ऐलनाबाद थाना प्रभारी ने विद्यार्थियों को नशे (Drugs) के खिलाफ जागरूक
  • About Us
  • Advertisements
  • Terms
  • Contact Us
Tuesday, March 24, 2026
Nav Times News
  • Home
  • चंडीगढ़
  • राज्य
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • महाराष्ट्र
    • जम्मू & कश्मीर
    • हिमाचल प्रदेश
  • राष्ट्रिय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
  • व्यापार
  • ऑटोमोबाइल्स
  • टेक्नोलॉजी
  • ज्योतिष
  • वीडियो
  • चमकते सितारे
  • Blogs
  • Home
  • चंडीगढ़
  • राज्य
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • महाराष्ट्र
    • जम्मू & कश्मीर
    • हिमाचल प्रदेश
  • राष्ट्रिय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
  • व्यापार
  • ऑटोमोबाइल्स
  • टेक्नोलॉजी
  • ज्योतिष
  • वीडियो
  • चमकते सितारे
  • Blogs
No Result
View All Result
Nav Times News
No Result
View All Result
Home राज्य हरियाणा

ऐलनाबाद थाना प्रभारी ने विद्यार्थियों को नशे (Drugs) के खिलाफ जागरूक किया

युवा नशे से दूर रहकर कड़ी मेहनत के बलबूते पर अपने मां- बाप के सपनों को साकार करें -थाना प्रभारी

नवटाइम्स न्यूज़ by नवटाइम्स न्यूज़
November 8, 2023
in हरियाणा
0
Drugs

सिरसा–(सतीश बंसल )पुलिस अधीक्षक विक्रांत भूषण के दिशा निर्देशानुसार जिला पुलिस की विभिन्न टीमे  शहर तथा ग्रामीण क्षेत्रों में आम जनता तथा युवाओं को नशे (Drugs) के खिलाफ लगातार जागरूक कर रही है ।इसी मुहिम के तहत ऐलनाबाद थाना प्रभारी सब इंस्पेक्टर सुरेश कुमार ने आईसीएस सेंटर ऐलनाबाद में विद्यार्थियों से रूबरू होकर उन्हें नशे के खिलाफ जागरूक किया । इस अवसर पर थाना प्रभारी ने कहा कि युवा उज्जवल भारत का भविष्य है, इसलिए नशे जैसी बुराई से दूर रहकर शिक्षा तथा खेलकूद इत्यादि क्षेत्रों में अपनी प्रतिभा का बेहतर प्रदर्शन कर अपने गांव ,देश तथा प्रदेश का नाम रोशन करें। उन्होंने कहा कि बुरी संगत का शिकार होकर नशे की चपेट में आकर युवा लगातार अपराध की और अग्रसर हो रहे हैं, जोकि गंभीर चिंता का विषय है ।

विज्ञापन– क्या आप कलाकार बनाना चाहते है ? क्या आप फिल्म जगत में अपना नाम बनाना चाहते है?

उन्होंने इस अवसर पर विद्यार्थियों से कहा कि  नशे से दूर रहकर कड़ी मेहनत कर निरंतर आगे बढ़ने के लिए प्रयास करें । थाना प्रभारी ने इस अवसर पर युवाओं से आह्वान किया कि वे शिक्षा के साथ-साथ खेलकूद तथा समाज हित के कार्यों से जुड़े तथा नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान में अपनी रचनात्मक भूमिका निभाए। थाना प्रभारी ने कहा कि नशा मुक्त समाज बनाने की जिम्मेदारी सबसे अधिक युवाओं की है, क्योंकि ज्यादातर युवा ही नशे (Drugs) का शिकार हो रहे हैं। उन्होंने कहा कि नशा एक  बुराई है और जिस परिवार में नशा प्रवेश कर जाता है, उस प्रकार परिवार की कई पीढ़ियां उभर नहीं पाती ।उन्होंने  इस अवसर पर कहा कि नशा आर्थिक व शरीरिक  रूप से बहुत हानिकारक है, तथा अपराधों की जड़ भी है ।

‘विज्ञापन – जाने बेस्ट प्रोडक्शन हाउस इन इंडिया के बारे में | लाइन प्रोडूसर इन इंडिया की पूरी जानकारी |

थाना प्रभारी सब इंस्पेक्टर सुरेश कुमार ने कहा कि अक्सर देखने में आया है, कि नशे (Drugs) की पूर्ति के लिए ही युवा अपराध की वारदातों को अंजाम देते है ।थाना प्रभारी  ने कहा कि पुलिस अधीक्षक विक्रांत भूषण के नेतृत्व में जिला पुलिस द्वारा नशा तस्करों के खिलाफ लगातार अभियान चलाया जा रहा है, जिसके काफी सार्थक परिणाम सामने आ रहे हैं, परंतु इस अभियान की शत-प्रतिशत  सफलता के लिए समाज के प्रत्येक व्यक्ति को अहम जिम्मेदारी निभानी पड़ेगी । इस अवसर पर उन्होंने  विद्यार्थियों से आह्वान किया कि नशा बेचने वालों की असली जगह जेल में है, इसलिए बगैर किसी झिझक के नशे के सौदागरों के बारे में पुलिस को सूचना दें, ताकि ऐसे लोगों के खिलाफ कड़ी से कड़ी कानूनी कार्रवाई की जा सके । थाना प्रभारी ने इस अवसर पर कहा कि अगर किसी बुरी संगत का शिकार होकर कोई युवक नशे से ग्रस्त हो गया है, तो उसकी सूचना भी पुलिस को दें, ताकि स्थानीय प्रशासन के सहयोग से उसका इलाज करवा कर उसे समाज की मुख्य धारा में शामिल किया जा सके।

ये भी पड़े-ट्रैफिक नियमों का पालन ना करने पर जिला ट्रैफिक पुलिस (Traffic Rules) डबवाली सख्त

Tags: Against drugsDrugsEllenabadEllenabad police station in-chargepolice station
Advertisement Banner Advertisement Banner Advertisement Banner
नवटाइम्स न्यूज़

नवटाइम्स न्यूज़

Recommended

आटा सप्लाई

पंजाब में अब होगा घर-घर जाकर आटा सप्लाई, जानिए क्या है पूरी खबर

4 years ago
Result

4 जून का परिणाम (Result) जनता को करेगा आह्लादित: नवीन केडिया

2 years ago
Facebook Twitter Instagram Pinterest Youtube Tumblr LinkedIn

Nav Times News

"भारत की पहचान"
Phone : +91 7837667000
Email: navtimesnewslive@gmail.com
Location : India

Follow us

Recent News

Annual Function

Indian National Portage Association’s 13th Annual Function Celebrating Inclusion, Talent, and Empowerment

March 24, 2026
Sourav Ganguly

जैकसन ग्रुप ने Sourav Ganguly के साथ मिलकर सतत विकास की दिशा में बढ़ाया कदम

March 24, 2026

Click on poster to watch

Bhaiya ji Smile Movie
Bhaiya ji Smile Movie

© 2021-2026 All Right Reserved by NavTimes न्यूज़ . Developed by Msasian Entertainment (MS GROUPE)

No Result
View All Result
  • Home
  • चंडीगढ़
  • राज्य
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • महाराष्ट्र
    • जम्मू & कश्मीर
    • हिमाचल प्रदेश
  • राष्ट्रिय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
  • व्यापार
  • ऑटोमोबाइल्स
  • टेक्नोलॉजी
  • ज्योतिष
  • वीडियो
  • चमकते सितारे
  • Blogs

© 2021-2026 All Right Reserved by NavTimes न्यूज़ . Developed by Msasian Entertainment (MS GROUPE)