पेट्रोल, डीजल पर शुल्क कटौती से राजकोषीय घाटा बढ़ने की आशंकाः विशेषज्ञ
  • About Us
  • Advertisements
  • Terms
  • Contact Us
Friday, March 20, 2026
Nav Times News
  • Home
  • चंडीगढ़
  • राज्य
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • महाराष्ट्र
    • जम्मू & कश्मीर
    • हिमाचल प्रदेश
  • राष्ट्रिय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
  • व्यापार
  • ऑटोमोबाइल्स
  • टेक्नोलॉजी
  • ज्योतिष
  • वीडियो
  • चमकते सितारे
  • Blogs
  • Home
  • चंडीगढ़
  • राज्य
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • महाराष्ट्र
    • जम्मू & कश्मीर
    • हिमाचल प्रदेश
  • राष्ट्रिय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
  • व्यापार
  • ऑटोमोबाइल्स
  • टेक्नोलॉजी
  • ज्योतिष
  • वीडियो
  • चमकते सितारे
  • Blogs
No Result
View All Result
Nav Times News
No Result
View All Result
Home व्यापार

पेट्रोल, डीजल पर शुल्क कटौती से राजकोषीय घाटा बढ़ने की आशंकाः विशेषज्ञ

नवटाइम्स न्यूज़ by नवटाइम्स न्यूज़
May 24, 2022
in व्यापार
0
राजकोषीय

नई दिल्ली। विशेषज्ञों ने कहा कि पेट्रोल और डीजल पर उत्पाद शुल्क में कटौती के केंद्र सरकार के फैसले से राजकोषीय घाटे पर दबाव पड़ेगा, जो चालू वित्त वर्ष में अनुमानित तौर पर सकल घरेलू उत्पाद के 6.4 प्रतिशत रह सकता है। बता दें कि सरकार ने शनिवार को पेट्रोल पर उत्पाद शुल्क में रिकॉर्ड 8 रुपये प्रति लीटर की कटौती की और डीजल पर 6 रुपये की कटौती की ताकि उच्च ईंधन की कीमतों से जूझ रहे उपभोक्ताओं को राहत मिल सके। देश में मुद्रास्फीति के कई सालों के उच्च स्तर पर पहुंचने के पीछे ईंधन की उच्च कीमतें बड़ा कारण हैं। पेट्रोल और डीजल पर टैक्स में कटौती से सरकार को प्रति वर्ष लगभग 1 लाख करोड़ रुपये के राजस्व का नुकसान होगा।

इसके कारण पड़ने वाले असर के संदर्भ में आईसीआरए ने एक रिपोर्ट में कहा है, “हमें उम्मीद है कि वित्त वर्ष 2023 में राजकोषीय घाटा मामूली रूप से बढ़कर जीडीपी के 6.5 प्रतिशत तक हो सकता है, जिसे लेकर बजट अनुमान 6.4 प्रतिशत का है।” वहीं, एक्यूट रेटिंग्स एंड रिसर्च की चीफ एनालिटिकल ऑफिसर सुमन चौधरी ने कहा कि उत्पाद शुल्क में कटौती और स्टील उत्पादों सहित कुछ कमोडिटीज के आयात तथा निर्यात की दर में संशोधन से वित्त वर्ष 2023 के लिए राजकोषीय स्थिति पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ेगा, जो कि बजट में अनुमानित 6.4 प्रतिशत से अधिक खराब स्थिति में जा सकता है। यह अधिक उधारी की ओर ले जाता है।

उन्होंने कहा कि इससे निर्यात में धीमी वृद्धि भी हो सकती है क्योंकि लौह अयस्क और पेलेट जैसी वस्तुओं ने पिछले दो वित्तीय वर्षों में मजबूत निर्यात वृद्धि में योगदान दिया है। BofA ग्लोबल रिसर्च की रिपोर्ट के मुताबिक, सरकार द्वारा हाल ही में किए गए शुल्क उपायों से राजकोषीय घाटे पर दबाव पड़ने की उम्मीद है। रिपोर्ट में कहा गया, “आरबीआई द्वारा सरकार के लिए हाल ही में स्वीकृत 300 अरब रुपये का लाभांश भी बजटीय संख्या से कम है। कुल मिलाकर, अब हम FY23 में राजकोषीय घाटे में 40-50bp की कमी का जोखिम देखते हैं।”

Tags: bizbusinessDiesel Duty cutDuty cut on dieselDuty cut on petrolfiscal deficitfiscal deficit newsIndia fiscal deficitPetrol Duty cut
Advertisement Banner Advertisement Banner Advertisement Banner
नवटाइम्स न्यूज़

नवटाइम्स न्यूज़

Recommended

Salman Khan

‘टाइगर अपने ख़ाली हाथों से लोगों की सेना से मुकाबला कर सकता है!’ : Salman Khan

2 years ago
stubble

पर्यावरण प्रदूषण रोकने के लिए पराली (stubble) जलाने की घटनाओं पर अंकुश जरुरी : उपायुक्त

2 years ago
Facebook Twitter Instagram Pinterest Youtube Tumblr LinkedIn

Nav Times News

"भारत की पहचान"
Phone : +91 7837667000
Email: navtimesnewslive@gmail.com
Location : India

Follow us

Recent News

Convergence India

33rd Convergence India & 11th Smart Future Cities India Expo Set to Accelerate AI, 6G, and Next-Generation Urban Innovation

March 20, 2026
TaskUs

TaskUs Marks International Women's Day with Diversity Hiring Drive and Women Focused Initiatives Across India

March 19, 2026

Click on poster to watch

Bhaiya ji Smile Movie
Bhaiya ji Smile Movie

© 2021-2026 All Right Reserved by NavTimes न्यूज़ . Developed by Msasian Entertainment (MS GROUPE)

No Result
View All Result
  • Home
  • चंडीगढ़
  • राज्य
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • महाराष्ट्र
    • जम्मू & कश्मीर
    • हिमाचल प्रदेश
  • राष्ट्रिय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
  • व्यापार
  • ऑटोमोबाइल्स
  • टेक्नोलॉजी
  • ज्योतिष
  • वीडियो
  • चमकते सितारे
  • Blogs

© 2021-2026 All Right Reserved by NavTimes न्यूज़ . Developed by Msasian Entertainment (MS GROUPE)