Agnipath विरोध के बीच वायु सेना में भर्ती के लिए 2 दिन में हुए 56,960 रजिस्ट्रेशन
  • About Us
  • Advertisements
  • Terms
  • Contact Us
Saturday, March 14, 2026
Nav Times News
  • Home
  • चंडीगढ़
  • राज्य
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • महाराष्ट्र
    • जम्मू & कश्मीर
    • हिमाचल प्रदेश
  • राष्ट्रिय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
  • व्यापार
  • ऑटोमोबाइल्स
  • टेक्नोलॉजी
  • ज्योतिष
  • वीडियो
  • चमकते सितारे
  • Blogs
  • Home
  • चंडीगढ़
  • राज्य
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • महाराष्ट्र
    • जम्मू & कश्मीर
    • हिमाचल प्रदेश
  • राष्ट्रिय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
  • व्यापार
  • ऑटोमोबाइल्स
  • टेक्नोलॉजी
  • ज्योतिष
  • वीडियो
  • चमकते सितारे
  • Blogs
No Result
View All Result
Nav Times News
No Result
View All Result
Home राष्ट्रिय

Agnipath विरोध के बीच वायु सेना में भर्ती के लिए युवाओं में क्रेज, 2 दिन में हुए 56,960 रजिस्ट्रेशन

नवटाइम्स न्यूज़ by नवटाइम्स न्यूज़
June 27, 2022
in राष्ट्रिय
0
Agnipath

नई दिल्ली। Agnipath योजना के खिलाफ भारी हंगामे के बावजूद भारतीय वायुसेना को अग्निवीरों की भर्ती करने के लिए अब तक 56,960 आवेदन मिले हैं। 24 जून 2022 को पंजीकरण की प्रक्रिया शुरू करने के बाद वायुसेना को महज तीन दिनों के अंदर ही इतनी भारी तादाद में भारतीय युवाओं के रिकार्ड आवेदन मिले हैं। भारतीय वायुसेना ने ट्वीट करके कहा कि अग्निपथ योजना के तहत भर्ती के लिए पंजीकरण आगामी पांच जुलाई को बंद हो जाएगा।

पंजीकरण की प्रक्रिया Agnipath की आधिकारिक वेबसाइट पर जारी है। उल्लेखनीय है कि केंद्र सरकार ने विगत 14 जून को अग्निपथ योजना की शुरुआत की थी। इसके लिए 17.5 साल के युवाओं से लेकर 21 साल के लोग ही आवेदन कर सकते हैं। केवल चार साल के कार्यकाल के लिए कांट्रैक्ट पर इनकी भर्तियां होंगी। चार साल के बाद सेवानिवृत्त होने पर 25 प्रतिशत श्रेष्ठतम अग्निवीरों को सेना में स्थाई रूप से नियुक्त कर लिया जाएगा। शेष 75 प्रतिशत अग्निवीरों को देश के अन्य सरकारी और निजी संस्थानों में स्थान दिया जाएगा।

इस योजना के खिलाफ बिहार, उत्तर प्रदेश, राजस्थान, तेलंगाना समेत कई राज्यों में हिंसक प्रदर्शन हुए थे। इसके बाद सरकार ने केवल वर्ष 2022 के लिए अग्निवीरों की भर्ती की अधिकतम आयु सीमा बढ़ाकर 23 वर्ष कर दी है। इसके अलावा, उनकी सेवानिवृत्ति के बाद उन्हें अर्धसैनिक बलों और निजी कंपनियों में अच्छी नौकरियां मिलने के लिए भी कई प्रविधान किए गए हैं। भाजपा शासित कई राज्यों ने घोषणा की है कि अग्निवीरों की सेवानिवृत्ति के बाद उन्हें वरीयता के आधार पर राज्यों के पुलिस बलों में स्थान मिलेगा। हालांकि सशस्त्र सेना ने यह भी स्पष्ट कर दिया है कि जो लोग हिंसक प्रदर्शनों में शामिल थे, उन्हें इस नई भर्ती योजना का हिस्सा नहीं बनाया जाएगा।

अग्निपथ अग्निवीर वायु भर्ती के लिए रजिस्ट्रेशन कैसे करें?

 How to Register for Agnipath Vayu Agniveer?

भारतीय वायु सेना अग्निपथ अग्निवीर भर्ती 2022 के लिए एप्लीकेशन फॉर्म भरने की प्रक्रिया 24 जून 2022 सुबह 10 बजे से शुरू हो चुकी है। आपके पास इस सेना भर्ती के लिए अप्लाई करने का मौका 05 जुलाई 2022 शाम 5 बजे तक है। इस बीच फॉर्म भर दें। आवेदन करने का तरीका ऐसे समझें।

  • सबसे पहले सीएएसबी अग्निपथ वायु सीडैक की वेबसाइट agnipathvayu.cdac.in पर जाएं। होम पेज पर आपको Apply Online का लिंक मिलेगा। इसे क्लिक करें।
  • Agniveer Vayu Candidate Log-in का पेज खुलेगा। लॉग-इन बॉक्स के नीचे लिखा होगा- New User? Register इसे क्लिक करें।
  • अब आपके सामने Agniveer Vayu Registration का पेज खुलेगा। यहां दिए गए बॉक्स में अपना नाम, पैरेंट का नाम (जैसा 10वीं के सर्टिफिकेट में लिखा हो) भरें। अपनी ईमेल आईडी लिखें। अगर ईमेल आईडी नहीं है, तो पहले जी-मेल पर जाकर आईडी बना लें।
  • फिर अपनी राष्ट्रीयता और लिंग का विकल्प चुनें। अपना मोबाइल नंबर लिखें (जो हमेशा एक्टिव रहे. क्योंकि आगे इसी नंबर पर ईमेल आईडी पर सेना द्वारा संपर्क किया जाएगा)।
  • मोबाइल नंबर लिखने के बाद उसके बगल में जनरेट OTP का टैब है, उसे क्लिक कर दें। आपकी ईमेल आईडी और मोबाइल नंबर पर एक-एक ओटीपी आएगा। उसे दी गई जगह में भरें।
  • अंत में स्क्रीन पर दिखने वाला कैप्चा लिखें और Sign-Up पर क्लिक करें। रजिस्ट्रेशन पूरा हो जाएगा। इसके बाद आप अपना पासवर्ड क्रिएट कर सकते हैं। बाद में इसी ईमेल-आईडी और पासवर्ड के जरिए आप लॉग-इन करके फॉर्म भर सकते हैं।
Tags: Agnipath recruitment processAgniveer applicationagniveer recruitmentagniveer recruitment 2022how to apply for agniveernationalnews
Advertisement Banner Advertisement Banner Advertisement Banner
नवटाइम्स न्यूज़

नवटाइम्स न्यूज़

Recommended

Atiq & Ashraf

अतीक का हत्यारोपित रातों-रात लारेंस विश्नोई की तरह आना चाहता था चर्चा में, सुंदर भाटी गैंग से मिली थी पिस्टल|

3 years ago
Hand Cart

एम्बुलेंस न मिलने पर 7 साल का बच्चा पिता की जान बचाने के लिए हाथ ठेले पर पिता को अस्पताल लेकर पंहुचा|

3 years ago
Facebook Twitter Instagram Pinterest Youtube Tumblr LinkedIn

Nav Times News

"भारत की पहचान"
Phone : +91 7837667000
Email: navtimesnewslive@gmail.com
Location : India

Follow us

Recent News

Anna University Results 2026

Anna University Results 2026

March 13, 2026
adani

स्वाभिमान मिशन के तहत प्रीति Adani के नेतृत्व में 10 लाख महिलाएं बनेंगी ‘बिजनेस वुमन’

March 13, 2026

Click on poster to watch

Bhaiya ji Smile Movie
Bhaiya ji Smile Movie

© 2021-2026 All Right Reserved by NavTimes न्यूज़ . Developed by Msasian Entertainment (MS GROUPE)

No Result
View All Result
  • Home
  • चंडीगढ़
  • राज्य
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • महाराष्ट्र
    • जम्मू & कश्मीर
    • हिमाचल प्रदेश
  • राष्ट्रिय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
  • व्यापार
  • ऑटोमोबाइल्स
  • टेक्नोलॉजी
  • ज्योतिष
  • वीडियो
  • चमकते सितारे
  • Blogs

© 2021-2026 All Right Reserved by NavTimes न्यूज़ . Developed by Msasian Entertainment (MS GROUPE)