मोहम्मदी क्षेत्र में दलित किशोरी से दुष्कर्म, गंभीर हालत में डॉक्टरों ने किया
  • About Us
  • Advertisements
  • Terms
  • Contact Us
Sunday, March 29, 2026
Nav Times News
  • Home
  • चंडीगढ़
  • राज्य
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • महाराष्ट्र
    • जम्मू & कश्मीर
    • हिमाचल प्रदेश
  • राष्ट्रिय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
  • व्यापार
  • ऑटोमोबाइल्स
  • टेक्नोलॉजी
  • ज्योतिष
  • वीडियो Video
  • चमकते सितारे
  • Blogs
  • Home
  • चंडीगढ़
  • राज्य
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • महाराष्ट्र
    • जम्मू & कश्मीर
    • हिमाचल प्रदेश
  • राष्ट्रिय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
  • व्यापार
  • ऑटोमोबाइल्स
  • टेक्नोलॉजी
  • ज्योतिष
  • वीडियो Video
  • चमकते सितारे
  • Blogs
No Result
View All Result
Nav Times News
No Result
View All Result
Home राज्य उत्तर प्रदेश

मोहम्मदी क्षेत्र में दलित किशोरी से दुष्कर्म, गंभीर हालत में डॉक्टरों ने किया लखनऊ रेफर

नवटाइम्स न्यूज़ by नवटाइम्स न्यूज़
September 11, 2022
in उत्तर प्रदेश, राज्य
0
मोहम्मदी

लखीमपुर। मोहम्मदी कोतवाली क्षेत्र में 15 वर्षीय किशोरी के साथ सामूहिक दुष्कर्म किए जाने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। पुलिस ने इस घटना में पांच आरोपितों के खिलाफ नामजद एफआइआर दर्ज करके सभी को गिरफ्तार कर लिया है। सभी आरोपित गांव के ही निवासी हैं। किशोरी को इलाज के लिए लखनऊ रेफर किया गया है।

घटना मोहम्मदी कोतवाली क्षेत्र के एक ग्राम की है। इस गांव की निवासी 15 वर्षीय किशोरी शनिवार रात अपने घर से कुछ दूर स्थित दूसरे घर में रहने वाली अपनी दादी को खाना देने जा रही थी। तभी गांव के ही पांच युवकों ने उसे पकड़ लिया और जबरदस्ती गन्ने के खेत में खींच ले गए। वहां पांचों आरोपितों ने किशोरी के साथ सामूहिक दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया।

देर रात आरोपितों के चंगुल से छूटी किशोरी ने वापस अपने घर पहुंच कर परिवारजन को आपबीती बताई। किशोरी की हालत काफी खराब थी, तब परिवारजन उसे अस्पताल ले गए। किशोरी का चिकित्सीय परीक्षण किया गया। सूचना पाकर पुलिस भी अस्पताल पहुंच गई और किशोरी के मजिस्टेरियल बयान दर्ज किए गए। इसके बाद किशोरी की हालत गंभीर होने के चलते उसे लखनऊ रेफर कर दिया गया।

घटना में पुलिस ने पीड़ित किशोरी के भाई की तहरीर पर गांव के ही निखिल, जयराम, पुष्पेंद्र, विमल व पवन के विरुद्ध सामूहिक दुष्कर्म व पाक्सो एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर सभी आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस का कहना है कि किशोरी का पहले से ही निखिल से प्रेम संबंध चल रहा है। लेकिन मौके पर निखिल उक्त चार अन्य दोस्त भी आ गए, जिन्होंने मिलकर इस घटना को अंजाम दिया।

पीड़ित किशोरी अनुसूचित जाति की है और आरोपित भी उसी की बिरादरी के हैं। घटना को लेकर गांव में तनाव का माहौल है, जिसको देखते हुए पुलिस और पीएसी बल को तैनात कर दिया गया है। एसपी संजीव सुमन और एसपी अरुण कुमार सिंह ने गांव पहुंचकर मौका मुआयना किया है।

एएसपी अरुण कुमार सिंह ने बताया कि किशोरी का चिकित्सीय परीक्षण कराने के साथ ही उसके मजिस्ट्रीरियल बयान दर्ज कराए गए हैं, जिसमें उसने चार आरोपितों के नाम बताए हैं, हालांकि एफआइआर में पांच आरोपितों को नामजद किया गया है। पुलिस ने सभी आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया है, जिनसे पूछताछ की जा रही है।

Tags: Lakhimpur Crimelakhimpur SC girl physical molestationnewsphysical molestation caseSC girl physical molestationstate
Advertisement Banner Advertisement Banner Advertisement Banner
नवटाइम्स न्यूज़

नवटाइम्स न्यूज़

Recommended

Kulvindra Bhullar

स्कूल समय से ही था गायकी का शौक: कुलविंद्र भुल्लर (Kulvindra Bhullar)

2 years ago
Shrimad Bhagwat Mahapuran

कलश यात्रा के साथ श्री गौशाला में श्रीमद्भागवत महापुराण (Shrimad Bhagwat Mahapuran) कथा सप्ताह ज्ञान यज्ञ का शुभारंभ

2 years ago
Facebook Twitter Instagram Pinterest Youtube Tumblr LinkedIn

Nav Times News

"भारत की पहचान"
Phone : +91 7837667000
Email: navtimesnewslive@gmail.com
Location : India

Follow us

Recent News

North East Shiksha Samvaad

North East Shiksha Samvaad in Nagaland Calls for Urgent Shift to Future-Ready Education

March 29, 2026
Zopper

Zopper Launches ZENOVA, India's First Agentic Bancassurance Operating Layer

March 28, 2026

Click on poster to watch

Bhaiya ji Smile Movie
Bhaiya ji Smile Movie

© 2021-2026 All Right Reserved by NavTimes न्यूज़ . Developed by Msasian Entertainment (MS GROUPE)

No Result
View All Result
  • Home
  • चंडीगढ़
  • राज्य
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • महाराष्ट्र
    • जम्मू & कश्मीर
    • हिमाचल प्रदेश
  • राष्ट्रिय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
  • व्यापार
  • ऑटोमोबाइल्स
  • टेक्नोलॉजी
  • ज्योतिष
  • वीडियो Video
  • चमकते सितारे
  • Blogs

© 2021-2026 All Right Reserved by NavTimes न्यूज़ . Developed by Msasian Entertainment (MS GROUPE)