Sirsa Deputy Commissioner: चालान के डर से नहीं, अपनी सुरक्षा के लिए
  • About Us
  • Advertisements
  • Terms
  • Contact Us
Sunday, March 8, 2026
Nav Times News
  • Home
  • चंडीगढ़
  • राज्य
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • महाराष्ट्र
    • जम्मू & कश्मीर
    • हिमाचल प्रदेश
  • राष्ट्रिय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
  • व्यापार
  • ऑटोमोबाइल्स
  • टेक्नोलॉजी
  • ज्योतिष
  • वीडियो
  • चमकते सितारे
  • Blogs
  • Home
  • चंडीगढ़
  • राज्य
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • महाराष्ट्र
    • जम्मू & कश्मीर
    • हिमाचल प्रदेश
  • राष्ट्रिय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
  • व्यापार
  • ऑटोमोबाइल्स
  • टेक्नोलॉजी
  • ज्योतिष
  • वीडियो
  • चमकते सितारे
  • Blogs
No Result
View All Result
Nav Times News
No Result
View All Result
Home राज्य हरियाणा

चालान के डर से नहीं, अपनी सुरक्षा के लिए करें यातायात नियमों का पालन : सिरसा उपायुक्त

उपायुक्त ने हेलमेट वितरित कर की सड़क सुरक्षा जागरुकता सप्ताह की शुरुआत

नवटाइम्स न्यूज़ by नवटाइम्स न्यूज़
February 24, 2023
in हरियाणा
0
Sirsa Deputy Commissioner

सिरसा | (सतीश बंसल) | उपायुक्त पार्थ गुप्ता ने कहा कि सड़क पर वाहन चलाते समय यातायात नियमों की पालना स्वयं की सुरक्षा के लिए करें न कि चालान के डर से।  इसलिए सड़क पर वाहन चलाते समय यातायात नियमों का ईमानदारी के साथ पालन करें। हलमेट जरुर पहनें। सीट बैलट लगाएं, तेज गति में वाहन न चलाएं और वाहन चलाते समय मोबाइल का इस्तेमाल ना करें। यह बात उपायुक्त ने वीरवार को बाबा भूमणशाह चौक पर सड़क सुरक्षा जागरुकता सप्ताह के शुभारंभ अवसर पर कही। इस दौरान उपायुक्त ने दोपहिया वाहन चालकों को हेलमेट भी वितरित किए और उन्हें सड़क सुरक्षा नियमों की पालना करने के लिए प्रेरित किया। इस अवसर पर आरटीओ संजय बिश्रोई, DSP धर्मबीर सहित संबंधित अधिकारी उपस्थित थे। (Sirsa Deputy Commissioner)

ये भी पड़े – Haryana Govt Budget: हरियाणा सरकार के बजट को अशोक तंवर ने बताया निराशाजनक कहा, सरकार जनता की अपेक्षाओं पर हुई फेल|

उन्होंने कहा कि कई बार देखने में आता है कि वाहन चालक चालान के डर से हेलमेट या सीट बेल्ट लगाने भर की औपचारिकता करता है, जोकि गलत है। यातायात नियमों का पालन चालान के डर से नहीं अपितु अपनी सुरक्षा के लिए करें। सड़क सुरक्षा नियम नागरिकों की सुरक्षा के लिए हैं। अपनी सुरक्षा अपने हाथ में है। अपने साथ-साथ अपने परिवार की सुरक्षा का भी ध्यान रखें। स्वयं भी सड़क सुरक्षा नियमों का पालन करें और दूसरों को भी इसके लिए प्रेरित करें। उपायुक्त ने कहा कि प्रशासन की ओर से आरटीए व पुलिस विभाग मिलकर सुड़क सुरक्षा सप्ताह मना रहे हैं, जिसकी शुरुआत आज की गई है। उन्होंने कहा कि सड़क सुरक्षा जागरुकता सप्ताह मनाए जाने का मुख्य उदेश्य यही है कि आमजन यातायात नियमों के प्रति जागरुक हों और वाहन चलाते समय इनकी ईमानदारी से पालना करें। सड़क सुरक्षा सप्ताह के दौरान विभिन्न गतिविधियां स्कूल, कॉलेज व अन्य संस्थानों में चलाई जाएंगी, जिसमें यातायात नियमों के बारे में बताया जाएगा व इनकी पालना के लिए प्रेरित किया जाएगा।

ये भी पड़े –  क्या आप कलाकार बनाना चाहते है ? क्या आप फिल्म जगत में अपना नाम बनाना चाहते है?

उन्होंने आरटीए व पुलिस अधिकारियों को निर्देश दिए कि यातायात नियमों की अवहेलना करने वालों की चालान करने के साथ-साथ उन्हें नियमों के बारे में जागरुक भी किया जाए। इसके साथ-साथ जागरुकता गतिविधियां भी चलाई जाएं, जिससे नागरिकों को नियमों की जानकारी भी हो और वे इसकी पालना के प्रति जागरुक भी हों। वाहन चलाते समय यातायात नियमों की पालना करके न केवल स्वयं की बल्कि दूसरों की भी सुरक्षा होती है। दोपहिया वाहन चालक हेलमेट जरुर पहनें। अपनी साइड चलें और मोबाइल का इस्तेमाल न करें। चार पहिया वाहन चालक सीट बेल्ट का इस्तेमाल जरुर करें। शराब पीकर वाहन न चलाएं। कहीं पर भी मुडऩे से पहले इंटिकेटर का इस्तेमाल जरुर करें। निर्धारित गति से अधिक गाड़ी ना चलाएं। ट्रेफिक सिंगनल का पालन करें। (Sirsa Deputy Commissioner)

Tags: DCDeputy CommissionerFollow Traffic RulesHaryanaInstruction By DCNavtimesNavtimes न्यूज़NTN newsRTOSirsaSirsa Deputy CommissionerState News By NavTimes न्यूज़traffic rules
Advertisement Banner Advertisement Banner Advertisement Banner
नवटाइम्स न्यूज़

नवटाइम्स न्यूज़

Recommended

Arya Senior Secondary School

Arya Senior Secondary School, में स्कूली बच्चों को नशा,साइबर क्राइम तथा ट्रैफिक नियमों बारे जागरूक किया

3 years ago
Mahesh Bhatt

भट्ट कैंप में शामिल हुए वर्धन पूरी – विक्रम भट्ट और Mahesh Bhatt के साथ कर रहे हैं काम

2 years ago
Facebook Twitter Instagram Pinterest Youtube Tumblr LinkedIn

Nav Times News

"भारत की पहचान"
Phone : +91 7837667000
Email: navtimesnewslive@gmail.com
Location : India

Follow us

Recent News

women

Working Women Show Improved Retirement Preparedness but Remain Concerned About Loneliness: Axis Max Life India Retirement Index 5.0

March 7, 2026
Newton School

Newton School Commits to Training 1 Lakh Women in Technology in 2026

March 7, 2026

Click on poster to watch

Bhaiya ji Smile Movie
Bhaiya ji Smile Movie

© 2021-2026 All Right Reserved by NavTimes न्यूज़ . Developed by Msasian Entertainment (MS GROUPE)

No Result
View All Result
  • Home
  • चंडीगढ़
  • राज्य
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • महाराष्ट्र
    • जम्मू & कश्मीर
    • हिमाचल प्रदेश
  • राष्ट्रिय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
  • व्यापार
  • ऑटोमोबाइल्स
  • टेक्नोलॉजी
  • ज्योतिष
  • वीडियो
  • चमकते सितारे
  • Blogs

© 2021-2026 All Right Reserved by NavTimes न्यूज़ . Developed by Msasian Entertainment (MS GROUPE)