शिवपाल की तारीफ, अखिलेश पर तंज; विधानसभा में मुख्यमंत्री योगी के व्‍यंग्‍यवाण, बोले-आप पास-पास होकर भी साथ-साथ नहीं
  • About Us
  • Advertisements
  • Terms
  • Contact Us
Tuesday, March 10, 2026
Nav Times News
  • Home
  • चंडीगढ़
  • राज्य
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • महाराष्ट्र
    • जम्मू & कश्मीर
    • हिमाचल प्रदेश
  • राष्ट्रिय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
  • व्यापार
  • ऑटोमोबाइल्स
  • टेक्नोलॉजी
  • ज्योतिष
  • वीडियो
  • चमकते सितारे
  • Blogs
  • Home
  • चंडीगढ़
  • राज्य
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • महाराष्ट्र
    • जम्मू & कश्मीर
    • हिमाचल प्रदेश
  • राष्ट्रिय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
  • व्यापार
  • ऑटोमोबाइल्स
  • टेक्नोलॉजी
  • ज्योतिष
  • वीडियो
  • चमकते सितारे
  • Blogs
No Result
View All Result
Nav Times News
No Result
View All Result
Home राज्य उत्तर प्रदेश

शिवपाल की तारीफ, अखिलेश पर तंज; विधानसभा में मुख्यमंत्री योगी के व्‍यंग्‍यवाण, बोले-आप पास-पास होकर भी साथ-साथ नहीं

नवटाइम्स न्यूज़ by नवटाइम्स न्यूज़
May 28, 2022
in उत्तर प्रदेश, राज्य
0
मुख्यमंत्री

लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शुक्रवार को विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष अखिलेश यादव और उनके चाचा शिवपाल सिंह यादव के मतभेदों को उभारने का मौका नहीं चूके। सीएम योगी ने कहा कि ‘आप पास-पास तो हैं लेकिन साथ-साथ नहीं।’ सपा खेमे में शिवपाल की उपेक्षा पर कई बार कटाक्ष भी किया।

राज्यपाल के अभिभाषण पर सरकार की ओर से लाये गए धन्यवाद प्रस्ताव का समर्थन करते हुए सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा कि सत्ता पक्ष और विपक्ष दोनों को मिलकर प्रदेश की विकास यात्रा को आगे बढ़ाने की जरूरत है। नेता प्रतिपक्ष अखिलेश यादव से मुखातिब होकर बोले कि हम दोनों यात्रा कर भी रहे हैं। फिर सत्ता पक्ष की ओर इशारा करके कहा कि फर्क सिर्फ इतना है कि ‘हम साथ-साथ हैं और पास-पास भी।’

सीएम योगी इसके बाद सामने बैठे अखिलेश यादव और उनसे कुछ ही फासले पर बैठे शिवपाल सिंह यादव की ओर इशारा कर बोले कि ‘आप पास-पास तो हैं पर साथ-साथ नहीं।’ इस पर सत्ता पक्ष और विपक्ष में ठहाके लगे। अखिलेश और शिवपाल भी अपनी हंसी नहीं रोक पाए।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ इसकी पृष्ठभूमि पहले ही बना चुके थे। सपा सरकार में प्रदेश की बदहाली का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा कि 2017 से पहले सड़कों में जहां गड्ढे शुरू हो जाते थे तो लोग कहते थे कि लगता है उत्तर प्रदेश आ गया। इस पर किसी सपा सदस्य ने कहा कि चाचा बैठे हैं। इशारा शिवपाल की ओर था क्योंकि वह अखिलेश सरकार में लोक निर्माण मंत्री थे।

तब योगी ने मुस्कुराते हुए कहा कि चाचा पर भी आऊंगा। इस पर अखिलेश को बाद में कहना पड़ा कि अभी तक यह मेरे ही चाचा थे लेकिन आज नेता सदन (मुख्यमंत्री) ने भी इन्हें चाचा कह दिया। योगी बोले कि समाजवाद का जिक्र आते ही जेहन में डा.राम मनोहर लोहिया, जय प्रकाश नारायण जैसे विचारकों की तस्वीर उभरती है लेकिन अब तो डा. लोहिया पर शिवपाल सिंह की लेखनी ही चलती दिखाई देती है। सदन में फिर ठहाके गूंजे।

इससे पहले अपनी सरकार की टैबलेट व स्मार्टफोन वितरण योजना का जिक्र करते हुए भी मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने यह कहते हुए चुटकी ली कि ‘मुझे प्रसन्नता है कि शिवपाल सिंह यादव ने अपने विधान सभा क्षेत्र जसवंतनगर में टैबलेट और स्मार्टफोन बांटे। इस पर सदन में हंसी की फुहार छूटी।

फर्रुखाबादी चूसे गन्ना, एक्सप्रेसवे ले गए खन्ना : धन्यवाद प्रस्ताव पर संशोधन प्रस्ताव पेश करते हुए बुधवार को अखिलेश यादव ने कहा था कि संसदीय कार्यमंत्री सुरेश खन्ना गंगा एक्सप्रेसवे का अलाइनमेंट बदलवा कर उसे अपने जिले तक ले गए वर्ना उसकी लंबाई कम होती। मुख्यमंत्री ने अखिलेश से कहा कि गंगा एक्सप्रेसवे को लेकर आपने सुरेश खन्ना को कठघरे में खड़ा किया। फर्रुखाबाद में तो आप लोगों ने नारा भी लगवाया ‘फर्रुखाबादी चूसे गन्ना, एक्सप्रेसवे ले गए खन्ना।’ फिर बोले कि सुरेश खन्ना सदन के वरिष्ठ सदस्य हैं। वरिष्ठता का सम्मान होना चाहिए। मुख्यमंत्री के इतना कहते ही सदन में फिर ठहाके गूंजे क्योंकि सभी समझ गए कि इशारा शिवपाल सिंह की ओर है। योगी ने कहा कि गंगा एक्सप्रेसवे को फर्रुखाबाद से जोड़ा जाएगा।

Tags: CM Yogi AdityanathGovernor Addresslucknow-city-politicsnewsstateUP Budget 2022-23UP Budget SessionUP Budget Session 2022
Advertisement Banner Advertisement Banner Advertisement Banner
नवटाइम्स न्यूज़

नवटाइम्स न्यूज़

Recommended

सीएम योगी

सीएम योगी बोले- त्योहारों में न पड़े कोई खलल, माहौल खराब करने वालों पर होगी कड़ी कार्रवाई

3 years ago
Home Science

राजकीय महाविद्यालय कालका में गृह विज्ञान विभाग द्वारा पांच दिवसीय कटिंग एंड टेलरिंग कार्यशाला का किया गया आयोजन|

3 years ago
Facebook Twitter Instagram Pinterest Youtube Tumblr LinkedIn

Nav Times News

"भारत की पहचान"
Phone : +91 7837667000
Email: navtimesnewslive@gmail.com
Location : India

Follow us

Recent News

Who is Badshah? Rapper Biography

Who is Badshah? Rapper Biography, Career & Top Songs

March 9, 2026
Electricity

Central Electricity Authority Recognizes Power Sector Frontline Workforce at 6th Lineman Diwas on March 7, 2026

March 9, 2026

Click on poster to watch

Bhaiya ji Smile Movie
Bhaiya ji Smile Movie

© 2021-2026 All Right Reserved by NavTimes न्यूज़ . Developed by Msasian Entertainment (MS GROUPE)

No Result
View All Result
  • Home
  • चंडीगढ़
  • राज्य
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • महाराष्ट्र
    • जम्मू & कश्मीर
    • हिमाचल प्रदेश
  • राष्ट्रिय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
  • व्यापार
  • ऑटोमोबाइल्स
  • टेक्नोलॉजी
  • ज्योतिष
  • वीडियो
  • चमकते सितारे
  • Blogs

© 2021-2026 All Right Reserved by NavTimes न्यूज़ . Developed by Msasian Entertainment (MS GROUPE)

Translate »