• About Us
  • Advertisements
  • Terms
  • Contact Us
Sunday, July 26, 2026
Nav Times News
Best Acting School in Chandigarh
  • Home
  • चंडीगढ़
  • राज्य
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • महाराष्ट्र
    • जम्मू & कश्मीर
    • हिमाचल प्रदेश
  • राष्ट्रिय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
  • व्यापार
  • ऑटोमोबाइल्स
  • टेक्नोलॉजी
  • ज्योतिष
  • वीडियो Video
  • चमकते सितारे
  • Blogs
  • Home
  • चंडीगढ़
  • राज्य
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • महाराष्ट्र
    • जम्मू & कश्मीर
    • हिमाचल प्रदेश
  • राष्ट्रिय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
  • व्यापार
  • ऑटोमोबाइल्स
  • टेक्नोलॉजी
  • ज्योतिष
  • वीडियो Video
  • चमकते सितारे
  • Blogs
No Result
View All Result
Nav Times News
No Result
View All Result
Home राज्य उत्तराखंड

कांग्रेस प्रत्याशी निर्मला गहतोड़ी ने कराया नामांकन, भाजपा के CM पुष्कर सिंह धामी के खिलाफ लड़ रही हैं चुनाव

नवटाइम्स न्यूज़ by नवटाइम्स न्यूज़
May 11, 2022
in उत्तराखंड, राज्य
2
निर्मला गहतोड़ी

चम्पावत : उप चुनाव के लिए बुधवार को कांग्रेस प्रत्याशी निर्मला गहतोड़ी ने रिटर्निंग आफिसर हिमांशु कफलटिया के समक्ष दो सेट में नामांकन पत्र दाखिल किया। पहले सेट में उनके प्रस्तावक पूर्व प्रधान पुनेठी आशा देवी व दूसरे सेट में यूथ कांग्रेस विधानसभा क्षेत्र के पूर्व अध्यक्ष विमल पांडे हैं।

नामांकन से पूर्व नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य, कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा, उप नेता प्रतिपक्ष भुवन कापड़ी, राज्यसभा सदस्य प्रदीप टम्टा, विधायक मनोज तिवारी, गोपाल राणा व सुमित हृदयेश, चम्पावत से पूर्व विधायक हेमेश खर्कवाल, महिला प्रदेश अध्यक्ष ज्योति रौतेला आदि के साथ निर्मला तहसील पहुंचीं। नामांकन कक्ष में वह पूर्व विधायक हेमेश व प्रस्तावकों के साथ गईं।

पार्टी-संगठन में रहतीं हैं सक्रिय

वर्ष 2017 में उन्होंने महिला कोटे से विधान सभा चुनाव के लिए दावेदारी की, लेकिन टिकट नहीं मिल पाया। पार्टी जिलाध्यक्ष रहने के दौरान उन्होंने संगठन को मजबूत करने के काफी प्रयास किए। सरकार के खिलाफ होने वाले आंदोलन में वे बढ़चढ़कर अपनी भागेदारी निभाती रही हैं।

निर्मला दीदी के रूप में मशहूर

सरल स्वभाव के कारण वे पार्टी कार्यकर्ताओं में निर्मला गहतोड़ी दीदी के नाम से जानी जाती हैं। हाल ही में सम्पन्न विधान सभा चुनाव में पार्टी ने पूर्व विधायक हेमेश खर्कवाल को टिकट दिया था लेकिन वे भाजपा के कैलाश गहतोड़ी से चुनाव हार गए गए थे।

 

आखिर में बदला नाम

राजनीतिक जानकार मान रहे थे कि कांग्रेस उपचुनाव में भी हेमेश खर्कवाल को ही टिकट देगी। लेकिन आखिर में पार्टी ने सारे अनुमान के उलट निर्मला गहतोड़ी को उपचुनाव का टिकट देकर उपचुनाव में पार्टी की रणभेरी बजा दी है। कांग्रेस इस बार नए चेहरे पर दांव खेलना चाहती है।

निर्मला गहतोड़ी का राजनीतिक सफर

वर्ष 1996 से 2002 तक प्रधान

वर्ष 2001 से 2010 तक दो बार कांग्रेस जिलाध्यक्ष रहीं

वर्ष 2004 में जिला पंचायत चुनाव 24 वोट से हारी

वर्ष 2010 में एआईसीसी अध्यक्ष बनी, वर्तमान में पीसीसी सदस्य

वर्ष 2012 में बीसूका अध्यक्ष रही

वर्ष 2015 में महिला सशक्तिकरण उपाध्यक्ष रहीं

वर्ष 2015 से 18 तक राज्य समाज कल्याण बोर्ड अध्यक्ष रहीं

Tags: Champawat by electionChampawat NewsCongress candidate Nirmalanainital-politicsnewsNirmala Gehtodistateuttarakhand by election
Advertisement Banner Advertisement Banner Advertisement Banner
नवटाइम्स न्यूज़

नवटाइम्स न्यूज़

Digital Head @ Nav Times News

Recommended

Mata Mansa Devi

Mata Mansa Devi मंदिर व मार्केट सेक्टर 25 पंचकूला में किया, 84 रक्तदाताओं ने रक्तदान

4 years ago
Red Cross Society Sirsa

जिला रेडक्रॉस सोसायटी सिरसा ने पंचकूला में आयोजित प्रदर्शनी में लगाई स्टॉल, राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय ने किया अवलोकन|

3 years ago
Facebook Twitter Instagram Pinterest Youtube Tumblr LinkedIn

Nav Times News

"भारत की पहचान"
+91 (783) 766-7000
Email: navtimesnewslive@gmail.com
Location : India

Follow us

Recent News

Aster DM Quality Care

Dr. Azad Moopen Meets Shri D.K. Shivakumar; Reaffirms Aster DM Quality Care Commitment to Karnataka with Rs 1,315 Crore Investment

July 25, 2026
Real Estate

India Next Growth Story Lies in the Rise of Retail and Commercial Real Estate

July 25, 2026

Click on poster to watch

Bhaiya ji Smile Movie
Bhaiya ji Smile Movie

© 2021-2026 All Right Reserved by NavTimes न्यूज़ . Developed by Msasian Entertainment (MS GROUPE)

No Result
View All Result
  • Home
  • चंडीगढ़
  • राज्य
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • महाराष्ट्र
    • जम्मू & कश्मीर
    • हिमाचल प्रदेश
  • राष्ट्रिय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
  • व्यापार
  • ऑटोमोबाइल्स
  • टेक्नोलॉजी
  • ज्योतिष
  • वीडियो Video
  • चमकते सितारे
  • Blogs

© 2021-2026 All Right Reserved by NavTimes न्यूज़ . Developed by Msasian Entertainment (MS GROUPE)