रेलवे का बड़ा कदम : बिजली संकट दूर करने के लिए कोयला ढुलाई तेज, 670 ट्रेनों के फेरे रद्द
  • About Us
  • Advertisements
  • Terms
  • Contact Us
Wednesday, April 1, 2026
Nav Times News
  • Home
  • चंडीगढ़
  • राज्य
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • महाराष्ट्र
    • जम्मू & कश्मीर
    • हिमाचल प्रदेश
  • राष्ट्रिय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
  • व्यापार
  • ऑटोमोबाइल्स
  • टेक्नोलॉजी
  • ज्योतिष
  • वीडियो Video
  • चमकते सितारे
  • Blogs
  • Home
  • चंडीगढ़
  • राज्य
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • महाराष्ट्र
    • जम्मू & कश्मीर
    • हिमाचल प्रदेश
  • राष्ट्रिय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
  • व्यापार
  • ऑटोमोबाइल्स
  • टेक्नोलॉजी
  • ज्योतिष
  • वीडियो Video
  • चमकते सितारे
  • Blogs
No Result
View All Result
Nav Times News
No Result
View All Result
Home राष्ट्रिय

रेलवे का बड़ा कदम : बिजली संकट दूर करने के लिए कोयला ढुलाई तेज, 670 ट्रेनों के फेरे रद्द

नवटाइम्स न्यूज़ by नवटाइम्स न्यूज़
April 30, 2022
in राष्ट्रिय
0
बिजली

बिजली

नई दिल्ली। बिजली का उत्पादन करने वाली कंपनियों तक तेजी के साथ कोयला पहुंचाने के लिए भारतीय रेलवे ने कई पैसेंजर ट्रेनों का संचालन रद करने का फैसला किया है। इनमें 16 मेल और एक्सप्रेस दैनिक ट्रेनों के अलावा ट्रेनों के 670 फेरे (ट्रिप) शामिल हैं। ज्यादातर ट्रेनों का संचालन 24 मई तक रोका गया है। हालात की साप्ताहिक समीक्षा की जाएगी और स्थिति सामान्य होते ही संचालन बहाल कर दिया जाएगा। बिजली संयंत्रों के लिए रोजाना 533 रेक से कोयले की ढुलाई हो रही है।

पैसेंजर ट्रेनों के पटरी से हट जाने से कोयले से लदी मालगाडि़यों की रफ्तार तेज हो जाएगी। रेलवे प्रवक्ता राजीव जैन का कहना है कि रोजाना 16.50 लाख टन कोयले की ढुलाई हो रही है। बिजली संयंत्रों की मांग को पूरा करने के लिए रेलवे हर संभव रेक उपलब्ध कराने को प्रतिबद्ध है। रेलवे के एक रेक में कुल 3,800 टन कोयले की लदान होती है। मालगाड़ी के एक रेक में औसतन 58 डिब्बे होते हैं। भारतीय रेलवे के कार्यकारी निदेशक गौरव कृष्ण बंसल ने कहा कि सामान्य होते ही रद पैसेंजर ट्रेनों का संचालन शुरू कर दिया जाएगा।

कोयले की ढुलाई देश के पूर्वी क्षेत्र से उत्तरी, मध्य और पश्चिमी क्षेत्र की ओर की जाती है। इसी के मद्देनजर रद की जाने वाली ट्रेनों को चिन्हित किया गया है। ज्यादातर उन्हीं ट्रेनों का संचालन रोका गया है, जिन पर यात्रियों का दबाव बहुत कम रहता है। जिन ट्रेनों के 670 फेरों को रद किया गया है, वो सप्ताह में एक, दो या तीन दिन ही चलती हैं। लेकिन इन ट्रेनों के चलते मालगाडि़यों की ढुलाई की रफ्तार घट जाती है।

समाचार एजेंसी पीटीआइ की रिपोर्ट के मुताबिक बढ़ती गर्मी के बीच विभिन्न राज्यों में शुक्रवार को भी बिजली कटौती जारी रही। विपक्षी दलों ने बिजली उत्‍पादन संयंत्रों में कोयले की कमी के लिए केंद्र सरकार को दोषी ठहराया। वहीं बिजली मंत्रालय ने ट्वीट कर कहा कि शुक्रवार को दोपहर 14:50 बजे तक देश में बिजली की मांग 2,07,111 मेगावाट तक पहुंच गई। बिजली की मांग का यह अब तक का सबसे उच्च आंकड़ा है। वहीं यात्री रेलगाड़ियों को रद किए जाने से आने-जाने वाले लोगों को काफी असुविधा का समाना करना पड़ रहा है।

Tags: movement of coal rakesnationalnewsPower outages in Indiatrain cancelled in Indiatrain trips cancelled
Advertisement Banner Advertisement Banner Advertisement Banner
नवटाइम्स न्यूज़

नवटाइम्स न्यूज़

Recommended

Reliance

Reliance और UAE की ताजीज में 2 अरब डॉलर का समझौता

4 years ago
Blackmail

जिससे चल रही थी रिश्ते की बात, उसी ने किया दुष्कर्म, फिर वीडियो बनाकर करने लगा ब्लैकमेल|

3 years ago
Facebook Twitter Instagram Pinterest Youtube Tumblr LinkedIn

Nav Times News

"भारत की पहचान"
+91 (783) 766-7000
Email: navtimesnewslive@gmail.com
Location : India

Follow us

Recent News

Bajaj Finserv Personal Loan Calculator

Plan Your Finances and EMIs Easily with a Bajaj Finserv Personal Loan Calculator in 2026

March 31, 2026
Ghaziabad

Ghaziabad- Tallest Residential Development Saya Gold Avenue Fully Sold Out

March 30, 2026

Click on poster to watch

Bhaiya ji Smile Movie
Bhaiya ji Smile Movie

© 2021-2026 All Right Reserved by NavTimes न्यूज़ . Developed by Msasian Entertainment (MS GROUPE)

No Result
View All Result
  • Home
  • चंडीगढ़
  • राज्य
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • महाराष्ट्र
    • जम्मू & कश्मीर
    • हिमाचल प्रदेश
  • राष्ट्रिय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
  • व्यापार
  • ऑटोमोबाइल्स
  • टेक्नोलॉजी
  • ज्योतिष
  • वीडियो Video
  • चमकते सितारे
  • Blogs

© 2021-2026 All Right Reserved by NavTimes न्यूज़ . Developed by Msasian Entertainment (MS GROUPE)