इंटरनेशनल मार्केट में बढ़े कच्चे तेल के दाम, जानें आज क्या है पेट्रोल-डीजल का रेट
  • About Us
  • Advertisements
  • Terms
  • Contact Us
Thursday, March 19, 2026
Nav Times News
  • Home
  • चंडीगढ़
  • राज्य
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • महाराष्ट्र
    • जम्मू & कश्मीर
    • हिमाचल प्रदेश
  • राष्ट्रिय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
  • व्यापार
  • ऑटोमोबाइल्स
  • टेक्नोलॉजी
  • ज्योतिष
  • वीडियो
  • चमकते सितारे
  • Blogs
  • Home
  • चंडीगढ़
  • राज्य
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • महाराष्ट्र
    • जम्मू & कश्मीर
    • हिमाचल प्रदेश
  • राष्ट्रिय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
  • व्यापार
  • ऑटोमोबाइल्स
  • टेक्नोलॉजी
  • ज्योतिष
  • वीडियो
  • चमकते सितारे
  • Blogs
No Result
View All Result
Nav Times News
No Result
View All Result
Home व्यापार

इंटरनेशनल मार्केट में बढ़े कच्चे तेल के दाम, जानें आज क्या है पेट्रोल-डीजल का रेट

नवटाइम्स न्यूज़ by नवटाइम्स न्यूज़
June 21, 2022
in व्यापार
0
कच्चे तेल

नई दिल्ली। कच्चे तेल: अंतरराष्ट्रीय बाजार से सरकार और घरेलू तेल कंपनियों को इससे बेहतर खबर नहीं मिल सकती। तकरीबन साढ़े तीन महीने के बाद पहली बार अंतरराष्ट्रीय बाजार में क्रूड(कच्चे तेल) की कीमतों में (Crude Oil Price) नरमी का रूख आया है। पिछले चार दिनों में महंगे क्रूड की कीमत 119 डॉलर प्रति बैरल से घट कर 113 डॉलर से नीचे आ गई है। बाजार में जुलाई माह के लिए क्रूड के सौदे 109 डॉलर प्रति बैरल पर चल रहे हैं जो इस बात की तरफ इशारा है कि अभी इसमें और कमी आएगी। लेकिन इस कमी का अभी आम जनता को फायदा होने की गुंजाइश नहीं है। अगर कमी का यह दौर यूं ही जारी रहे और क्रूड कम से कम तीन से पांच हफ्तों तक 100 डॉलर प्रति बैरल से नीचे रहे तब देश की तेल कंपनियां पेट्रोल व डीजल की मौजूदा खुदरा कीमत में कुछ राहत देने की स्थिति में होंगी।

वैश्विक क्रूड बाजार का बेंचमार्क दिखाने वाले ब्रेंट क्रूड(कच्चे तेल) की कीमत सोमवार को 112.99 डॉलर प्रति बैरल थी। पिछले शुक्रवार को यह कीमत 119.16 डॉलर और पिछले सोमवार को 123.15 डॉलर प्रति बैरल थी। इस तरह से हफ्ते भर में गिरावट 7 फीसद से ज्यादा का है। भारतीय शेयर बाजार में सोमवार की तेजी के लिए इस गिरावट को ही कारण बताया जा रहा है। क्रूड की कीमतों में गिरावट के लिए वैश्विक मंदी की आशंका मजबूत होने को एक बड़ा कारण बताया जा रहा है। खास तौर पर जिस तरह से अमेरिका के केंद्रीय बैंक ने एक झटके में जिस तरह से 0.75 फीसद ब्याज दर बढ़ाने का फैसला किया है उससे मांग में कमी की संभावना जताई जाने लगी है। इससे क्रूड की मांग भी प्रभावित हो सकती है।

सरकारी पेट्रोलियम कंपनियों के अधिकारियों का कहना है कि सिर्फ दो-चार दिनों की गिरावट के आधार पर देश में पेट्रोलियम उत्पादों की कीमतों में कोई बदलाव नहीं होगा। आम जनता को राहत तभी मिलेगी जब लंबे समय तक क्रूड की कीमतें 100 डॉलर से नीचे रहें। मई, 2022 में केंद्र सरकार की तरफ से पेट्रोल व डीजल पर उत्पाद शुल्क में कटौती करने के बावजूद तेल कंपनियों का कहना है कि उन्हें लागत से पेट्रोल को 9 रुपये प्रति लीटर कम और डीजल 15 रुपये प्रति लीटर कम बेचना पड़ रहा है। यह अंतर तभी पटेगा जब क्रूड की कीमतें और तेजी से नीचे आए। उम्मीद की किरण जुलाई के लिए क्रूड के होने वाले वायदा कारोबार में दिख रही है। विश्व के बड़े क्रूड एक्सचेंज में जुलाई के लिए क्रूड की कीमत 109 डॉलर प्रति बैरल दर्ज की गई है।

इंटरनेशनल एनर्जी एजेंसी (IEA) ने चेतावनी दी है कि वैश्विक मांग की स्थिति को देखते हुए एनर्जी उत्पादों की मौजूदा कीमत को ऊंचे स्तर पर बना कर नहीं रखा जा सकता। क्रूड(कच्चे तेल) बाजार का मिजाज आने वाले हफ्तों व महीनों में बहुत कुछ आपूर्ति से भी तय होगा। देखना होगा कि रूस किस हद तक कच्चा तेल व गैस उत्पादन बढ़ाने व इसकी आपूर्ति करने में सफल रहता है।

घरेलू बाजार में देखें तो 22 मई, 2022 के बाद से पेट्रोलियम उत्पादों की खुदरा कीमतों में कोई बदलाव नहीं आया है। तब उत्पाद शुल्क में कटौती की वजह से दिल्ली में एक दिन में पेट्रोल 105.41 रुपये से घट कर 96.72 रुपये प्रति लीटर और डीजल की कीमत 96.67 रुपये प्रति लीटर से घट कर 89.62 रुपये प्रति लीटर हो गई थी।

Tags: bizbusinessCheaper petrol dieselCrude oil pricediesel priceIndian crude basketinternational crude pricepetrol price
Advertisement Banner Advertisement Banner Advertisement Banner
नवटाइम्स न्यूज़

नवटाइम्स न्यूज़

Recommended

Micro-irrigation

सूक्ष्म सिंचाई विधि से फसल की गुणवत्ता के साथ-साथ बढ़ता है उत्पादन: सांसद सुनीता दुग्गल

3 years ago
राम मंदिर

आज से शुरू होगा राम मंदिर के गर्भगृह का निर्माण, सीएम योगी आदित्यनाथ रखेंगे प्रथम शिला

4 years ago
Facebook Twitter Instagram Pinterest Youtube Tumblr LinkedIn

Nav Times News

"भारत की पहचान"
Phone : +91 7837667000
Email: navtimesnewslive@gmail.com
Location : India

Follow us

Recent News

YOU Skincare India

YOU Skincare India

March 19, 2026
HDFC Life

HDFC Life Reaffirms Strong Corporate Governance Track Record with IiAS Leadership Recognition in Corporate Governance Scorecard for 2025

March 19, 2026

Click on poster to watch

Bhaiya ji Smile Movie
Bhaiya ji Smile Movie

© 2021-2026 All Right Reserved by NavTimes न्यूज़ . Developed by Msasian Entertainment (MS GROUPE)

No Result
View All Result
  • Home
  • चंडीगढ़
  • राज्य
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • महाराष्ट्र
    • जम्मू & कश्मीर
    • हिमाचल प्रदेश
  • राष्ट्रिय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
  • व्यापार
  • ऑटोमोबाइल्स
  • टेक्नोलॉजी
  • ज्योतिष
  • वीडियो
  • चमकते सितारे
  • Blogs

© 2021-2026 All Right Reserved by NavTimes न्यूज़ . Developed by Msasian Entertainment (MS GROUPE)