धोखाधड़ी से जीएसटी में 452 करोड़ रुपये आइटीसी लेने का हुआ खुलासा
  • About Us
  • Advertisements
  • Terms
  • Contact Us
Thursday, April 2, 2026
Nav Times News
  • Home
  • चंडीगढ़
  • राज्य
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • महाराष्ट्र
    • जम्मू & कश्मीर
    • हिमाचल प्रदेश
  • राष्ट्रिय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
  • व्यापार
  • ऑटोमोबाइल्स
  • टेक्नोलॉजी
  • ज्योतिष
  • वीडियो Video
  • चमकते सितारे
  • Blogs
  • Home
  • चंडीगढ़
  • राज्य
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • महाराष्ट्र
    • जम्मू & कश्मीर
    • हिमाचल प्रदेश
  • राष्ट्रिय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
  • व्यापार
  • ऑटोमोबाइल्स
  • टेक्नोलॉजी
  • ज्योतिष
  • वीडियो Video
  • चमकते सितारे
  • Blogs
No Result
View All Result
Nav Times News
No Result
View All Result
Home राज्य उत्तर प्रदेश

धोखाधड़ी से जीएसटी में 452 करोड़ रुपये आइटीसी लेने का हुआ खुलासा

नवटाइम्स न्यूज़ by नवटाइम्स न्यूज़
August 28, 2022
in उत्तर प्रदेश, राज्य
0
आइटीसी

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के राज्य कर विभाग ने धोखाधड़ी के मामले में बड़ी कार्रवाई का फैसला किया है। इनपुट टैक्स क्रेडिट (आइटीसी) से 452.52 करोड़ रुपये की गड़बड़ी पकड़ने के बाद विभाग ने एफआइआर (FIR) दर्ज कराने के साथ ही वसूली (Recovery) का भी निर्देश दिया है।

राज्य कर विभाग की एसटीएफ शाखा ने धोखाधड़ी कर इनपुट टैक्स क्रेडिट (आइटीसी) लेने वाले गिरोह का खुलासा करते हुए 452.52 करोड़ रुपये की गड़बड़ी पकड़ी है। इतना बड़ा मामला सामने आने के बाद विभाग ने अब दोषियों पर एफआइआर दर्ज कराते हुए वसूली के निर्देश दिए गए हैं।

दरअसल, प्रदेश में आयरल एंड स्टील स्क्रैप (Iron And Steel Scrap) के व्यापार में संगठित रूप से कर चोरी हो रही है। आपूर्तिकर्ता धोखाधड़ी कर आइटीसी लेने का बड़ा खेल कर रहे हैं। इसमें विभागीय अधिकारियों की भी मिलीभगत है। आयुक्त राज्य कर मिनिस्ती एस ने इस पर रोक लगाने के लिए एसटीएफ का गठन किया है। इसकी जिम्मेदारी अपर आयुक्त अरविन्द कुमार को दी गई है। इसके बाद एसटीएफ आपूर्ति होने वाले सामानों के डाटा का लगातार विश्लेषण कर रहा है और इसमें धांधली पकड़ कर कार्रवाई कराई जा रही है।

एसटीएफ (STF) ने आयरन एंड स्टील व आयरन स्क्रैप के मामले में पाया कि अंतरप्रांतीय स्तर पर उत्तर प्रदेश सहित राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र दिल्ली, हरियाणा, पंजाब, उत्तराखंड, बिहार, झारखंड, कर्नाटक, केरल, तमिलनाडु, तेलंगाना, आंध्र प्रदेश और महाराष्ट्र राज्यों में धोखाधड़ी कर आइटीसी लिया गया है। इसमें यूपी के 13, राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र 64, हरियाणा के एक, पंजाब के पांच, उत्तराखंड के एक, बिहार के तीन, झारखंड के दो, कर्नाटक के एक, केरल के सात, तमिलनाडु के पांच, तेलंगाना के पांच, आंध्र प्रदेश व महाराष्ट्र का एक-एक डीलर है।

इस रैकेट में 13 राज्यों के कुल 109 आपूर्तिकर्ता शामिल हैं। इन सभी ने कुल 2523.64 करोड़ रुपये के टर्नओवर पर 452.52 करोड़ रुपये का फर्जी आइटीसी प्राप्त किया। इससे 718 व्यापारियों को बोगस आइटीसी का लाभ मिला है। आयुक्त राज्य कर ने इस मामले की जानकारी केंद्रीय जीएसटी आयुक्त को भेजने के साथ ही यूपी में पंजीकृत ऐसे 73 व्यापारी जिनके द्वारा 167.53 करोड़ की आपूर्ति पर 30.09 करोड़ रुपये का आइटीसी का लाभ लिया है उन पर कार्रवाई के निर्देश दिए हैं।

Advertisement Banner Advertisement Banner Advertisement Banner
नवटाइम्स न्यूज़

नवटाइम्स न्यूज़

Recommended

Mass Communication

देवीलाल विश्वविद्यालय में शाह सतनाम जी बॉयज कॉलेज के जनसंचार विभाग के छात्र ने पाया प्रथम रेंक|

3 years ago
Axis Bank

Axis Bank ने अंतर्राष्ट्रीय एमएसएमई दिवस पर महाराष्ट्र के 750 से अधिक एमएसएमई को किया सम्मानित

2 years ago
Facebook Twitter Instagram Pinterest Youtube Tumblr LinkedIn

Nav Times News

"भारत की पहचान"
+91 (783) 766-7000
Email: navtimesnewslive@gmail.com
Location : India

Follow us

Recent News

NIT Trichy, Kauvery Hospital Partner to Launch PG Diploma in Healthcare Technology

NIT Trichy, Kauvery Hospital Partner to Launch PG Diploma in Healthcare Technology

April 1, 2026
Navanc Strengthens Pre-Series A Round to Rs. 10.5 Cr led by Equentis and GrowthCap Ventures to Back India's First AI-Native Banking Infrastructure

Navanc Strengthens Pre-Series A Round to Rs. 10.5 Cr led by Equentis and GrowthCap Ventures to Back India's First AI-Native Banking Infrastructure

April 1, 2026

Click on poster to watch

Bhaiya ji Smile Movie
Bhaiya ji Smile Movie

© 2021-2026 All Right Reserved by NavTimes न्यूज़ . Developed by Msasian Entertainment (MS GROUPE)

No Result
View All Result
  • Home
  • चंडीगढ़
  • राज्य
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • महाराष्ट्र
    • जम्मू & कश्मीर
    • हिमाचल प्रदेश
  • राष्ट्रिय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
  • व्यापार
  • ऑटोमोबाइल्स
  • टेक्नोलॉजी
  • ज्योतिष
  • वीडियो Video
  • चमकते सितारे
  • Blogs

© 2021-2026 All Right Reserved by NavTimes न्यूज़ . Developed by Msasian Entertainment (MS GROUPE)