प्रेम प्रसंग के चलते भाइयों ने की युवक की निर्मम हत्या, शव को बेल्ट से बांध
  • About Us
  • Advertisements
  • Terms
  • Contact Us
Tuesday, March 31, 2026
Nav Times News
  • Home
  • चंडीगढ़
  • राज्य
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • महाराष्ट्र
    • जम्मू & कश्मीर
    • हिमाचल प्रदेश
  • राष्ट्रिय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
  • व्यापार
  • ऑटोमोबाइल्स
  • टेक्नोलॉजी
  • ज्योतिष
  • वीडियो Video
  • चमकते सितारे
  • Blogs
  • Home
  • चंडीगढ़
  • राज्य
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • महाराष्ट्र
    • जम्मू & कश्मीर
    • हिमाचल प्रदेश
  • राष्ट्रिय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
  • व्यापार
  • ऑटोमोबाइल्स
  • टेक्नोलॉजी
  • ज्योतिष
  • वीडियो Video
  • चमकते सितारे
  • Blogs
No Result
View All Result
Nav Times News
No Result
View All Result
Home राज्य उत्तर प्रदेश

प्रेम प्रसंग के चलते भाइयों ने की युवक की निर्मम हत्या, शव को बेल्ट से बांध कर नाले में लगाया ठिकाने

नवटाइम्स न्यूज़ by नवटाइम्स न्यूज़
July 30, 2022
in उत्तर प्रदेश, राज्य
0
प्रेम प्रसंग

बहराइच। मोतीपुर इलाके के ग्राम गुलरिया जगतापुर निवासी युवक का एक युवती से प्रेम प्रसंग चल रहा था। इससे नाराज चचेरे भाइयों ने युवक को घर बुलाकर गला दबाकर हत्या कर दी। घटना को छिपाने के लिए युवक का शव ले जाकर बबया नाले में फेंक दिया। मामले में तीन लोगों के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज किया गया है।

पहले जताई थी नाराजगी : मोतीपुर थानाध्यक्ष मुकेश कुमार सिंह ने बताया ग्राम गुलरिया जगतापुर निवासी 21 वर्षीय आरिफ पुत्र बाबू दूध डेयरी का संचालन करता था। युवक का एक गांव निवासी युवती से प्रेम प्रसंग चल रहा था। इस बात को लेकर दौलतपुर निवासी चचेरे भाई ननके व सद्दाम अक्सर नाराज रहते थे।

बहन से दूरी बनाने की दी थी चेतावनी : चचेरे भाइयों ने आरिफ को कई बार प्रेमिका से दूरी बनाने की चेतावनी दी, लेकिन वह नही माना। बात यहां तक बढ़ गई कि चचेरे भाइयों ने उसके हत्या की योजना बनाई और 27 जुलाई की रात में खाने के बहाने बाइक से बैठाकर अपने घर लेकर गए । इसके बाद उसके हाथों को बेल्ट से बांध दिया गया फिर उसकी गला दबाकर हत्या कर दी।

एसओ ने बताया कि मामले को छुपाने के लिए शव को जंगल से सटे बबया नाले में फेंककर शेवाल से पाट दिया । काफी देर तक जब आरिफ घर नही पहुंचा तब परिवारजन को अनहोनी की चिंता सताने लगी। युवक की खोजबीन कर थके हारे पिता ने तीन लोगों के खिलाफ नामजद तहरीर दी थी।

इसके बाद ननके व सद्दाम को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू की गई। काफी देर तक दोनों पुलिस को गुमराह करते रहे, लेकिन थोड़ी सी शख्ती करने पर सच्चाई बाहर आ गई और दोनों ने आरिफ की हत्या कर शव नाले में फेंकने की बात स्वीकार की। आरोपियों के निशानदेही पर शव को बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। एसओ ने बताया कि एक फरार आरोपित की तलाश की जा रही है।

Tags: Bahraich Newscousins kill loverlucknow-city-crimeMurder in Bahraichmurder in love affairmurder of youthnewsstateUP Crimeup news
Advertisement Banner Advertisement Banner Advertisement Banner
नवटाइम्स न्यूज़

नवटाइम्स न्यूज़

Recommended

कांस्टेबल

यूपी पुलिस के कांस्टेबल ने ‘खुशखबरी’ के लिए रोचक अंदाज में मांगी छुट्टी, पढ़ें दिलचस्प आवेदन

4 years ago
Naked

मध्य प्रदेश में विवाहिता के साथ हैवानियत की हदे पार, कमरे में बंद कर किया निर्वस्त्र, फिर गर्म रॉड से जलाया प्राइवेट पार्ट|

3 years ago
Facebook Twitter Instagram Pinterest Youtube Tumblr LinkedIn

Nav Times News

"भारत की पहचान"
+91 (783) 766-7000
Email: navtimesnewslive@gmail.com
Location : India

Follow us

Recent News

Ghaziabad

Ghaziabad- Tallest Residential Development Saya Gold Avenue Fully Sold Out

March 30, 2026
Students

Rising Number of Students Staying Back in India Calls for Urgent Rethink in Higher Education: Sushma Bharath

March 30, 2026

Click on poster to watch

Bhaiya ji Smile Movie
Bhaiya ji Smile Movie

© 2021-2026 All Right Reserved by NavTimes न्यूज़ . Developed by Msasian Entertainment (MS GROUPE)

No Result
View All Result
  • Home
  • चंडीगढ़
  • राज्य
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • महाराष्ट्र
    • जम्मू & कश्मीर
    • हिमाचल प्रदेश
  • राष्ट्रिय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
  • व्यापार
  • ऑटोमोबाइल्स
  • टेक्नोलॉजी
  • ज्योतिष
  • वीडियो Video
  • चमकते सितारे
  • Blogs

© 2021-2026 All Right Reserved by NavTimes न्यूज़ . Developed by Msasian Entertainment (MS GROUPE)