Farmers Protest 18 घंटे से किसान कुरुक्षेत्र में दिल्ली-चंडीगढ़ हाईवे पर हैं
  • About Us
  • Advertisements
  • Terms
  • Contact Us
Wednesday, March 11, 2026
Nav Times News
  • Home
  • चंडीगढ़
  • राज्य
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • महाराष्ट्र
    • जम्मू & कश्मीर
    • हिमाचल प्रदेश
  • राष्ट्रिय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
  • व्यापार
  • ऑटोमोबाइल्स
  • टेक्नोलॉजी
  • ज्योतिष
  • वीडियो
  • चमकते सितारे
  • Blogs
  • Home
  • चंडीगढ़
  • राज्य
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • महाराष्ट्र
    • जम्मू & कश्मीर
    • हिमाचल प्रदेश
  • राष्ट्रिय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
  • व्यापार
  • ऑटोमोबाइल्स
  • टेक्नोलॉजी
  • ज्योतिष
  • वीडियो
  • चमकते सितारे
  • Blogs
No Result
View All Result
Nav Times News
No Result
View All Result
Home राज्य हरियाणा

Farmers Protest: 18 घंटे से किसान कुरुक्षेत्र में दिल्ली-चंडीगढ़ हाईवे पर हैं डटे, सड़कों पर नहाते नज़र आए किसान|

एक बार फिर किसान यूनियन द्वारा आंदोलन शुरू हो गया हैं. हरियाणा के कुरुक्षेत्र में आज भी किसानों का धरना जारी है।

नवटाइम्स न्यूज़ by नवटाइम्स न्यूज़
June 13, 2023
in हरियाणा
0
Farmers Protest

Farmers Protest: एक बार फिर किसान यूनियन द्वारा आंदोलन शुरू हो गया हैं. हरियाणा के कुरुक्षेत्र में आज भी किसानों का धरना जारी है। बीते 18 घंटे से सभी किसान कुरुक्षेत्र में दिल्ली-चंडीगढ़-अमृतसर हाईवे पर डटे हुए हैं और उन्होंने ये पूरा हाईवे जाम किया हुआ हैं। इससे पहले भारतीय किसान यूनियन (चढ़ूनी) की ओर से पिपली अनाज मंडी में सोमवार यानी 12 जून को बुलाई गई किसान महारैली में किसी भी तरह का समाधान नहीं मिलने पर गुस्साएं किसानों ने पिपली में गीता द्वार के नजदीक जीटी रोड जाम कर दिया। जाम करने के लिए किसानों ने सड़क पर ट्रैक्टर और अन्य वाहन खड़े कर दिए।

सड़कों पर नहाते नजर आए किसान

सभी किसानों की रात तो हाईवे पर गुजरी इसके साथ उनका खाना पीना भी वहीं हुआ। सड़कों पर अलग ही तरह का नजारा नज़र आया। मंगलवार यानी आज सुबह किसान पानी का टैंकर खड़ा करवा सड़कों के किनारे और पार्कों में पाइप से नहाते हुए नजर आए।

ये भी पड़े – कर्नाटक में भयावक घटना, बेटी ने अपनी मां को उतारा मौत के घाट फिर ट्रॉली में शव रखकर हुई फरार|

टिकैत बोले- रिहाई से नीचे कोई समझौता नहीं

सोमवार यानी 12 जून को किसानों के बीच पहुंचे भारतीय किसान यूनियन के प्रवक्ता राकेश टिकैत ने कहा कि सूरजमुखी व अन्य फसलों पर MSP लागू करने और (Farmers Protest) गुरनाम चढ़ूनी के साथ गिरफ्तार किए किसान नेताओं की रिहाई से नीचे कोई समझौता नहीं होगा। देर शाम किसानों ने प्रशासन को 10 बजे तक की मोहलत दी और मांग पूरा नहीं होने पर सड़क पर रात्रि पड़ाव डाल दिया।

अधिकारियों की बैठक बेनतीजा

किसान देर रात्रि रागिनी सुनते, ट्रैक्टर पर डीजे बजा नाचते और लंगर खाते दिखे। महारैली के दौरान कमेटी के साथ जिला प्रशासन के अधिकारियों की तीन बार बैठक हुई, लेकिन बेनतीजा रही। कमेटी अपनी बात पर अड़ी रही। इसके बाद किसान जीटी रोड जाम करने निकल पड़े। किसानों के मूड को भांपते हुए पुलिस साइड में खड़ी रही और जीटी रोड की तरफ जाने दिया। रैली में पहुंचे पहलवान बजरंग पूनिया ने भी पहलवानों की तरफ से किसानों के आंदोलन को समर्थन दिया। कई खापों के साथ रैली में पंजाब, उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड से बड़ी संख्या में किसान पहुंचे थे।

ये भी पड़े –  क्या आप कलाकार बनाना चाहते है ? क्या आप फिल्म जगत में अपना नाम बनाना चाहते है?

किसानों पर किया लाठीचार्ज

आपको बता दें कि सूरजमुखी पर MSP लागू कराने के लिए भाकियू (चढ़ूनी) ने सरकार को अल्टीमेटम देने के बाद 6 जून को शाहबाद में किसान महापंचायत बुलाई थी। (Farmers Protest) शाहाबाद में जीटी रोड जाम कर दिया गया था। इसके बाद पुलिस ने जीटी रोड खाली कराने के लिए हाई कोर्ट के आदेश का हवाला देते हुए किसानों पर लाठीचार्ज किया, जीटी रोड खाली करा लिया। गुरनाम चढ़ूनी सहित कई नेताओं के खिलाफ केस दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया। तभी से वे जेल में हैं। इसके बाद भी आंदोलन कमजोर नहीं पड़ा और किसानों ने एक बार फिर जीटी रोड जाम कर दिया।

14 जून को हो रही हरियाणा बंद की तैयारी

इसी पर किसान नेता रमेश दलाल का कहना है कि अब उनकी मांगों को लेकर हरियाणा बंद की भी तैयारी की जा रही है। हरियाणा बंद के दौरान खाद्य सामान भी दिल्ली नहीं जाएगा। उनका कहना है कि यदि हमारी मांगे पूरी नहीं हुई तो रोड़ से लेकर रेल सभी को बंद कर दिया जाएगा। वहीं मनोहर सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि प्रदेश सरकार ने पिछले 9 सालों में किसी प्रस्तावित मूल्य को नहीं बढ़ाया। साथ ही यह भी कहा कि बृजभूषण शरण सिंह की गिरफ्तारी के लिए 14 जून के बंद को सफल बनाना है। हालांकि, सभी किसान अभी धरने पर हैं और अपनी मांगो को लेकर अड़े हुए हैं|

Tags: 18 hours of Farmers ProtestFarmers bathing on RoadFarmers eating langar on roadFarmers ProtestFarmers Protest in KurukshetraHaryana News By NavTimes न्यूज़
Advertisement Banner Advertisement Banner Advertisement Banner
नवटाइम्स न्यूज़

नवटाइम्स न्यूज़

Recommended

Chocolate

A New Era for Chocolate Begins in India With Salon du Chocolat India

4 weeks ago
Ashram

मुख्यमंत्री के उप प्रधान सचिव के. मकरंद पांडुरंग ने भाई कन्हैया आश्रम का किया निरीक्षण|

3 years ago
Facebook Twitter Instagram Pinterest Youtube Tumblr LinkedIn

Nav Times News

"भारत की पहचान"
Phone : +91 7837667000
Email: navtimesnewslive@gmail.com
Location : India

Follow us

Recent News

Himalaya Food

Himalaya Food International Expands Global Presence with UK Product Launch and US Foods Vendor Approval

March 10, 2026
Apollo Hospitals

Indraprastha Apollo Hospitals Performs India's First Leadless Pacemaker Implantation Through a Metallic Prosthetic Tricuspid Valve

March 10, 2026

Click on poster to watch

Bhaiya ji Smile Movie
Bhaiya ji Smile Movie

© 2021-2026 All Right Reserved by NavTimes न्यूज़ . Developed by Msasian Entertainment (MS GROUPE)

No Result
View All Result
  • Home
  • चंडीगढ़
  • राज्य
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • महाराष्ट्र
    • जम्मू & कश्मीर
    • हिमाचल प्रदेश
  • राष्ट्रिय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
  • व्यापार
  • ऑटोमोबाइल्स
  • टेक्नोलॉजी
  • ज्योतिष
  • वीडियो
  • चमकते सितारे
  • Blogs

© 2021-2026 All Right Reserved by NavTimes न्यूज़ . Developed by Msasian Entertainment (MS GROUPE)