सड़क किनारे पड़ा मिला घर से दवा लेने निकले युवक का शव
  • About Us
  • Advertisements
  • Terms
  • Contact Us
Tuesday, March 31, 2026
Nav Times News
  • Home
  • चंडीगढ़
  • राज्य
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • महाराष्ट्र
    • जम्मू & कश्मीर
    • हिमाचल प्रदेश
  • राष्ट्रिय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
  • व्यापार
  • ऑटोमोबाइल्स
  • टेक्नोलॉजी
  • ज्योतिष
  • वीडियो Video
  • चमकते सितारे
  • Blogs
  • Home
  • चंडीगढ़
  • राज्य
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • महाराष्ट्र
    • जम्मू & कश्मीर
    • हिमाचल प्रदेश
  • राष्ट्रिय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
  • व्यापार
  • ऑटोमोबाइल्स
  • टेक्नोलॉजी
  • ज्योतिष
  • वीडियो Video
  • चमकते सितारे
  • Blogs
No Result
View All Result
Nav Times News
No Result
View All Result
Home राज्य उत्तर प्रदेश

सड़क किनारे पड़ा मिला घर से दवा लेने निकले युवक का शव

नवटाइम्स न्यूज़ by नवटाइम्स न्यूज़
May 29, 2022
in उत्तर प्रदेश, राज्य
0
दवा

सहारनपुर। शुक्रवार शाम घर से दवा लेने गए युवक की धारदार हथियारों से हत्या कर दी गई। उसका एक कान भी गायब था। इससे गुस्साए स्वजन व ग्रामीणों ने पुलिस पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए हंगामा किया और जाम लगाने का प्रयास भी किया। पुलिस ने जल्द आरोपितों की गिरफ्तारी का आश्वासन देकर उन्हें शांत किया। इसके बाद ही ग्रामीणों ने मौके से शव उठने दिया।

घर से दवाई लेने गया था युवक

सरसावा थानाक्षेत्र के कुम्हारहेड़ा गांव निवासी 28 वर्षीय अविवाहित अनुज पुत्र सतीश शुक्रवार शाम सात बजे घर से अपनी दवाई लेने गए थे। देर रात तक जब वह घर नहीं लौटे तो स्वजन ने उनकी रातभर तलाश की। हालांकि उन्हें कुछ लोगों ने गंगोह रोड पर देखा था। शनिवार सुबह छह बजे किसी ग्रामीण ने अनुज का शव गंगोह रोड स्थित नई कालोनी के एक प्लाट में पड़ा देखा। जानकारी मिलने पर स्वजन और सीओ अरविंद पुंडीर, एसडीएम अजय कुमार अंबष्ट व सरसावा थाना प्रभारी धर्मेंद्र सिंह पहुंचे। इधर, धीरे-धीरे मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जमा होने लगी। अनुज की हत्या से गुस्साए ग्रामीणों ने हंगामा करते हुए गंगोह रोड पर जाम लगाने का प्रयास किया। ग्रामीणों का कहना था कि अनुज के हत्यारों को पहले गिरफ्तार किया जाए, तभी शव उठने दिया जाएगा। सीओ और एसडीएम ने आरोपितों की जल्द गिरफ्तारी का आश्वासन दिया। इसके बाद ग्रामीणों का गुस्सा शांत हुआ और पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। सीओ अरविंद पुंडीर ने बताया कि शनिवार देर शाम तक स्वजन ने तहरीर नहीं दी थी, इसलिए अभी मुकदमा दर्ज नहीं हुआ है।

भीम आर्मी के लोग भी मौके पर पहुंचे

अनुज की हत्या की सूचना पर भीम आर्मी के राष्ट्रीय महासचिव कमल वालिया, जिला महासचिव सचिन खुराना, विधानसभा सचिव सचिन गौतम, रजत आदि मौके पर पहुंचे। उन्होंने कहा कि यदि अनुज के हत्यारोपित जल्द नहीं पकड़े गए तो वह बड़ा आंदोलन करेंगे।

Tags: Bhim Armymeerut-city-crimeMurder in Saharanpurmurder of youthnewsSaharanpur Crime Newssaharanpur newsstateuproar of villagers
Advertisement Banner Advertisement Banner Advertisement Banner
नवटाइम्स न्यूज़

नवटाइम्स न्यूज़

Recommended

KSFE

National Champion: KSFE Sweeps National Business Awards, Sets Sight on 10 Million Customers Following Rs. 1 Trillion Milestone

3 months ago
समाज

घुमन्तु समाज को मुख्यधारा में जोड़ने के लिए जरुरी केंद्र व राज्य सरकारों की इच्छाशक्ति – डॉ अतुल मलिकराम (राजनीतिक रणनीतिकार)

7 months ago
Facebook Twitter Instagram Pinterest Youtube Tumblr LinkedIn

Nav Times News

"भारत की पहचान"
+91 (783) 766-7000
Email: navtimesnewslive@gmail.com
Location : India

Follow us

Recent News

Bajaj Finserv Personal Loan Calculator

Plan Your Finances and EMIs Easily with a Bajaj Finserv Personal Loan Calculator in 2026

March 31, 2026
Ghaziabad

Ghaziabad- Tallest Residential Development Saya Gold Avenue Fully Sold Out

March 30, 2026

Click on poster to watch

Bhaiya ji Smile Movie
Bhaiya ji Smile Movie

© 2021-2026 All Right Reserved by NavTimes न्यूज़ . Developed by Msasian Entertainment (MS GROUPE)

No Result
View All Result
  • Home
  • चंडीगढ़
  • राज्य
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • महाराष्ट्र
    • जम्मू & कश्मीर
    • हिमाचल प्रदेश
  • राष्ट्रिय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
  • व्यापार
  • ऑटोमोबाइल्स
  • टेक्नोलॉजी
  • ज्योतिष
  • वीडियो Video
  • चमकते सितारे
  • Blogs

© 2021-2026 All Right Reserved by NavTimes न्यूज़ . Developed by Msasian Entertainment (MS GROUPE)