मुंबई, फरवरी 2026: राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के 100 वर्षों पर आधारित फिल्म ‘Shatak: संघ के 100 वर्ष’ के प्रचार हेतु निकाली गई ‘शतक’ ध्वज यात्रा ने श्रीनगर से पंजाब तक अपना पहला चरण सफलतापूर्वक पूर्ण किया। इस यात्रा ने श्रीनगर, जम्मू और लुधियाना में लोगों को एक सूत्र में बाँधते हुए एकता, राष्ट्रभाव की भावना को सशक्त किया।
यात्रा की शुरुआत श्रीनगर के प्रसिद्ध लाल चौक से हुई, जहाँ स्वतंत्रता के बाद पहली बार भगवा ध्वज गर्व के साथ लहराया गया। इस अवसर पर ‘वंदे मातरम्’ और ‘भारत माता की जय’ के नारों ने वातावरण को देशभक्ति से भर दिया। बड़ी संख्या में नागरिक यात्रा में शामिल हुए और यह क्षण सामूहिक एकता का सशक्त प्रतीक बन गया।
जम्मू में Shatak ध्वज यात्रा का जनता द्वारा दिल खोलकर स्वागत किया गया। यहाँ यात्रा ने सेवा, अनुशासन और एकता के उस भाव को आगे बढ़ाया, जो संघ के संस्थापक डॉ. केशव बलिराम हेडगेवारजी और गुरुजी गोलवलकर के विचारों से प्रेरित है।
यात्रा का पहला चरण लुधियाना में आकर संपन्न हुआ, जहाँ पारंपरिक ढोल की गूंज, लोगों की बड़ी भागीदारी और संघ के 100 वर्षों के प्रतीक के रूप में 100 बाइक्स की रैली ने पूरे शहर को उत्साह और गर्व से भर दिया। इसके बाद समाज के लिए निःस्वार्थ सेवा करने वाले सेवकों को सम्मानित करने हेतु एक सम्मान समारोह भी आयोजित किया गया।
इस अवसर पर आरएसएस के कार्यकर्ता और निर्माता वीर कपूर ने कहा, “लाल चौक से शतक ध्वज यात्रा की शुरुआत होना, जहाँ स्वतंत्रता के बाद एक बार फिर भगवा ध्वज लहराया गया और ‘वंदे मातरम्’ के नारे गूँजे। यह मेरे लिए बहुत गर्व और भावनाओं से भरा क्षण था। शतक: द फिल्म और इस यात्रा के माध्यम से हम संघ के सौ वर्षों की सेवा और उस एकता का उत्सव मना रहे हैं, जो हमारे देश को एक सूत्र में बाँधती है।”वीर कपूर द्वारा पैनोरमा स्टूडियो के सहयोग से निर्मित, आशिष तिवारी द्वारा सह-निर्मित और आशिष मल्ल द्वारा निर्देशित फिल्म ‘Shatak: संघ के 100 वर्ष’ 19 फरवरी, 2026 को सिनेमाघरों में प्रदर्शित होने जा रही है।
Advertisement – Accounting Partner –Accutech , Publicity Partner- BDRINGESTA , Branding Partner – Ayuvista,Best Acting Classes Near me- MS Asian Film Academy , Supported by Nav Times News , Powered by MSasian Entertainment , Hospitality Partner – Health Mark Food





