गणेश चतुर्थी :ईदगाह मैदान में ही होगा गणेश उत्सव, कर्नाटक हाईकोर्ट का बड़ा
  • About Us
  • Advertisements
  • Terms
  • Contact Us
Friday, February 20, 2026
Nav Times News
  • Home
  • चंडीगढ़
  • राज्य
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • महाराष्ट्र
    • जम्मू & कश्मीर
    • हिमाचल प्रदेश
  • राष्ट्रिय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
  • व्यापार
  • ऑटोमोबाइल्स
  • टेक्नोलॉजी
  • ज्योतिष
  • वीडियो
  • चमकते सितारे
  • Blogs
  • Home
  • चंडीगढ़
  • राज्य
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • महाराष्ट्र
    • जम्मू & कश्मीर
    • हिमाचल प्रदेश
  • राष्ट्रिय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
  • व्यापार
  • ऑटोमोबाइल्स
  • टेक्नोलॉजी
  • ज्योतिष
  • वीडियो
  • चमकते सितारे
  • Blogs
No Result
View All Result
Nav Times News
No Result
View All Result
Home राष्ट्रिय

ईदगाह मैदान में ही होगा गणेश उत्सव, कर्नाटक हाईकोर्ट का बड़ा फैसला, भारी पुलिस बल की तैनाती

नवटाइम्स न्यूज़ by नवटाइम्स न्यूज़
August 31, 2022
in राष्ट्रिय
0
गणेश चतुर्थी

बेंगलुरु: गणेश चतुर्थी: कर्नाटक हाई कोर्ट ने मंगलवार देर रात हुई सुनवाई में धारवाड़ नगर आयुक्त के उस आदेश को बरकरार रखा, जिसमें हुबली ईदगाह मैदान में गणेशोत्सव आयोजित करने की अनुमति दी गई थी। न्यायमूर्ति अशोक एस किनागी ने अपना फैसला सुनाते हुए कहा कि यह संपत्ति धारवाड़ नगरपालिका की है। अंजुमन-ए-इस्लाम 999 साल की अवधि के लिए एक रुपये प्रति वर्ष के शुल्क पर केवल एक पट्टा धारक था। नगर आयुक्त के आदेश को अंजुमन-ए-इस्लाम ने हाई कोर्ट में चुनौती दी थी। हुबली-धारवाड़ नगर निगम ने यहां ईदगाह मैदान में गणेश प्रतिमा स्थापित करने की अनुमति देने का फैसला किया था। यह निर्णय निर्वाचित प्रतिनिधियों और अधिकारियों के साथ चली लंबी बैठक के बाद सोमवार देर रात लिया गया था।

कोर्ट ने टिप्पणी करते हुए कहा है कि उक्त संपत्ति प्रतिवादी की है और इसका इस्तेमाल नियमित गतिविधियों के लिए किया जा रहा है। इससे पहले मंगलवार को दिन में सुप्रीम कोर्ट ने बेंगलुरु के ईदगाह मैदान में गणेश चतुर्थी उत्सव मनाने की अनुमति देने से इन्कार कर दिया और दोनों पक्षों को यथास्थिति बनाए रखने का आदेश दिया। शीर्ष अदालत ने कहा कि गणेश चतुर्थी की पूजा कहीं और की जा सकती है। जस्टिस इंदिरा बनर्जी, जस्टिस एएस ओका और जस्टिस एमएम सुंद्रेश की पीठ ने कहा, ‘हाई कोर्ट की एकल पीठ के समक्ष रिट याचिका लंबित है और सुनवाई की तिथि 23 सितंबर निर्धारित है। सभी सवाल या मुद्दे हाई कोर्ट में उठाए जा सकते हैं। इस बीच दोनों पक्ष यथास्थिति बनाए रखेंगे। लिहाजा विशेष अनुमति याचिका का निपटारा किया जाता है।’

शीर्ष अदालत ने इस मामले पर अपने नियमित समय के बाद करीब दो घंटे तक सुनवाई की। इस मामले पर जस्टिस हेमंत गुप्ता और जस्टिस सुधांशु धूलिया के बीच मतभिन्नता होने की वजह से प्रधान न्यायाधीश यूयू ललित ने मामला जस्टिस बनर्जी की अध्यक्षता वाली तीन सदस्यीय पीठ को संदर्भित किया था। सुनवाई के दौरान कर्नाटक वक्फ बोर्ड ने कहा कि पिछले 200 साल में ईदगाह मैदान पर ऐसे धार्मिक उत्सवों का आयोजन नहीं हुआ। इस मामले में बड़ा सवाल यह है कि मैदान किसका है, राज्य सरकार का या फिर वक्फ बोर्ड का? कर्नाटक सरकार की ओर से पेश सालिसिटर जनरल तुषार मेहता ने राजस्व अधिकारी के हवाले से बताया कि इस मैदान पर मालिकाना हक राज्य सरकार का ही रहा है।

बता दें कि सुप्रीम कोर्ट में कर्नाटक हाई कोर्ट के फैसले को चुनौती दी गई थी। हाई कोर्ट की खंडपीठ ने 26 अगस्त को राज्य सरकार को बेंगलुरु में चामराजपेट स्थित ईदगाह मैदान का इस्तेमाल करने की मांग से संबंधित बेंगलुरु के उपायुक्त (शहरी) को मिले आवेदनों पर विचार करने और उचित आदेश पारित करने की अनुमति दे दी थी। सुप्रीम कोर्ट में बताया गया कि हाई कोर्ट के आदेश के बाद राज्य सरकार ने बुधवार और गुरुवार को ईदगाह मैदान में गणेश उत्सव की अनुमति दे दी है।

सुप्रीम कोर्ट का आदेश मानेंगे, लेकिन कानूनी लड़ाई भी लड़ेंगे: सिटीजन फोरम

ईदगाह मैदान पर गणेश चतुर्थी मनाने के इच्छुक चामराजपेट सिटीजन फोरम ने मंगलवार को कहा कि वे निराश हैं, लेकिन सुप्रीम कोर्ट का आदेश मानेंगे और मैदान पर मालिकाना हक के मुद्दे पर कानूनी लड़ाई लड़ेंगे। फोरम ने कहा कि वे इस बार गणेश प्रतिमा कहीं और स्थापित कर लेंगे और उस दिन का इंतजार करेंगे जब इसी मैदान पर गणेश प्रतिमा स्थापित कर सकेंगे। कर्नाटक स्टेट बोर्ड आफ औकाफ के चेयरमैन मौलाना सफी सादी ने नई दिल्ली में कहा कि कर्नाटक के मुस्लिम गणेश उत्सव के विरोधी नहीं हैं, लेकिन ईदगाह वक्फ की संपत्ति है जहां 200 साल से मुस्लिम नमाज पढ़ते रहे हैं।

Tags: Ganesh ChaturthiHubli DharwadKarnataka High Courtnationalnational newsnewsगणेश चतुर्थी
Advertisement Banner Advertisement Banner Advertisement Banner
नवटाइम्स न्यूज़

नवटाइम्स न्यूज़

Recommended

Agoda

Agoda Reveals India's Most Affordable Year-End Flight Routes for Holiday Travelers

2 months ago
NITI Aayog

Delhi : CM अरविंद केजरीवाल ने घोषणा की कि वह नीति आयोग की बैठक का करेंगे बहिष्कार, PM को लिखा, ‘सहकारी संघवाद एक मजाक है’

3 years ago
Facebook Twitter Instagram Pinterest Youtube Tumblr LinkedIn

Nav Times News

"भारत की पहचान"
Phone : +91 7837667000
Email: navtimesnewslive@gmail.com
Location : India

Follow us

Recent News

ICC T20 World Cup

Top 4 Favourites to Win ICC T20 World Cup 2026: India, South Africa, England & Afghanistan Lead the Race

February 19, 2026
M3M India

M3M India-Big Billion Property Sale Returns with Rs. 25,000 Crore Inventory Across Gurugram, Noida and Panipat

February 19, 2026

Click on poster to watch

Bhaiya ji Smile Movie
Bhaiya ji Smile Movie

© 2021-2026 All Right Reserved by NavTimes न्यूज़ . Developed by Msasian Entertainment (MS GROUPE)

No Result
View All Result
  • Home
  • चंडीगढ़
  • राज्य
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • महाराष्ट्र
    • जम्मू & कश्मीर
    • हिमाचल प्रदेश
  • राष्ट्रिय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
  • व्यापार
  • ऑटोमोबाइल्स
  • टेक्नोलॉजी
  • ज्योतिष
  • वीडियो
  • चमकते सितारे
  • Blogs

© 2021-2026 All Right Reserved by NavTimes न्यूज़ . Developed by Msasian Entertainment (MS GROUPE)