फर्जी क्राइम ब्रांच अधिकारी बनकर ब्लॉक प्रमुख के घर उगाही, ऐसे खुला माम
  • About Us
  • Advertisements
  • Terms
  • Contact Us
Wednesday, February 18, 2026
Nav Times News
  • Home
  • चंडीगढ़
  • राज्य
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • महाराष्ट्र
    • जम्मू & कश्मीर
    • हिमाचल प्रदेश
  • राष्ट्रिय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
  • व्यापार
  • ऑटोमोबाइल्स
  • टेक्नोलॉजी
  • ज्योतिष
  • वीडियो
  • चमकते सितारे
  • Blogs
  • Home
  • चंडीगढ़
  • राज्य
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • महाराष्ट्र
    • जम्मू & कश्मीर
    • हिमाचल प्रदेश
  • राष्ट्रिय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
  • व्यापार
  • ऑटोमोबाइल्स
  • टेक्नोलॉजी
  • ज्योतिष
  • वीडियो
  • चमकते सितारे
  • Blogs
No Result
View All Result
Nav Times News
No Result
View All Result
Home राज्य उत्तर प्रदेश

फर्जी क्राइम ब्रांच अधिकारी बनकर ब्लॉक प्रमुख के घर उगाही, ऐसे खुला मामला

नवटाइम्स न्यूज़ by नवटाइम्स न्यूज़
July 28, 2022
in उत्तर प्रदेश, राज्य
0
क्राइम ब्रांच

कानपुर। बिधनू न्यूआजाद नगर चौकी क्षेत्र में कानपुर देहात मैथा ब्लाक की पूर्व प्रमुख के घर बुधवार रात डेढ़ बजे तीन युवक क्राइम ब्रांच की टीम बनाकर दो वाकी – टाकी के साथ घर में घुसे। जांच के नाम पर पांच लाख रुपये की मांग करने पर ब्लाक प्रमुख के सुरक्षा गार्ड को शक हुआ। जिसपर उसने पुलिस को जानकारी देकर तीनों युवकों को पकड़वा दिया। पुलिस मामले की जानकारी देने से बच रही है।

बिधनू न्यूआजाद नगर गोपाल नगर में कानपुर देहात मैथा विकास खंड से पूर्व ब्लाक प्रमुख रंजू यादव का आवास है। रंजू यादव के फरुखाबाद निवासी मोहम्मद माज उनके बालू की खदान की देखरेख करता था। छह माह पहले खदान का ठेका दिलाने के नाम पर 18 लाख रुपये ख्वाइस ट्रेडिंग कंपनी के खाते में और 60 लाख रुपये नगद ले गया था। साथ ही झांसा देककर घर की जेवर गिरवी रख आया। रुपये मांगने पर बेटे को जान से मारने की धमकी देने लगा। बुधवार रात डेढ़ बजे दो लोगों को कार से लेकर घर आया।

दो युवकों में से एक ने खुद को लखनऊ क्राइम ब्रांच का खुद को सीओ बताते हुए जांच के नाम पर घर के अंदर आ गए। करीब चार घंटे तक आय व्यय के दस्तावेज देखते रहे। जांच के नाम पर घर की तलाशी लेना शुरू करने के साथ ब्लाक प्रमुख के परिवार पर दबाव बनाना शुरू किया। फर्जी टीम ने रंजू यादव के पति राजेश यादव से पांच लाख रुपये की मांग कर दी। इस बीच ब्लाक प्रमुख के सुरक्षा गार्ड सौरभ को टीम के फर्जी होने का शक हुआ। जिसपर उसने कंट्रोल रूम पर पुलिस को सूचना कर दी।

कुछ देर बाद बिधनू न्यूआजाद नगर चौकी प्रभारी मुकेश बाजपेई फोर्स संग मौके पर पहुंच गए। पुलिस को देख फर्जी क्राइम ब्रांच की टीम के हवा उड़ गए। पुलिस ने तीनों आरोपितों को हिरासत में लेकर चौकी ले गई। जहां तलाशी में आरोपितों के पास से लखनऊ क्राइम ब्रांच उप निरीक्षक बृजेश सिंह के नाम का आईकार्ड और दो वाकी- ताकी बरामद हुई। पुलिस सभी आरोपितों से पूछताछ में जुटी है। थाना प्रभारी प्रकाश चन्द्र शर्मा ने बताया कि आरोपितों से पूछताछ कर जांच की जा रही है। जांच के बाद घटना की जानकारी दी जाएगी।

Tags: bidhnu newsCrime Branch Raid In Bidhnufake cofake constablefake inspectorfake policeKanpur newskanpur-city-crimenewsstate
Advertisement Banner Advertisement Banner Advertisement Banner
नवटाइम्स न्यूज़

नवटाइम्स न्यूज़

Recommended

EHC

पंचकूला में महिला सब इंस्पेक्टर के घर में घुसकर हेड कांस्टेबल ने की जबरदस्ती करने की कोशिश

3 years ago
Youth Congress reaction on WHO Report

WHO की रिपोर्ट ने खोली सरकार के झूठ की पोल, Covid मृतकों के परिजनों को 4 लाख मुआवज़ा दे सरकार- मनोज लुबाना

4 years ago
Facebook Twitter Instagram Pinterest Youtube Tumblr LinkedIn

Nav Times News

"भारत की पहचान"
Phone : +91 7837667000
Email: navtimesnewslive@gmail.com
Location : India

Follow us

Recent News

Uppal Brewers & Distillers Enters Next Growth Phase with Dedicated Production Unit in Ponda, Goa

February 17, 2026
Galgotias University Pavilion Emerges as a Key Attraction at AI Impact Summit 2026 with Rs. 350+ Crore AI Showcase

Galgotias University Pavilion Emerges as a Key Attraction at AI Impact Summit 2026 with Rs. 350+ Crore AI Showcase

February 17, 2026

Click on poster to watch

Bhaiya ji Smile Movie
Bhaiya ji Smile Movie

© 2021-2026 All Right Reserved by NavTimes न्यूज़ . Developed by Msasian Entertainment (MS GROUPE)

No Result
View All Result
  • Home
  • चंडीगढ़
  • राज्य
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • महाराष्ट्र
    • जम्मू & कश्मीर
    • हिमाचल प्रदेश
  • राष्ट्रिय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
  • व्यापार
  • ऑटोमोबाइल्स
  • टेक्नोलॉजी
  • ज्योतिष
  • वीडियो
  • चमकते सितारे
  • Blogs

© 2021-2026 All Right Reserved by NavTimes न्यूज़ . Developed by Msasian Entertainment (MS GROUPE)