आइएसआइ की मदद के आरोपी पूर्व सैन्यकर्मी की अर्जी खारिज
  • About Us
  • Advertisements
  • Terms
  • Contact Us
Wednesday, March 4, 2026
Nav Times News
  • Home
  • चंडीगढ़
  • राज्य
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • महाराष्ट्र
    • जम्मू & कश्मीर
    • हिमाचल प्रदेश
  • राष्ट्रिय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
  • व्यापार
  • ऑटोमोबाइल्स
  • टेक्नोलॉजी
  • ज्योतिष
  • वीडियो
  • चमकते सितारे
  • Blogs
  • Home
  • चंडीगढ़
  • राज्य
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • महाराष्ट्र
    • जम्मू & कश्मीर
    • हिमाचल प्रदेश
  • राष्ट्रिय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
  • व्यापार
  • ऑटोमोबाइल्स
  • टेक्नोलॉजी
  • ज्योतिष
  • वीडियो
  • चमकते सितारे
  • Blogs
No Result
View All Result
Nav Times News
No Result
View All Result
Home राज्य उत्तर प्रदेश

आइएसआइ की मदद के आरोपी पूर्व सैन्यकर्मी की अर्जी खारिज

नवटाइम्स न्यूज़ by नवटाइम्स न्यूज़
June 10, 2022
in उत्तर प्रदेश, राज्य
0
आइएसआइ

लखनऊ। देश की सुरक्षा की जानकारी आइएसआइ को मुहैया कराने के मामले में निरुद्ध सेना के पूर्व जवान सौरभ शर्मा की अर्जी एनआइए/एटीएस की विशेष अदालत ने खारिज कर दी है। सौरभ ने इस अर्जी में अपने मुकदमे का विचारण कोर्ट मार्शल के जरिए भारतीय सेना से कराने की मांग की थी। विशेष जज मो. गजाली ने अभियुक्त सौरभ शर्मा की इस अर्जी व उसकी अर्जी पर एनआइए द्वारा दर्ज कराई गई आपत्ति का जिक्र करते हुए अपना विस्तृत आदेश पारित किया है। कहा है कि सौरभ शर्मा का यह कथित अपराध उसकी सेवानिवृति/निष्कासन के बाद भी निरतंर जारी रहा था।

इसलिए प्रथम दृष्टया इस मुकदमे का विचारण करने का क्षेत्राधिकार इस विशेष अदालत को रहा है। उसकी सेवानिवृति/निष्कासन के बाद कोर्ट मार्शल के जरिए भारतीय सेना द्वारा इस मुकदमे का विचारण करने का कोई औचित्य प्रतीत नहीं होता है। लिहाजा उसकी अर्जी निरस्त की जाती है व एनआइए की आपत्ति का भी निस्तारण किया जाता है। 22 दिसंबर, 2021 को सौरभ शर्मा की ओर से यह अर्जी दाखिल हुई थी। सौरभ का तर्क था कि आर्मी अधिनियम की प्राविधानों के मुताबिक सेना में रहते हुए किए गए अपराध का विचारण कोर्ट मार्शल के जरिए भारतीय सेना द्वारा किया जाएगा। लिहाजा उसके मुकदमे को भारतीय सेना के सिपुर्द कर दिया जाए।

एनआइए की ओर से विशेष लोक अभियोजक एमके सिंह ने इस पर आपत्ति जताई। कहा कि अभियुक्त सौरभ शर्मा का तथाकथित अपराध उसकी सेवानिवृति/निष्कासन के बाद भी निरतंर जारी रहा है। वह वर्ष 2013 में सेना में भर्ती हुआ था। जून, 2020 में सेवानिवृति/निष्कासन के बाद उसे गिरफ्तार कर यह मुकदमा कायम किया गया। अब वह भारतीय सेना की सेवा में नहीं है। इसलिए इस मुकदमे का विचारण इसी अदालत द्वारा किया जाना न्यायसंगत होगा।

छह जुलाई, 2021 को एनआइए ने इस मामले में सौरभ शर्मा व एक अन्य अभियुक्त अनस याकूब गितैली के खिलाफ भी आरोप पत्र दाखिल किया था। सौरभ शर्मा भारतीय सेना में सिग्नल मैन के पद पर तैनात था। इस पर पाकिस्तानी खुफिया एंजेसी आइएसआइ के लिए जासूसी करने का आरोप है। यह छद्म नाम वाली एक आइएसआइ हैंडलर नेहा शर्मा को सेना की लोकेशन व उनकी ताकत आदि की जानकारी भेजता था। जिसके एवज में अनस याकूब गितैली सौरभ को धन मुहैया कराता था।

सौरभ ने अनस गितैली के भाई इमरान गितैली से भी रकम प्राप्त किया था। आठ जनवरी, 2021 को इस मामले की शुरुआती एफआइआर थाना एटीएस, गोेमतीनगर में दर्ज हुई थी। 11 जनवरी, 2021 को अनस याकूब गितैली को गुजरात से जबकि इसके बाद सौरभ शर्मा को मेरठ से गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में जेल भेजा गया था। बाद में इस मामले की जांच एनआइए को सौंप दी गई।

Tags: Former army soldier Saurabh SharmaIndian ArmyIndian Army intelligenceIndian securityISIlucknow-city-crimenewsstate
Advertisement Banner Advertisement Banner Advertisement Banner
नवटाइम्स न्यूज़

नवटाइम्स न्यूज़

Recommended

Ashwini Gupta Memorial

नगर निगम महापौर ने तीन दिवसीय 17वीं अश्विनी गुप्ता ममोरियल जिला स्तरीय बैडमिंटन टूर्नामेंट का किया विधिवत उद्घाटन|

3 years ago
Healthy Tea

सुबह के समय पिएं ये हेल्दी चाय, तेजी से वजन घटाने में मिलेगी मदद

3 years ago
Facebook Twitter Instagram Pinterest Youtube Tumblr LinkedIn

Nav Times News

"भारत की पहचान"
Phone : +91 7837667000
Email: navtimesnewslive@gmail.com
Location : India

Follow us

Recent News

Universal Sompo General Insurance

Universal Sompo General Insurance Drives Green Mobility with 'One Policy, One Tree' Initiative

March 4, 2026
The Art of Living

The Art of Living and Kotak Mahindra Lead Natural Farming Movement across Anand, Gujarat

March 4, 2026

Click on poster to watch

Bhaiya ji Smile Movie
Bhaiya ji Smile Movie

© 2021-2026 All Right Reserved by NavTimes न्यूज़ . Developed by Msasian Entertainment (MS GROUPE)

No Result
View All Result
  • Home
  • चंडीगढ़
  • राज्य
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • महाराष्ट्र
    • जम्मू & कश्मीर
    • हिमाचल प्रदेश
  • राष्ट्रिय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
  • व्यापार
  • ऑटोमोबाइल्स
  • टेक्नोलॉजी
  • ज्योतिष
  • वीडियो
  • चमकते सितारे
  • Blogs

© 2021-2026 All Right Reserved by NavTimes न्यूज़ . Developed by Msasian Entertainment (MS GROUPE)