'धाकड़ धामी की धमक', हरदा के बेटे आनंद भी हुए CM धामी के मुरीद, जमकर की तारीफ
  • About Us
  • Advertisements
  • Terms
  • Contact Us
Thursday, April 2, 2026
Nav Times News
  • Home
  • चंडीगढ़
  • राज्य
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • महाराष्ट्र
    • जम्मू & कश्मीर
    • हिमाचल प्रदेश
  • राष्ट्रिय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
  • व्यापार
  • ऑटोमोबाइल्स
  • टेक्नोलॉजी
  • ज्योतिष
  • वीडियो Video
  • चमकते सितारे
  • Blogs
  • Home
  • चंडीगढ़
  • राज्य
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • महाराष्ट्र
    • जम्मू & कश्मीर
    • हिमाचल प्रदेश
  • राष्ट्रिय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
  • व्यापार
  • ऑटोमोबाइल्स
  • टेक्नोलॉजी
  • ज्योतिष
  • वीडियो Video
  • चमकते सितारे
  • Blogs
No Result
View All Result
Nav Times News
No Result
View All Result
Home राज्य उत्तराखंड

‘धाकड़ धामी की धमक’, हरदा के बेटे आनंद भी हुए CM धामी के मुरीद, जमकर की तारीफ

नवटाइम्स न्यूज़ by नवटाइम्स न्यूज़
June 4, 2022
in उत्तराखंड, राज्य
0
धाकड़ धामी

देहरादून : धाकड़ धामी: पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत चम्पावत उपचुनाव में कांग्रेस को बड़े अंतर से मिली पराजय को लोकतंत्र के लिए खतरा करार दे रहे हैं, वहीं उनके पुत्र व कांग्रेस में विभिन्न पदों पर आसीन रहे आनंद रावत मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के मुरीद नजर आ रहे हैं।

मुख्यमंत्री धामी की तुलना महेंद्र सिंह धोनी से

चम्पावत उपचुनाव में मुख्यमंत्री धामी की जीत के बाद इंटरनेट मीडिया पर आनंद रावत की पोस्ट चर्चा का विषय बन गई। ‘धाकड़ धामी की धमक ने धड़काई धुरंधरों की धमनियां’ शीर्षक से पोस्ट में उन्होंने धामी की तुलना भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान रहे महेंद्र सिंह धोनी से कर दी। उन्होंने कहाकि 2007 में जब धोनी को टी-20 वल्र्ड कप के लिए भारतीय टीम का कप्तान बनाया तो किसी को उम्मीद नहीं थी कि भारतीय टीम चमत्कार करेगी।

कुछ ऐसा ही माहौल चार जुलाई, 2021 को उत्तराखंड की राजनीति में भी था। भाजपा ने पुष्कर सिंह धामी को प्रयोग के तौर पर तीसरे मुख्यमंत्री के पद की शपथ दिलाई। समय कम था और धामी को निरंतर बल्लेबाजी करनी थी। ऐसे में वह पूर्ववर्ती मुख्यमंत्रियों के निर्णयों को उलटते-पलटते और नाराज मंत्रियों को मनाते दिखाई दिए।

आनंद ने कहा कि धामी का पहले छह महीने का कार्यकाल उल्लेखनीय नहीं रहा, लेकिन चुनाव में टिकट वितरण के कौशल ने प्रभावित किया। उनका होमवर्क और सर्वे सटीक था। उस पर जोखिम उठाने का माद्दा, इससे रक्षात्मक भाजपा को चुनावी संघर्ष में खड़ा कर दिया।

कुमाऊं मंडल में कांग्रेस प्रत्याशियों के मुकाबले भाजपा प्रत्याशियों के चयन की उन्होंने सराहा। उन्होंने कहा कि अब धामी को उत्तराखंड के लिए राजनीतिक कौशल दिखाने की आवश्यकता है। राज्य की दो ज्वलंत समस्याओं मानव-वन्यजीव संघर्ष और वनाग्नि के समाधान को अल्पकालिक और दीर्घकालिक योजना बनानी पड़ेगी। भू-कानून और नौकरियों में धांधली पर भी उन्होंने मुख्यमंत्री से रुख स्पष्ट करने की अपेक्षा की।

उक्रांद ने दी सीएम धामी को बधाई

चम्पावत उपचुनाव में मिली जीत पर उत्तराखंड क्रांति दल ने भी मुख्यमंत्री पुष्कर ङ्क्षसह धामी को बधाई दी। साथ ही मुख्यमंत्री से अपेक्षा की है कि वह राज्य के सतत विकास को आगे तक लेकर जाएंगे। दल के पूर्व केंद्रीय महामंत्री सुनील ध्यानी ने कहा है कि सीएम धामी पहाड़ की वास्तविक समस्याओं से वाकिफ हैं। इसलिए उम्मीद है कि मूलभूत सुविधाओं से वंचित क्षेत्रों के विकास की ओर विशेष ध्यान देंगे।

राज्य में व्याप्त भ्रष्टाचार पर अंकुश लगाने के लिए लोकायुक्त की नियुक्ति करने की उम्मीद भी उन्होंने जताई। कहा कि उक्रांद पिछले लंबे समय से लोकायुक्त की नियुक्ति करने की मांग कर रही है। कहा कि जनता ने भाजपा को भारी जनादेश दिया है। इसलिए सीएम को चाहिए कि वह सरकारी विभागों में हो रहे घोटालों व अनियमितताओं पर कठोर निर्णय लें। बेरोजगारों को सरकारी नौकरी दी जाए। प्रतियोगी परीक्षाओं में हो रही धांधली पर रोक लगाई जाए।

Tags: dehradun newsdehradun-city-politicsHarish Rawatnewsstateuttarakhand newsuttarakhand politics
Advertisement Banner Advertisement Banner Advertisement Banner
नवटाइम्स न्यूज़

नवटाइम्स न्यूज़

Recommended

Presidential Suite

क्या है वनंत्रा रेजॉर्ट के प्रेसिडेंशियल स्वीट की कहानी? जहां VIP को मिलता था स्पेशल ट्रीटमेंट

3 years ago
Camphor

Benefits Of Camphor: केवल पूजा में ही नहीं बल्कि शरीर के लिए भी कपूर है फायदेमन्द, जाने कपूर से जुड़ी ये रोचक बाते|

3 years ago
Facebook Twitter Instagram Pinterest Youtube Tumblr LinkedIn

Nav Times News

"भारत की पहचान"
+91 (783) 766-7000
Email: navtimesnewslive@gmail.com
Location : India

Follow us

Recent News

NIT Trichy, Kauvery Hospital Partner to Launch PG Diploma in Healthcare Technology

NIT Trichy, Kauvery Hospital Partner to Launch PG Diploma in Healthcare Technology

April 1, 2026
Navanc Strengthens Pre-Series A Round to Rs. 10.5 Cr led by Equentis and GrowthCap Ventures to Back India's First AI-Native Banking Infrastructure

Navanc Strengthens Pre-Series A Round to Rs. 10.5 Cr led by Equentis and GrowthCap Ventures to Back India's First AI-Native Banking Infrastructure

April 1, 2026

Click on poster to watch

Bhaiya ji Smile Movie
Bhaiya ji Smile Movie

© 2021-2026 All Right Reserved by NavTimes न्यूज़ . Developed by Msasian Entertainment (MS GROUPE)

No Result
View All Result
  • Home
  • चंडीगढ़
  • राज्य
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • महाराष्ट्र
    • जम्मू & कश्मीर
    • हिमाचल प्रदेश
  • राष्ट्रिय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
  • व्यापार
  • ऑटोमोबाइल्स
  • टेक्नोलॉजी
  • ज्योतिष
  • वीडियो Video
  • चमकते सितारे
  • Blogs

© 2021-2026 All Right Reserved by NavTimes न्यूज़ . Developed by Msasian Entertainment (MS GROUPE)