यूपी के हर जिले में प्रत्येक सप्ताह आयोजित होगा रोजगार मेला - Nav Times News
  • About Us
  • Advertisements
  • Terms
  • Contact Us
Sunday, March 15, 2026
Nav Times News
  • Home
  • चंडीगढ़
  • राज्य
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • महाराष्ट्र
    • जम्मू & कश्मीर
    • हिमाचल प्रदेश
  • राष्ट्रिय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
  • व्यापार
  • ऑटोमोबाइल्स
  • टेक्नोलॉजी
  • ज्योतिष
  • वीडियो
  • चमकते सितारे
  • Blogs
  • Home
  • चंडीगढ़
  • राज्य
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • महाराष्ट्र
    • जम्मू & कश्मीर
    • हिमाचल प्रदेश
  • राष्ट्रिय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
  • व्यापार
  • ऑटोमोबाइल्स
  • टेक्नोलॉजी
  • ज्योतिष
  • वीडियो
  • चमकते सितारे
  • Blogs
No Result
View All Result
Nav Times News
No Result
View All Result
Home राज्य उत्तर प्रदेश

यूपी के हर जिले में प्रत्येक सप्ताह आयोजित होगा रोजगार मेला

नवटाइम्स न्यूज़ by नवटाइम्स न्यूज़
May 25, 2022
in उत्तर प्रदेश, राज्य
2
रोजगार

लखनऊ। उत्तर प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार ने हर हाथ को काम के संकल्प के साथ बड़े पैमाने पर युवाओं को रोजगार देने की योजना बनाई है। सेवायोजन विभाग की ओर से प्रदेश के 18 मंडल मुख्यालयों पर प्रति माह रोजगार मेले को आयोजित किया जाएगा। इसके साथ ही विभाग की ओर से हर जिले में प्रत्‍येक सप्‍ताह रोजगार मेला आयोजित होगा।

योगी सरकार की इस मुहिम से रोजगार मेले में सभी रोजगार-स्वरोजगार सृजन करने वाले विभागों के भाग लेने से एक ही स्थल पर बेरोजगार युवाओं को रोजगार और स्वरोजगार के अधिक अवसर मिल सकेंगे। औद्योगिक क्षेत्र की विशिष्टता के आधार पर इस आयोजन के लिए नोएडा और गाजियाबाद को अलग से चुना गया है।

सरकारी प्रवक्ता ने बताया कि उत्तर प्रदेश में एक अप्रैल से 23 मई तक 197 लघु व वृहद रोजगार मेले में 13,811 बेरोजगारों को रोजगार दिया गया। विभाग की ओर से 31 मई तक 20,204 बेरोजगारों को रोजगार दिए जाने का लक्ष्य तय है। प्रदेश में 265 कंपनियां प्रतिभाग कर रही हैं।

इस वृहद रोजगार मेले का आयोजन लखनऊ, आजमगढ़, अलीगढ़, सहारनपुर, अयोध्या, बस्ती, गाजियाबाद, झांसी, बांदा, आगरा, वाराणसी, प्रयागराज और गौतमबुद्धनगर में किया जा रहा है। ये मेले 24 से 30 मई तक आयोजित किए जाएंगे। इस मेले में सभी रोजगार सृजन करने वाले विभागों के भाग लेने से एक ही स्थल पर बेरोजगार युवाओं को रोजगार के अधिक अवसर मिल सकेंगे।

हर कार्यालय में एक रोजगार हेल्प डेस्क बनाकर संबंधित विभाग की ओर से रोजगार, स्वरोजगार, कौशल प्रशिक्षण व अप्रेंटिस के माध्यम से इससे जुड़े कार्यक्रमों का विवरण उपलब्ध कराया जा रहा है। प्रशासनिक विभागों के तहत सभी निदेशालय, निगम, बोर्ड व आयोग आदि से संबंधित विभाग के लिए नोडल अधिकारी नामित किए गए हैं।

इनके माध्यम से सेवायोजन पोर्टल पर उपलब्ध प्रारूपों पर अपनी सूचना उपलब्ध करायी जा रही है। सरकारी विभागों और उनसे अधीनस्थ संस्थाओं में मैनपावर लगाने के लिए सेवायोजन विभाग द्वारा संचालित सेवायोजन पोर्टल sewayojan.up.nic.in की मदद ली जा रही है।

Tags: employmentJob fairslucknow-city-common-man-issuesnewsRojgar Melastateup employment officeUP Rojgar Mela 2022
Advertisement Banner Advertisement Banner Advertisement Banner
नवटाइम्स न्यूज़

नवटाइम्स न्यूज़

Recommended

Revenue Patwar

सरपंच एसोसिएशन ने दिया रेवेन्यू पटवार (Revenue Patwar) एवं कानूनगो एसोसिएशन के धरने को समर्थन

2 years ago
Udaipur-RJ

उदयपुर में 9 वर्षीय बच्ची का अपहरण कर दिया दुष्कर्म की वारदात को अंजाम, फिर हत्या कर शव के किए 10 टुकड़े|

3 years ago
Facebook Twitter Instagram Pinterest Youtube Tumblr LinkedIn

Nav Times News

"भारत की पहचान"
Phone : +91 7837667000
Email: navtimesnewslive@gmail.com
Location : India

Follow us

Recent News

F1 Chinese Grand Prix 2026

F1 Chinese Grand Prix 2026

March 15, 2026
Kothagudem

प्योरपॉवर डिस्ट्रीब्यूटर ने Kothagudem में इलेक्ट्रिशियन और डीलर्स के लिए कार्यक्रम आयोजित किया

March 14, 2026

Click on poster to watch

Bhaiya ji Smile Movie
Bhaiya ji Smile Movie

© 2021-2026 All Right Reserved by NavTimes न्यूज़ . Developed by Msasian Entertainment (MS GROUPE)

No Result
View All Result
  • Home
  • चंडीगढ़
  • राज्य
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • महाराष्ट्र
    • जम्मू & कश्मीर
    • हिमाचल प्रदेश
  • राष्ट्रिय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
  • व्यापार
  • ऑटोमोबाइल्स
  • टेक्नोलॉजी
  • ज्योतिष
  • वीडियो
  • चमकते सितारे
  • Blogs

© 2021-2026 All Right Reserved by NavTimes न्यूज़ . Developed by Msasian Entertainment (MS GROUPE)