आजम खान के बेटे अब्दुल्ला आजम से ED ने की साढ़े छह घंटे तक पूछताछ
  • About Us
  • Advertisements
  • Terms
  • Contact Us
Monday, March 30, 2026
Nav Times News
  • Home
  • चंडीगढ़
  • राज्य
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • महाराष्ट्र
    • जम्मू & कश्मीर
    • हिमाचल प्रदेश
  • राष्ट्रिय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
  • व्यापार
  • ऑटोमोबाइल्स
  • टेक्नोलॉजी
  • ज्योतिष
  • वीडियो Video
  • चमकते सितारे
  • Blogs
  • Home
  • चंडीगढ़
  • राज्य
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • महाराष्ट्र
    • जम्मू & कश्मीर
    • हिमाचल प्रदेश
  • राष्ट्रिय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
  • व्यापार
  • ऑटोमोबाइल्स
  • टेक्नोलॉजी
  • ज्योतिष
  • वीडियो Video
  • चमकते सितारे
  • Blogs
No Result
View All Result
Nav Times News
No Result
View All Result
Home राज्य उत्तर प्रदेश

आजम खान के बेटे अब्दुल्ला आजम से ED ने की साढ़े छह घंटे तक पूछताछ

नवटाइम्स न्यूज़ by नवटाइम्स न्यूज़
July 7, 2022
in उत्तर प्रदेश, राज्य
0
अब्दुल्ला आजम

लखनऊ। समाजवादी पार्टी (एसपी) के वरिष्ठ नेता व पूर्व मंत्री आजम खां के बेटे अब्दुल्ला आजम से प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने बुधवार को करीब छह घंटे पूछताछ की। ईडी ने उनसे जौहर विश्वविद्यालय के नाम पर पैसा जुटाने और लेन-देन की गई धनराशि को लेकर कई प्रश्न किए। अब्दुल्ला से आय के साधन व संपत्तियों का ब्यौरा भी मांगा गया है। गुरुवार को भी ईडी ने अब्दुल्ला को दोबारा पूछताछ के लिए अपने दफ्तर बुलाया है

ईडी ने रामपुर के जौहर विश्वविद्यालय के मामले में सपा विधायक आजम खां के खिलाफ एक अगस्त, 2019 को प्रिवेंशन आफ मनी लांड्रिंग एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया था। इसी मामले में ईडी ने आजम खां के बेटे अब्दुल्ला आजम व पत्नी तजीन फात्मा को नोटिस जारी कर 15 जुलाई से पहले राजधानी स्थित आंचलिक कार्यालय में पूछताछ के लिए बुलाया था। ईडी अब्दुल्ला व तजीन से अलग-अलग पूछताछ करेगी, इसलिए उसने दोनों को अलग-अलग आने के निर्देश दिए थे।

नोटिस मिलते ही अब्दुल्ला आजम बुधवार को ही ईडी के लखनऊ दफ्तर पहुंच गए। दिन में करीब 11 बजे से शाम पांच बजे तक अब्दुल्ला से ईडी के अफसरों ने विस्तार से पूछताछ की। इस दौरान अफसरों ने जौहर विश्वविद्यालय के नाम पर फंड जुटाने और ट्रांसफर किए गए रुपयों को लेकर कई प्रश्न किए।

बुधवार को पूछताछ के बाद बाहर आए अब्दुल्ला ने कुछ भी कहने से इनकार कर दिया। उन्होंने बस इतना कहा कि जो-जो पूछा गया, हर सवाल का जवाब दे दिया गया है। ईडी ने अब्दुल्ला से गुरुवार को फिर बैंक खातों की विस्तृत जानकारी व संपत्तियों के ब्यौरे के साथ दोबारा आने के निर्देश दिए हैं।

ईडी इससे पहले सितंबर 2021 में सीतापुर जेल में बंद रहने के दौरान भी आजम खां से दो दिन पूछताछ कर चुकी की थी। इसके बाद ईडी की टीम ने रामपुर जाकर वित्तीय अनियमितताओं के आरोपों की जांच की थी। ईडी ने जौहर ट्रस्ट के साथ ही आजम और उनके स्वजन के तमाम बैंक खातों को भी खंगाला था। इसके बाद ही ईडी ने आजम की पत्नी व बेटे को पूछताछ के लिए बुलाया है।

Tags: Abdullah Azam questioned by EDEDED questioned SP MP Azam KhanEnforcement Directoratelucknow-city-politicsnewsstate
Advertisement Banner Advertisement Banner Advertisement Banner
नवटाइम्स न्यूज़

नवटाइम्स न्यूज़

Recommended

Kupwara Encounter

Kupwara Encounter: कुपवाड़ा में सुरक्षाकर्मियों ने 5 आतंकियों को किया ढेर, LOC पर घुसपैठ की बड़ी कोशिश को किया नाकाम|

3 years ago
वाणिज्य

पीएम मोदी ने नए वाणिज्य भवन का किया शुभारंभ, बोले- सरकारी काम को सही समय पर करना हमारा लक्ष्य

4 years ago
Facebook Twitter Instagram Pinterest Youtube Tumblr LinkedIn

Nav Times News

"भारत की पहचान"
+91 (783) 766-7000
Email: navtimesnewslive@gmail.com
Location : India

Follow us

Recent News

North East Shiksha Samvaad

North East Shiksha Samvaad in Nagaland Calls for Urgent Shift to Future-Ready Education

March 29, 2026
Zopper

Zopper Launches ZENOVA, India's First Agentic Bancassurance Operating Layer

March 28, 2026

Click on poster to watch

Bhaiya ji Smile Movie
Bhaiya ji Smile Movie

© 2021-2026 All Right Reserved by NavTimes न्यूज़ . Developed by Msasian Entertainment (MS GROUPE)

No Result
View All Result
  • Home
  • चंडीगढ़
  • राज्य
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • महाराष्ट्र
    • जम्मू & कश्मीर
    • हिमाचल प्रदेश
  • राष्ट्रिय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
  • व्यापार
  • ऑटोमोबाइल्स
  • टेक्नोलॉजी
  • ज्योतिष
  • वीडियो Video
  • चमकते सितारे
  • Blogs

© 2021-2026 All Right Reserved by NavTimes न्यूज़ . Developed by Msasian Entertainment (MS GROUPE)