• About Us
  • Advertisements
  • Terms
  • Contact Us
Friday, April 10, 2026
Nav Times News
  • Home
  • चंडीगढ़
  • राज्य
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • महाराष्ट्र
    • जम्मू & कश्मीर
    • हिमाचल प्रदेश
  • राष्ट्रिय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
  • व्यापार
  • ऑटोमोबाइल्स
  • टेक्नोलॉजी
  • ज्योतिष
  • वीडियो Video
  • चमकते सितारे
  • Blogs
  • Home
  • चंडीगढ़
  • राज्य
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • महाराष्ट्र
    • जम्मू & कश्मीर
    • हिमाचल प्रदेश
  • राष्ट्रिय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
  • व्यापार
  • ऑटोमोबाइल्स
  • टेक्नोलॉजी
  • ज्योतिष
  • वीडियो Video
  • चमकते सितारे
  • Blogs
No Result
View All Result
Nav Times News
No Result
View All Result
Home राज्य हरियाणा

पूर्व केंद्रीय राज्यमंत्री व अंबाला लोकसभा सांसद ने पंचकूला और अंबाला की रविदास सभा व अंबेडकर सभा के अधिकारियों से की चर्चा|

3 फरवरी को संत गुरु रविदास जी की जयंती के उपलक्ष्य में यमुनानगर अनाज मंडी में आयोजित कार्यक्रम में पंहुचने की करी अपील|

नवटाइम्स न्यूज़ by नवटाइम्स न्यूज़
January 19, 2023
in हरियाणा
0
Ambala Lok Sabha

पंचकूला, 19 जनवरी- पूर्व केंद्रीय राज्यमंत्री व अंबाला लोकसभा सांसद रतनलाल कटारिया (Ambala Lok Sabha) ने दो दिवसीय यमुनानगर दौरे के पश्चात पंचकूला पहुंचकर पंचकूला और अंबाला की रविदास सभा व अंबेडकर सभा के अधिकारियों से चर्चा की और 3 फरवरी को यमुनानगर स्थित नई अनाज मंडी में होने वाले संत गुरु रविदास जी के जयंती कार्यक्रम में भाग लेने का आह्वान किया । उन्होंने कहा कि आज से 646 साल पूर्व संत शिरोमणि गुरु रविदास जी ने अपनी वाणी में कहा था कि ऐसा चाहू राज मैं, मिले सभी को अन्न। छोटे बड़े सब समान हो, तो गुरु रविदास रहे प्रसन्न।

ये भी पड़े –  54वीं हरियाणा राज्य सूखा राहत एवं बाढ़ नियंत्रण बोर्ड की बैठक में जिला पंचकूला की 5 करोड़ रुपये की 13 नई बाढ़ नियंत्रण योजनायें स्वीकृत|

कटारिया ने कहा कि केंद्र सरकार व हरियाणा सरकार गुरु रविदास जी के इन शब्दों को चरितार्थ करने के लिए लगातार काम कर रही है। उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी गुरु रविदास जी की शिक्षा पर अमल करते हुए 81.35 करोड लाभार्थियों को 2 लाख करोड़ से अधिक खर्च करके गरीबों के (Ambala Lok Sabha) वित्तीय बोझ को कम करने में मदद कर रही हैं। राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम के तहत प्रतिमाह 35 किलो निशुल्क अनाज दिसंबर 2023 तक दिया जायेगा, जिसका शत-प्रतिशत व्यय केंद्र सरकार द्वारा वहन किया जायेगा।

उन्होंने कहा कि मोदी सरकार अंतोदय के सिद्धांतों पर अपनी गहरी आस्था रखते हुए अपना हर कदम कल्याणकारी योजनाओं के लिए उठा रही है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री के (Ambala Lok Sabha) मार्गदर्शन में सरकार देश की प्रगति और समृद्धि का स्वर्णिम अध्याय लिख रही है। कटारिया ने कहा कि मोदी सरकार व मनोहर लाल सरकार ने हरियाणा में गरीबों एवं महिलाओं के सम्मान की सुरक्षा एवं उनके सशक्तिकरण के लिए जितने कार्य किए हैं, आज तक किसी सरकार ने नहीं किये।

ये भी पड़े –  क्या आप कलाकार बनाना चाहते है ? क्या आप फिल्म जगत में अपना नाम बनाना चाहते है?

उन्होंने कहा कि स्वच्छ भारत अभियान के तहत हरियाणा के लाखों दलितों के घरों में शौचालय बनवाए गए, आयुष्मान भारत योजना के साथ साथ प्रदेश की भाजपा सरकार ने गरीब नागरिक के लिए मुफ्त हेल्थ कवर उपलब्ध कराया और जल जीवन मिशन के तहत हर घर तक नल से जल पहुंचाया गया। (Ambala Lok Sabha) उन्होंने कहा कि लाखों बहनों को मुफ्त गैस कनेक्शन दिया गया हैं। उन्होंने अपील करते हुए कहा कि समाज के लोग बाबा साहब बी. आर. अंबेडकर के सपनों को साकार करने के लिए 3 फरवरी को होने वाले संत गुरु रविदास जी की जयंती के कार्यक्रम में यमुनानगर स्थित नई अनाज मंडी में भारी संख्या में पहुँच कर भाग लें।

Tags: Ambala Lok Sabha MP discussedAyushman Bharat SchemeChandigarh tricity News By NavTimes न्यूज़Former Union Minister of HaryanaHaryanaMP Ratanlal KatariaNavtimesNavtimes न्यूज़NTN newsPanchkulaPM Narendra Modi
Advertisement Banner Advertisement Banner Advertisement Banner
नवटाइम्स न्यूज़

नवटाइम्स न्यूज़

Recommended

Today’s Horoscope 19th January

Today’s Horoscope 19th January 2024 | आज का राशि फल दिनांक 19 जनवरी 2024

2 years ago
Molestation

Molestation: छात्रा से छेड़छाड़ मामले में स्केच के आधार पर एक संदिग्ध हिरासत में

4 years ago
Facebook Twitter Instagram Pinterest Youtube Tumblr LinkedIn

Nav Times News

"भारत की पहचान"
+91 (783) 766-7000
Email: navtimesnewslive@gmail.com
Location : India

Follow us

Recent News

Dalcore

Dalcore Launches North India’s First YOO-branded Residences -The Falcon in Gurugram, Brings YOO Inspired by Starck-designed Living to Delhi NCR

April 10, 2026
Premium

Changing Aspirations of Premium Homebuyers in NCR

April 10, 2026

Click on poster to watch

Bhaiya ji Smile Movie
Bhaiya ji Smile Movie

© 2021-2026 All Right Reserved by NavTimes न्यूज़ . Developed by Msasian Entertainment (MS GROUPE)

No Result
View All Result
  • Home
  • चंडीगढ़
  • राज्य
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • महाराष्ट्र
    • जम्मू & कश्मीर
    • हिमाचल प्रदेश
  • राष्ट्रिय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
  • व्यापार
  • ऑटोमोबाइल्स
  • टेक्नोलॉजी
  • ज्योतिष
  • वीडियो Video
  • चमकते सितारे
  • Blogs

© 2021-2026 All Right Reserved by NavTimes न्यूज़ . Developed by Msasian Entertainment (MS GROUPE)