DHL - डीएचएल एक्सप्रेस ने फेस्टिव सीजन में की खास छूट की पेशकश
  • About Us
  • Advertisements
  • Terms
  • Contact Us
Sunday, March 8, 2026
Nav Times News
  • Home
  • चंडीगढ़
  • राज्य
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • महाराष्ट्र
    • जम्मू & कश्मीर
    • हिमाचल प्रदेश
  • राष्ट्रिय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
  • व्यापार
  • ऑटोमोबाइल्स
  • टेक्नोलॉजी
  • ज्योतिष
  • वीडियो
  • चमकते सितारे
  • Blogs
  • Home
  • चंडीगढ़
  • राज्य
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • महाराष्ट्र
    • जम्मू & कश्मीर
    • हिमाचल प्रदेश
  • राष्ट्रिय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
  • व्यापार
  • ऑटोमोबाइल्स
  • टेक्नोलॉजी
  • ज्योतिष
  • वीडियो
  • चमकते सितारे
  • Blogs
No Result
View All Result
Nav Times News
No Result
View All Result
Home व्यापार

DHL एक्सप्रेस ने फेस्टिव सीजन में की खास छूट की पेशकश

डीएचएल एक्सप्रेस इंडिया, सभी अंतर्राष्ट्रीय शिपमेंट पर 50% तक और सभी घरेलू शिपमेंट पर 40% तक की छूट प्रदान करेगा

नवटाइम्स न्यूज़ by नवटाइम्स न्यूज़
December 26, 2024
in व्यापार
0
DHL

डीएचएल (DHL) एक्सप्रेस त्योहारी सीजन के अवसर पर रिटेल ग्राहकों को विशेष ऑफर और छूट प्रदान कर रही है। 15 जनवरी, 2025 तक मान्य इस ऑफर में, ग्राहक विशेष छूट का लाभ उठाकर 3 किलोग्राम से 25 किलोग्राम तक के उपहार पार्सल विश्व भर में भेज सकते हैं। ये ऑफर डीएचएल के देशभर में फैले 250 से अधिक रिटेल सर्विस पॉइंट्स और इसकी आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध हैं। स्टोर में ऑफर का लाभ लेने वाले ग्राहकों को अपनी शिपमेंट बुक करते समय केवल ‘FESTIVAL50’ प्रोमो कोड का उपयोग करना होगा। ग्राहक डीएचएल गोग्रीन प्लस सेवा के माध्यम से पर्यावरण अनुकूल शिपिंग विकल्प का चुनाव कर सकते हैं।

यह सेवा बुक-एंड-क्लेम पद्धति का उपयोग करती है, जिससे ग्राहक खरीद के समय पर्यावरण अनुकूल संधारणीय विमानन ईंधन की एक निर्धारित मात्रा ‘बुक’ कर सकते हैं और बाद में अपने संधारणीयता (सस्टेनेबिलिटी) से जुड़े लक्ष्यों की दिशा में ग्रीनहाउस गैस उत्सर्जन में कमी का ‘दावा’ कर सकते हैं। संधारणीय विमानन ईंधन का उपयोग करके, डीएचएल के ग्राहक अपने स्कोप 3 ग्रीनहाउस गैस उत्सर्जन को कम कर सकते हैं। यह पहल डीएचएल के वैश्विक लॉजिस्टिक्स नेटवर्क में ग्रीनहाउस गैस उत्सर्जन को कम करने के व्यापक उद्देश्य का समर्थन करती है।

ये भी पड़े– Bandhan लाइफ की बीमा सेवाएं अब उत्तर प्रदेश में बंधन बैंक की शाखाओं में उपलब्ध

छुट्टियों के सीजन में प्रियजन उपहारों का आदान-प्रदान करते हैं और परिवार और दोस्तों के साथ खुशियां मनाते हैं। हालांकि, काम या यात्रा की प्रतिबद्धताएं या अप्रत्याशित परिस्थितियां त्योहारी सीजन के दौरान प्रियजनों से मिलने में कठिनाई पैदा कर सकती हैं। मिलजुलकर त्योहार मनाने के उत्साह का महत्व पहचानते हुए, डीएचएल एक्सप्रेस त्योहारी सीजन की शिपमेंट पर छूट प्रदान करके परिवारों को करीब लाने का प्रयास कर रहा है, जिससे वे दूरी की परवाह किए बिना अपने प्रियजनों को दिल से भेजे गए उपहार और सोच-विचार कर तय किए गए सरप्राइज भेज सकें। डीएचएल (DHL) एक्सप्रेस इंडिया के वाइस प्रेसिडेंट – कमर्शियल, संदीप जुनेजा ने इस ऑफर के बारे में बोलते हुए कहा, “हम, डीएचएल में, विशेष शिपिंग छूट के साथ इस त्योहारी सीजन को और भी खास बनाने के लिए उत्साहित हैं। हम उपहारों और दिल से भेजे गए संदेशों को समय पर पहुंचाने के महत्व को समझते हैं, ताकि यह सुनिश्चित हो कि हमारे ग्राहक पास और दूर रहने वाले अपने प्रियजनों से जुड़ सकें।

इसके अतिरिक्त, गोग्रीन प्लस जैसी पहलों के माध्यम से संधारणीयता (सस्टेनेबिलिटी) के प्रति हमारी प्रतिबद्धता छुट्टियों के सीजन के दौरान विश्वसनीय और कुशल सेवा के हमारे वादे के अनुरूप पर्यावरण अनुकूल समाधान प्रदान करने के प्रति हमारी लगन को दर्शाती है। “220 देशों और क्षेत्रों में फैले, डीएचएल के विस्तृत वैश्विक नेटवर्क का उपयोग करते हुए, ग्राहक आसानी से अपने त्योहारी उपहार भेज सकते हैं। यह ऑफर पूर्ण शिपमेंट ट्रैकिंग प्रदान करता है, जिसमें समय पर एसएमएस और ईमेल अपडेट की व्यवस्था के माध्यम से दुनिया भर में निर्बाध और चिंतामुक्त डिलीवरी सुनिश्चित की जाती है। इस ऑफर के बारे में जानकारी पाने के लिए, ग्राहक टोल-फ्री नंबर 1800 30 345 पर डीएचएल एक्सप्रेस से संपर्क कर सकते हैं या अपनी शिपमेंट बुकिंग में मार्गदर्शन पाने के लिए अंतर्राष्ट्रीय शिपिंग विशेषज्ञ से बात करने के लिए https://express-resources.dhl.com/XMasPromo.html पर विजिट कर सकते हैं। डीएचएल – सहजता के साथ उत्कृष्ट डिलीवरी

विज्ञापन– क्या आप कलाकार बनाना चाहते है ? क्या आप फिल्म जगत में अपना नाम बनाना चाहते है?

डीएचएल (DHL) लॉजिस्टिक्स उद्योग में अग्रणी वैश्विक ब्रांड है। हमारे डीएचएल डिवीजन, राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय पार्सल डिलीवरी, ई-कॉमर्स शिपिंग और फुलफिलमेंट समाधान, अंतर्राष्ट्रीय एक्सप्रेस, सड़क, हवाई और समुद्री परिवहन से लेकर औद्योगिक आपूर्ति श्रृंखला प्रबंधन तक की लॉजिस्टिक्स सेवाओं का अनूठा पोर्टफोलियो प्रदान करते हैं। दुनिया भर के 220 से अधिक देशों और क्षेत्रों में हमारे लगभग 395,000 कर्मचारियों के साथ, डीएचएल लोगों और व्यवसायों को सुरक्षित और विश्वसनीय रूप से जोड़ता है, जिससे वैश्विक रूप से पर्यावरण अनुकूल यानी संधारणीय (सस्टेनेबल) तरीके से निरंतर व्यापार प्रवाह संभव होता है।

डीएचएल ने प्रौद्योगिकी, जीवन विज्ञान और स्वास्थ्य सेवा, इंजीनियरिंग, विनिर्माण और ऊर्जा, ऑटो-मोबिलिटी तथा रिटेल क्षेत्र जैसे विकासशील बाजारों और उद्योगों के लिए विशेष समाधान विकसित किए हैं, जिससे यह “विश्वस्तरीय लॉजिस्टिक्स कंपनी” के रूप में सुदृढ़ता से स्थापित है। डीएचएल, डीएचएल ग्रुप का हिस्सा है। इस ग्रुप ने 2023 में 81.8 बिलियन यूरो से अधिक की आय उत्पन्न की है। संधारणीय (सस्टेनेबल) व्यावसायिक प्रथाओं और समाज और पर्यावरण के प्रति प्रतिबद्धता के साथ, यह ग्रुप दुनिया में सकारात्मक योगदान करता है। डीएचएल ग्रुप का लक्ष्य 2050 तक शून्य-उत्सर्जन लॉजिस्टिक्स प्राप्त करना है।

‘विज्ञापन – जाने बेस्ट प्रोडक्शन हाउस इन इंडिया के बारे में | लाइन प्रोडूसर इन इंडिया की पूरी जानकारी |

Tags: DHLDiscountFestive SeasonLogistics Industry
Advertisement Banner Advertisement Banner Advertisement Banner
नवटाइम्स न्यूज़

नवटाइम्स न्यूज़

Recommended

मुलेठी

त्वचा के लिए मुलेठी के फायदे और इस्तेमाल करने का सही तरीका

4 years ago
Bhagwati

मां भगवती (Bhagwati) सेवादल के सेवादारों ने एक उम्मीद-एक मौका के साथ मिलकर लगाए पौधे

1 year ago
Facebook Twitter Instagram Pinterest Youtube Tumblr LinkedIn

Nav Times News

"भारत की पहचान"
Phone : +91 7837667000
Email: navtimesnewslive@gmail.com
Location : India

Follow us

Recent News

women

Working Women Show Improved Retirement Preparedness but Remain Concerned About Loneliness: Axis Max Life India Retirement Index 5.0

March 7, 2026
Newton School

Newton School Commits to Training 1 Lakh Women in Technology in 2026

March 7, 2026

Click on poster to watch

Bhaiya ji Smile Movie
Bhaiya ji Smile Movie

© 2021-2026 All Right Reserved by NavTimes न्यूज़ . Developed by Msasian Entertainment (MS GROUPE)

No Result
View All Result
  • Home
  • चंडीगढ़
  • राज्य
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • महाराष्ट्र
    • जम्मू & कश्मीर
    • हिमाचल प्रदेश
  • राष्ट्रिय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
  • व्यापार
  • ऑटोमोबाइल्स
  • टेक्नोलॉजी
  • ज्योतिष
  • वीडियो
  • चमकते सितारे
  • Blogs

© 2021-2026 All Right Reserved by NavTimes न्यूज़ . Developed by Msasian Entertainment (MS GROUPE)