योग दिवस पर पहली बार ताजमहल सहित सभी स्मारकों में होगी फ्री एंट्री, जारी हुआ आदेश
  • About Us
  • Advertisements
  • Terms
  • Contact Us
Tuesday, March 31, 2026
Nav Times News
  • Home
  • चंडीगढ़
  • राज्य
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • महाराष्ट्र
    • जम्मू & कश्मीर
    • हिमाचल प्रदेश
  • राष्ट्रिय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
  • व्यापार
  • ऑटोमोबाइल्स
  • टेक्नोलॉजी
  • ज्योतिष
  • वीडियो Video
  • चमकते सितारे
  • Blogs
  • Home
  • चंडीगढ़
  • राज्य
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • महाराष्ट्र
    • जम्मू & कश्मीर
    • हिमाचल प्रदेश
  • राष्ट्रिय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
  • व्यापार
  • ऑटोमोबाइल्स
  • टेक्नोलॉजी
  • ज्योतिष
  • वीडियो Video
  • चमकते सितारे
  • Blogs
No Result
View All Result
Nav Times News
No Result
View All Result
Home राज्य उत्तर प्रदेश

योग दिवस पर पहली बार ताजमहल सहित सभी स्मारकों में होगी फ्री एंट्री, जारी हुआ आदेश

नवटाइम्स न्यूज़ by नवटाइम्स न्यूज़
June 20, 2022
in उत्तर प्रदेश, राज्य
0
योग दिवस

आगरा। अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर पहली बार आगरा के सभी स्मारकों में फ्री में एंट्री दी जाएगी। 21 जून को ताजमहल, आगरा किला और फतेहपुर सीकरी समेत इलाके में स्थित सभी स्मारकों में मुफ्त में प्रवेश कर सकते हैं। भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण, एएसआई ने सभी स्मारकों में एंट्री फ्री करने के आदेश जारी कर दिए हैं। इससे पहले केवल 18 अप्रैल विश्व धरोहर दिवस और 19 नवंबर विश्व धरोहर सप्ताह के पहले दिन और 8 मार्च विश्व महिला दिवस को ही ताजमहल समेत अन्य स्मारकों में एंट्री फ्री दी जाती रही है। इस बार पहली बार 21 जून अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर फ्री एंट्री होगी।

इसके अलावा जानकारी दी जा रही है कि आगरा में योग दिवस का मुख्य कार्यक्रम पंचमहल में आयोजित किया जाएगा। अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर 21 जून को फतेहपुर सीकरी स्मारक के पंचमहल परिसर में कार्यक्रम आयोजित होगा। केंद्रीय अल्पसंख्यक कार्य मंत्री एवं उप नेता मुख्तार अब्बास नकवी 5 हजार लोगों के साथ पंचमहल में योग साधना करते नजर आएंगे। इस दौरान फतेहपुर सीकरी लोकसभा सांसद राजकुमार चाहर, विधायक चौधरी बाबूलाल, विधायक पुरुषोत्तम खंडेलवाल, राज्यसभा सांसद हरद्वार दुबे और स्कूली बच्चे भी योग करेंगे।

पंचमहल में होने वाले कार्यक्रम के अनुसार सुबह 6 बजे केंद्रीय मंत्री के साथ लोगों को पंचमहल परिसर में प्रवेश दिया जाएगा। इसके बाद 6:40 बजे प्रधानमंत्री का संबोधन सुना जाएगा, जिसके लिए व्यवस्था की जा रही है। इसके बाद 7 बजे से सभी लोग योगाभ्यास करेंगे। इससे पहले आगरा नगर निगम ने ये भी घोषणा की थी कि जुलाई में कोई भी योगा वर्कशॉप का आयोजन करना चाहता है तो इसके लिए रजिस्टर करवा सकता है और ट्रेन्ड टीचर के साथ नगर निगम कार्यशाला आयोजित करने में मदद करेगा।

Tags: Agra NewsInternational Yoga Day 2022Taj Mahal
Advertisement Banner Advertisement Banner Advertisement Banner
नवटाइम्स न्यूज़

नवटाइम्स न्यूज़

Recommended

School Management Committee

आखिर कैसे निपुण बनेगा भारत? 1979 में खुला स्कूल, एक ही कमरे में पांच कक्षाएं और अध्यापकों का कार्यालय, स्कूल प्रबंधन समिति बियोंग ने शिक्षा विभाग और सरकार को भेजा ज्ञापन|

3 years ago
72 Hoorain

‘कुरान का’ म्यूट करें: सेंसर बोर्ड ने सार्वजनिक व्यवस्था और शांति का हवाला देते हुए ’72 हूरे’ निर्माताओं को संदर्भ हटाने का दिया निर्देश|

3 years ago
Facebook Twitter Instagram Pinterest Youtube Tumblr LinkedIn

Nav Times News

"भारत की पहचान"
+91 (783) 766-7000
Email: navtimesnewslive@gmail.com
Location : India

Follow us

Recent News

Plan Your Finances and EMIs Easily with a Bajaj Finserv Personal Loan Calculator in 2026

Plan Your Finances and EMIs Easily with a Bajaj Finserv Personal Loan Calculator in 2026

March 31, 2026
Ghaziabad

Ghaziabad- Tallest Residential Development Saya Gold Avenue Fully Sold Out

March 30, 2026

Click on poster to watch

Bhaiya ji Smile Movie
Bhaiya ji Smile Movie

© 2021-2026 All Right Reserved by NavTimes न्यूज़ . Developed by Msasian Entertainment (MS GROUPE)

No Result
View All Result
  • Home
  • चंडीगढ़
  • राज्य
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • महाराष्ट्र
    • जम्मू & कश्मीर
    • हिमाचल प्रदेश
  • राष्ट्रिय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
  • व्यापार
  • ऑटोमोबाइल्स
  • टेक्नोलॉजी
  • ज्योतिष
  • वीडियो Video
  • चमकते सितारे
  • Blogs

© 2021-2026 All Right Reserved by NavTimes न्यूज़ . Developed by Msasian Entertainment (MS GROUPE)