• About Us
  • Advertisements
  • Terms
  • Contact Us
Monday, April 6, 2026
Nav Times News
  • Home
  • चंडीगढ़
  • राज्य
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • महाराष्ट्र
    • जम्मू & कश्मीर
    • हिमाचल प्रदेश
  • राष्ट्रिय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
  • व्यापार
  • ऑटोमोबाइल्स
  • टेक्नोलॉजी
  • ज्योतिष
  • वीडियो Video
  • चमकते सितारे
  • Blogs
  • Home
  • चंडीगढ़
  • राज्य
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • महाराष्ट्र
    • जम्मू & कश्मीर
    • हिमाचल प्रदेश
  • राष्ट्रिय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
  • व्यापार
  • ऑटोमोबाइल्स
  • टेक्नोलॉजी
  • ज्योतिष
  • वीडियो Video
  • चमकते सितारे
  • Blogs
No Result
View All Result
Nav Times News
No Result
View All Result
Home राज्य हरियाणा

Congress कंकाल की भांति खोखली, अब कुछ नही बचा : डॉ अशोक तंवर

विपक्ष के पास झूठी अफवाह फैलाने के अलावा कोई काम नही : निताशा सिहाग

नवटाइम्स न्यूज़ by नवटाइम्स न्यूज़
April 6, 2024
in हरियाणा
0
Congress

Congress – स्थानीय अनाज मंडी में स्थित लोकसभा चुनाव कार्यालय में भारतीय जनता पार्टी की आवश्यक बैठक पार्टी जिलाध्यक्ष निताशा राकेश सिहाग की अध्यक्षता में सम्पन्न हुए। बैठक में भाजपा के सिरसा लोकसभा क्षेत्र से उम्मीदवार डॉ अशोक तंवर विशेष रूप से उपस्थित हुए। बैठक में विधानसभा संयोजक अमीरचंद मेहता, ऐलनाबाद के मंडल अध्यक्ष बनवारी लाल तलवाडिया, जिला उपाध्यक्ष नरेश कटारिया, जिला सचिव प्रताप सोलंकी, ओबीसी मोर्चा के जिलाध्यक्ष नत्थूराम वर्मा व सह जिला मीडिया प्रभारी सुभाष चौहान सहित अन्य पदाधिकारियों ने उन्हें फूलों के गुलदस्ते भेंट करके सम्मानित किया। इस अवसर पर डॉ अशोक तंवर ने कहा कि चुनावी समर शुरू हो चुका है। चुनावों में षड्यंत्र चलते रहते हैं। राजनीति में साम दाम दंड भेद सब चलते रहते हैं।

ये भी पड़े– Vip Sena का शपथ ग्रहण समारोह आयोजित

हमने कभी किसी की परवाह नहीं की है। कांग्रेस एक ऐसी पार्टी है जहां न समर्पण है ना प्यार प्रेम है और ना ही भाईचारा कांग्रेस में सब लोग एक दूसरे को कांटा निकालने में लगे हुए हैं। कांग्रेस खोखली हो चुकी है और एक कंकाल की भांति है। अब उसमे कुछ नही बचा है। उन्होंने कहा कि जो खुद वेंटिलेटर पर हो वे किसी को क्या मारेंगे। इस समय विपक्षी दल मैदान में है ही नहीं तो उनसे डरने की जरूरत भी नहीं है। उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी दुनिया की सबसे बड़ी पार्टी है। भारतीय जनता पार्टी की शक्ति बहुत ज्यादा है। प्रदेश और केंद्र की भाजपा सरकार ने पिछले 10 सालों में जो काम किए हैं उनसे देश-प्रदेश की जनता को सीधा लाभ पहुंचा है।

विज्ञापन– क्या आप कलाकार बनाना चाहते है ? क्या आप फिल्म जगत में अपना नाम बनाना चाहते है?

उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी के कार्यकाल में भगवान श्री राममंदिर का भव्य निर्माण होना, सीएए कानून का लागू होना, किसान गरीब महिला के कल्याण के लिए योजनाएं बनाना, कश्मीर से धारा 370 का हटाना और पूरे देश में इंफ्रास्ट्रक्चर का निर्माण होना ऐतिहासिक है। उन्होंने कहा कि उत्तरी भारत तो वैसे भी भाजपा का गढ़ माना जाता है लेकिन इस बार दक्षिण भारत में भी चमत्कार होगा। वहां भी भारतीय जनता पार्टी बहुत मजबूती के साथ उभरकर में सामने आएगी। पिछले दिनों एक बड़े मीडिया घराने द्वारा किए गए सर्वे में यह स्पष्ट हो गया यदि देश मे आज चुनाव करवाये जाए तो भारतीय जनता पार्टी को 411 से ज्यादा सीटें मिलेगी। वर्ष 2047 में भारत देश विकसित राष्ट्र बनेगा अगले 5 वर्षों में भारत दुनिया की तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनेगा जिससे सबको लाभ होगा। उन्होंने कार्यकर्ताओं से कहा कि वे अपने आत्मविश्वास को बनाए रखकर अपना-अपना काम जारी रखें। (Congress)

‘विज्ञापन – जाने बेस्ट प्रोडक्शन हाउस इन इंडिया के बारे में | लाइन प्रोडूसर इन इंडिया की पूरी जानकारी |

पार्टी कार्यकर्ता पूरी ताकत लगाये और आपसी तालमेल बनाकर काम करें। उन्होंने कहा कि विपक्ष के पास न संगठनात्मक ढांचा है और न ही उम्मीदवार जबकि भाजपा में पन्ना प्रमुख तक संगठन बन चुका है। भाजपा कार्यकर्ताओं की तपस्या ही हमें सफलता देगी। उन्होंने कहा कि ऐलनाबाद और नरवाना सिरसा लोकसभा क्षेत्र की टेल है। कार्यकर्ता टेल से टेल को मिलाकर विपक्षियों की रेल बना दो। इन चुनावों में जो लोग देश बनाने में लगे हुए हैं उनका साथ दो और देश लूटने वालों से किनारा करो। इसी से देश-प्रदेश का भला होगा। इससे पूर्व भाजपा की जिलाध्यक्ष निताशा राकेश सिहाग ने कहा कि विपक्ष के लोग जो अफवाह फैला रही है उनमें कोई दम नहीं है। सिरसा लोकसभा क्षेत्र से डॉ अशोक तंवर भाजपा के उम्मीदवार है और रहेंगे। सच्चाई तो यह है कि विपक्षी पार्टियों के पास अफवाह फैलाने के अलावा और कुछ नहीं बचा। जिससे भाजपा कार्यकर्ताओं को बचना है और और पूरी एकाग्रता के साथ पार्टी के पक्ष में काम करते हुए इन चुनाव में डॉ अशोक तंवर को भारी बहुमत से जिताना है।

उन्होंने बताया कि कल शनिवार 6 अप्रैल को पार्टी का स्थापना दिवस मनाया जाना है। सभी कार्यकर्ता अपने-अपने घरों पर पार्टी का ध्वज फहराकर इसकी सेल्फी ले और नमो ऐप पर अपलोड करें। उन्होंने बताया कि रविवार, 7 अप्रैल को प्रदेश के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी सिरसा में आएंगे और सभी कार्यकर्ताओं से बैठक कर उनके साथ रात्रि भोज भी करेंगे। इस अवसर पर रमेश भादू, भूराराम डूडी, जितेंद्र शर्मा, शमिंद्र कम्बोज, मनोज चोटिया, टिकम चोटिया, संदीप तलवाडिया, विजय गर्ग, गौरीशंकर सिद्ध, भीमसेन साईं, श्योचन्द चालिया, हंसराज नीमला, सतपाल भाकर, विजय नूनीवाल, दीपक मेहता, मनोज टेलटिया, दिनेश गोदारा, प्रगट सिंह व बलविंदर सिंह सहित पार्टी के अनेकों पदाधिकारी व कार्यकर्ता भी उपस्थित थे। (Congress)

Tags: B J PCongressDr. Ashok TanwarHaryana
Advertisement Banner Advertisement Banner Advertisement Banner
नवटाइम्स न्यूज़

नवटाइम्स न्यूज़

Recommended

vivah Shagun Scheme

मुख्यमंत्री विवाह शगुन योजना के तहत नवंबर माह में 30 आवेदनों के लिए 10 लाख 85 हजार रूपए की राशि की गई वितरित -उपायुक्त महावीर कौशिक

3 years ago
Protection

अभा सम्मेद शिखर युवा मंच ने पीएम से तीर्थो की रक्षा की मांग की,1300 से अधिक पोस्टकार्ड पीएम व झारखंड सीएम को भेजे|

3 years ago
Facebook Twitter Instagram Pinterest Youtube Tumblr LinkedIn

Nav Times News

"भारत की पहचान"
+91 (783) 766-7000
Email: navtimesnewslive@gmail.com
Location : India

Follow us

Recent News

Best Acting Schools in Chandigarh

Best Acting Schools in Chandigarh (2026) – Top 10 Institutes for Professional Acting Training

April 5, 2026
Danube Properties

Danube Properties Unveils AED 3.5M+ 'Greenz' Master Community in Dubai's High-Growth Academic City

April 4, 2026

Click on poster to watch

Bhaiya ji Smile Movie
Bhaiya ji Smile Movie

© 2021-2026 All Right Reserved by NavTimes न्यूज़ . Developed by Msasian Entertainment (MS GROUPE)

No Result
View All Result
  • Home
  • चंडीगढ़
  • राज्य
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • महाराष्ट्र
    • जम्मू & कश्मीर
    • हिमाचल प्रदेश
  • राष्ट्रिय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
  • व्यापार
  • ऑटोमोबाइल्स
  • टेक्नोलॉजी
  • ज्योतिष
  • वीडियो Video
  • चमकते सितारे
  • Blogs

© 2021-2026 All Right Reserved by NavTimes न्यूज़ . Developed by Msasian Entertainment (MS GROUPE)