असलहा तस्कर गिरोह का पर्दाफाश, चार गिरफ्तार, एटीएस ने वाराणसी व हापुड़ से दो-दो को दबोचा
  • About Us
  • Advertisements
  • Terms
  • Contact Us
Wednesday, March 11, 2026
Nav Times News
  • Home
  • चंडीगढ़
  • राज्य
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • महाराष्ट्र
    • जम्मू & कश्मीर
    • हिमाचल प्रदेश
  • राष्ट्रिय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
  • व्यापार
  • ऑटोमोबाइल्स
  • टेक्नोलॉजी
  • ज्योतिष
  • वीडियो
  • चमकते सितारे
  • Blogs
  • Home
  • चंडीगढ़
  • राज्य
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • महाराष्ट्र
    • जम्मू & कश्मीर
    • हिमाचल प्रदेश
  • राष्ट्रिय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
  • व्यापार
  • ऑटोमोबाइल्स
  • टेक्नोलॉजी
  • ज्योतिष
  • वीडियो
  • चमकते सितारे
  • Blogs
No Result
View All Result
Nav Times News
No Result
View All Result
Home राज्य उत्तर प्रदेश

असलहा तस्कर गिरोह का पर्दाफाश, चार गिरफ्तार, एटीएस ने वाराणसी व हापुड़ से दो-दो को दबोचा

नवटाइम्स न्यूज़ by नवटाइम्स न्यूज़
April 29, 2022
in उत्तर प्रदेश
0
असलहा

असलहा

लखनऊ। उत्तर प्रदेश आतंकवाद निरोधक दस्ता (यूपी एटीएस) ने अत्याधुनिक असलहों (असलहा) की सप्लाई करने वाले गिरोह के चार सक्रिय सदस्यों को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। गिरोह बिहार व मध्य प्रदेश में निर्मित अवैध असलहों की सप्लाई उत्तर प्रदेश के अलावा दिल्ली में भी करता था।

आरोपितों के कब्जे से नाइन एमएम की एक स्टेनगन व .32 बोर की तीन पिस्टल व कई मैगजीन ((असलहा)) बरामद की गई हैं। आरोपितों के विरुद्ध वाराणसी के मुंडआडीह थाने में तथा हापुड़ के देहात थाने में मुकदमे दर्ज कराये गये हैं। एटीएस गिरोह के कुछ अन्य सक्रिय सदस्यों की तलाश कर रही है।

एडीजी कानून-व्यवस्था प्रशांत कुमार ने बताया कि अत्याधुनिक अवैध असलहे सप्लाई करने वाले गिरोह के बारे में ठोस जानकारियां मिली थीं। जिसके आधार पर एटीएस की वाराणसी यूनिट को सक्रिय किया गया था। एटीएस ने आरोपित बक्सर, बिहार निवासी दिनेश कुमार, रितेश पांडेय, जेजे कालोनी वजीरपुर, दिल्ली निवासी अंकित कुमार व सत्यम कुमार को गिरफ्तार किया है।

एडीजी ने बताया कि 19 अप्रैल को एटीएस ने दिल्ली में अपने सहयोगियों को कुछ असलहे बेचकर वाराणसी पहुंचे दिनेश कुमार व रितेश पांडेय को नाइन एमएम की स्टेनगन, दो मैग्जीन व एक पिस्टल के साथ पकड़ा। उनके कब्जे से 13500 रुपये भी बरामद हुए। दोनों वाराणसी से बिहार जाने की फिराक में था।

दोनों से पूछताछ में सामने आये तथ्यों के आधार पर एटीएस की नोएडा यूनिट को भी सक्रिय किया गया था। जिसके बाद आरोपित अंकित कुमार व सत्यम को हापुड़ से पकड़ा गया और उनके कब्जे से दो पिस्टल व दो मैग्जीन बरामद की गईं। पूछताछ में आरोपितों ने बताया कि उन्होंने खंडवा (मध्य प्रदेश) से कुछ असलहे खरीदे थे। आरोपितों ने सत्यम के सहयोग से बीते दिनों दिल्ली में दो असलहे बेचने की बात भी स्वीकार की है।

एटीएस अधिकारियों के अनुसार 31 जनवरी को इसी गिरोह केे सक्रिय सदस्य अंशू कुमार उर्फ टिंकू, दीपक तिवारी, अभिषेक कुमार राय, अमित सिंह व योगेश राय को बलिया में गिरफ्तार किया गया था। जिसके बाद इसी गिरोह का शिव सत्या उर्फ माझील को 16 फरवरी को अवैध असलहों के साथ गाजीपुर में गिरफ्तार किया गया था। एटीएस उत्तर प्रदेश व दिल्ली में असलहे सप्लाई करने वाले गिरोह के अन्य सदस्यों के साथ ही उनके अवैध असलहे खरीदने वाले अपराधियों के बारे में भी छानबीन कर रही है।

Tags: Anti Terrorism SquadArms smuggler arrested with StenganATS arrested arms smugglerslucknow-city-crimenewsstateUP ATS arrested
Advertisement Banner Advertisement Banner Advertisement Banner
नवटाइम्स न्यूज़

नवटाइम्स न्यूज़

Recommended

CEO रितु माहेश्वरी

नोएडा CEO रितु माहेश्वरी को सुप्रीम कोर्ट से झटका, SC ने अंतरिम राहत देने से किया इनकार

4 years ago
How to Choose the Best Acting School

How to Choose the Best Acting School

1 month ago
Facebook Twitter Instagram Pinterest Youtube Tumblr LinkedIn

Nav Times News

"भारत की पहचान"
Phone : +91 7837667000
Email: navtimesnewslive@gmail.com
Location : India

Follow us

Recent News

Himalaya Food

Himalaya Food International Expands Global Presence with UK Product Launch and US Foods Vendor Approval

March 10, 2026
Apollo Hospitals

Indraprastha Apollo Hospitals Performs India's First Leadless Pacemaker Implantation Through a Metallic Prosthetic Tricuspid Valve

March 10, 2026

Click on poster to watch

Bhaiya ji Smile Movie
Bhaiya ji Smile Movie

© 2021-2026 All Right Reserved by NavTimes न्यूज़ . Developed by Msasian Entertainment (MS GROUPE)

No Result
View All Result
  • Home
  • चंडीगढ़
  • राज्य
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • महाराष्ट्र
    • जम्मू & कश्मीर
    • हिमाचल प्रदेश
  • राष्ट्रिय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
  • व्यापार
  • ऑटोमोबाइल्स
  • टेक्नोलॉजी
  • ज्योतिष
  • वीडियो
  • चमकते सितारे
  • Blogs

© 2021-2026 All Right Reserved by NavTimes न्यूज़ . Developed by Msasian Entertainment (MS GROUPE)