movie
Bhaiya ji Smile Movie

© 2021-2026 All Right Reserved by NavTimes न्यूज़ . Developed by Msasian Entertainment (MS GROUPE)

No Result
View All Result
  • Home
  • चंडीगढ़
  • राज्य
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • महाराष्ट्र
    • जम्मू & कश्मीर
    • हिमाचल प्रदेश
  • राष्ट्रिय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
  • व्यापार
  • ऑटोमोबाइल्स
  • टेक्नोलॉजी
  • ज्योतिष
  • वीडियो
  • चमकते सितारे
  • Blogs

© 2021-2026 All Right Reserved by NavTimes न्यूज़ . Developed by Msasian Entertainment (MS GROUPE)