Liquor: शराब नहीं मिलने पर ठेके और गाड़ियों में लगाई आग, चार गिरफ्तार
  • About Us
  • Advertisements
  • Terms
  • Contact Us
Sunday, March 29, 2026
Nav Times News
  • Home
  • चंडीगढ़
  • राज्य
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • महाराष्ट्र
    • जम्मू & कश्मीर
    • हिमाचल प्रदेश
  • राष्ट्रिय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
  • व्यापार
  • ऑटोमोबाइल्स
  • टेक्नोलॉजी
  • ज्योतिष
  • वीडियो Video
  • चमकते सितारे
  • Blogs
  • Home
  • चंडीगढ़
  • राज्य
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • महाराष्ट्र
    • जम्मू & कश्मीर
    • हिमाचल प्रदेश
  • राष्ट्रिय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
  • व्यापार
  • ऑटोमोबाइल्स
  • टेक्नोलॉजी
  • ज्योतिष
  • वीडियो Video
  • चमकते सितारे
  • Blogs
No Result
View All Result
Nav Times News
No Result
View All Result
Home राज्य उत्तर प्रदेश

Liquor: शराब नहीं मिलने पर ठेके और गाड़ियों में लगाई आग, चार गिरफ्तार

नवटाइम्स न्यूज़ by नवटाइम्स न्यूज़
April 18, 2022
in उत्तर प्रदेश
0
Liquor

Liquor

बुलंदशहर। शराब (Liquor) नहीं मिलने से नाराज युवकों ने देशी शराब की दुकान में आग लगा दी। आग की चपेट में आकर दुकान के निकट खड़ी तीन बाइक जलकर राख हो गई। वहीं दो सेल्समैन पर हमला करते हुए खड़ी स्कार्पियों में तोड़फोड़ भी की। मामले में ठेका संचालक की शिकायत पर पुलिस ने दस नामजद समेत 20 के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। साथ ही चार आरोपितों को पुलिस ने पकड़ लिया है।

यह है मामला

खुर्जा की न्यू शिवपुरी कालोनी निवासी विकास चौधरी पुत्र विनोद चौधरी ने बताया कि उनकी गांव गंगावली में देशी शराब की दुकान है। दुकान पर मनोज पुत्र सुरेशचंद्र निवासी रायपुर शिकारपुर और वीरपाल पुत्र रनवीर निवासी मौहमदपुर खुर्द शिकारपुर सेल्समैन हैं। गुरुवार को अंबेडकर जयंती पर जिला प्रशासन के निर्देश के चलते शराब की दुकानें बंद थीं। देर शाम गांव गंगावली स्थित देशी शराब (Liquor) की दुकान पर कुछ लोग पहुंचे और सेल्समैन से दुकान खोलने को कहा। सेल्समैन ने दुकान खोलने से मना किया, तो उसके साथ मारपीट करते हुए उनके ऊपर हमला कर दिया और पथराव करते हुए वाहनों में तोड़फोड़ कर दी। आरोप है कि उन्होंने शराब की दुकान में आग लगा दी। जिससे मौके पर अफरातफरी का माहौल बन गया। लोगों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया, लेकिन जब तक दुकान के निकट खड़ी तीन बाइक तीन बाइक जल चुकी थी, जबकि आग दुकान के अंदर भी पहुंच चुकी थी। वहीं आरोपितों ने कार में भी तोड़फोड़ की। सूचना पर पुलिस को देखकर आरोपित फरार हो गए। पीड़ित दुकान मालिक ने पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की। थाना प्रभारी किशोरीलाल शर्मा ने बताया कि तहरीर के आधार पर रंजीत, अमरेश, सत्यम, लोकेश, बच्चू, विमल, बंटी, गिरीशचंद्र, विपिन, टेकचंद निवासी हबीबपुर और 10 अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। जिनमें से चार आरोपितों को पकड़ लिया गया है, जबकि अन्य आरोपितों की तलाश की जा रही है।

इन्‍होंने बताया…

शराब देने से मना करने पर सेल्समैन से मारपीट कर कुछ लोगों ने दुकान के बाहर खड़ी बाइक में आग लगा दी। आग फैलती हुई दुकान तक पहुंच गई, लेकिन शराब नहीं जली। आग से काफी नुकसान हुआ है। मामले में मुकदमा दर्ज किया गया है।

-संतोष कुमार सिंह, एसएसपी बुलंदशहर।

Tags: Bulandshahr Crimebulandshahr newsmeerut-city-crimenewsSalesmen attacked for not getting liquorSantosh Kumar SinghSSP BulandshahrstateUP CrimeUP Policeशराब नहीं मिलने पर सेल्समैनों पर हमला
Advertisement Banner Advertisement Banner Advertisement Banner
नवटाइम्स न्यूज़

नवटाइम्स न्यूज़

Recommended

Ramesh Sahuwala

Ramesh Sahuwala ने मारूति मन्दिर में जर्सी वितरण की

2 years ago
vitamin

कौन से vitamin की कमी से बाल झड़ते है? एक्सपर्ट से जानें बालों के लिए जरूरी विटामिन और इन्हें लेने का तरीका

4 years ago
Facebook Twitter Instagram Pinterest Youtube Tumblr LinkedIn

Nav Times News

"भारत की पहचान"
+91 (783) 766-7000
Email: navtimesnewslive@gmail.com
Location : India

Follow us

Recent News

North East Shiksha Samvaad

North East Shiksha Samvaad in Nagaland Calls for Urgent Shift to Future-Ready Education

March 29, 2026
Zopper

Zopper Launches ZENOVA, India's First Agentic Bancassurance Operating Layer

March 28, 2026

Click on poster to watch

Bhaiya ji Smile Movie
Bhaiya ji Smile Movie

© 2021-2026 All Right Reserved by NavTimes न्यूज़ . Developed by Msasian Entertainment (MS GROUPE)

No Result
View All Result
  • Home
  • चंडीगढ़
  • राज्य
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • महाराष्ट्र
    • जम्मू & कश्मीर
    • हिमाचल प्रदेश
  • राष्ट्रिय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
  • व्यापार
  • ऑटोमोबाइल्स
  • टेक्नोलॉजी
  • ज्योतिष
  • वीडियो Video
  • चमकते सितारे
  • Blogs

© 2021-2026 All Right Reserved by NavTimes न्यूज़ . Developed by Msasian Entertainment (MS GROUPE)