Ganga Vilas Cruise: वाराणसी से रवाना हुआ दुनिया का सबसे लम्बा रिवर
  • About Us
  • Advertisements
  • Terms
  • Contact Us
Wednesday, March 25, 2026
Nav Times News
  • Home
  • चंडीगढ़
  • राज्य
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • महाराष्ट्र
    • जम्मू & कश्मीर
    • हिमाचल प्रदेश
  • राष्ट्रिय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
  • व्यापार
  • ऑटोमोबाइल्स
  • टेक्नोलॉजी
  • ज्योतिष
  • वीडियो
  • चमकते सितारे
  • Blogs
  • Home
  • चंडीगढ़
  • राज्य
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • महाराष्ट्र
    • जम्मू & कश्मीर
    • हिमाचल प्रदेश
  • राष्ट्रिय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
  • व्यापार
  • ऑटोमोबाइल्स
  • टेक्नोलॉजी
  • ज्योतिष
  • वीडियो
  • चमकते सितारे
  • Blogs
No Result
View All Result
Nav Times News
No Result
View All Result
Home राष्ट्रिय

वाराणसी से रवाना हुआ दुनिया का सबसे लम्बा रिवर क्रूज, PM मोदी ने दिखाई हरी झंडी, 51 दिनों में तय करेगा 3200 किमी की दुरी|

आज सुबह वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दुनिया के सबसे लंबे जलमार्ग पर चलने वाले Ganga Vilas Cruise को हरी झंडी दिखाकर वाराणसी से रवाना किया।

नवटाइम्स न्यूज़ by नवटाइम्स न्यूज़
January 13, 2023
in राष्ट्रिय
0
Ganga Vilas Cruise

Ganga Vilas Cruise: आज सुबह वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दुनिया के सबसे लंबे जलमार्ग पर चलने वाले Ganga Vilas Cruise को हरी झंडी दिखाकर वाराणसी से रवाना किया। यह रिवर क्रूज काशी से बोगीबील तक 3200 किलोमीटर की दूरी 51 दिनों में तय करेगा। आज सुबह रवाना हुई इस क्रूज पर रोमांचक यात्रा के लिए स्विट्जरलैंड के 31 पर्यटक शामिल हुए। वीडियो कॉन्फ्रेसिंग के जरिए पीएम मोदी ने इस क्रूज को हरी झंडी दिखाई। इस कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी रविदास घाट पर मौजूद थे। वीडियो कॉन्फ्रेंसिग के जरिए कार्यक्रम को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि आज काशी से डिब्रूगढ़ के बीच दुनिया की सबसे बड़ी नदी जल यात्रा ‘गंगा विलास’ क्रूज का शुभारंभ हुआ है। इससे पूर्वी भारत के अनेक पर्यटक स्थल वर्ल्ड टूरिज्म मैप में और प्रमुखता से आने वाले हैं। गंगा जी हमारे लिए सिर्फ एक जलधारा भर नहीं हैं बल्कि प्राचीन काल से इस महान भारत भूमि की तप-तपस्या की साक्षी हैं। भारत की स्थितियां-परिस्थितियां कैसी भी रही हो, मां गंगे ने हमेशा कोटि-कोटि भारतीयों को पोषित किया है। क्रूज़ टूरिज्म का ये नया दौर इस क्षेत्र में हमारे युवा साथियों को रोजगार-स्वरोजगार के नए अवसर देगा।

ये भी पड़े – Uttarkashi के मंदिर में प्रवेश करने पर दलित युवक को बांधकर रातभर जलती लकड़ियों से पीटा|

प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि विदेशी पर्यटकों के लिए तो ये आकर्षण होगा ही, देश के भी जो पर्यटक पहले ऐसे अनुभवों के लिए विदेश जाते थे… वो भी अब पूर्वी-उत्तर पूर्वी भारत का रुख कर पाएंगे। ये क्रूज 25 अलग-अलग नदियों से होकर गुजरेगा और जो लोग भारत के समृद्ध खान-पान का अनुभव लेना चाहते हैं उनके लिए भी ये बेहतरीन अवसर है। यानी भारत की विरासत और आधुनिकता का अद्भुत संगम हमें इस यात्रा में देखने को मिलेगा। पीएम मोदी ने कहा कि 21वीं सदी का ये दशक, भारत में इंफ्रास्ट्रक्चर के कायाकल्प का दशक है। इस दशक में भारत के लोग आधुनिक इंफ्रास्ट्रक्चर की वो तस्वीर देखने जा रहे हैं, जिसकी कल्पना तक पहले मुश्किल थी।

वाराणसी से डिब्रूगढ़ तक जाएगा Ganga Vilas Cruise

यह क्रूज भारत के अलग-अलग राज्यों से सफर करते हुए असम के डिब्रूगढ़ तक जाएगा। पोर्ट, शिपिंग और वाटरवेज के एक अधिकारी ने समाचार एजेंसी ANI को बताया कि दुनिया का सबसे लंबा रिवर क्रूज एमवी गंगा विलास भारत में बनने वाला पहला क्रूज पोत है। यह रिवर क्रूज सेक्टर में आत्मनिर्भर भारत का प्रतीक है।

ये भी पड़े –  क्या आप कलाकार बनाना चाहते है ? क्या आप फिल्म जगत में अपना नाम बनाना चाहते है?

Ganga Vilas Cruise की क्या है खासियत:

– 18 कमरों वाले क्रूज में सभी तरह की लग्जरी सुविधाएं उपलब्ध है।

– क्रूज में 5-स्टार होटल के समान सभी तरह की सुविधाएं दी गयी है।

– Ganga Vilas Cruise भारत और बांग्लादेश के 27 रिवर सिस्टम से गुजरेगा।

– यात्रा के दौरान विश्व विरासत से जुड़े 50 से अधिक स्थानों पर यह क्रूज रुकेगा।

– यह क्रूज राष्ट्रीय उद्यानों एवं अभयारण्यों से भी गुजरेगा, जिनमें सुंदरबन डेल्टा और काजीरंगा नेशनल पार्क शामिल हैं।

– गंगा विलास क्रूज 51 दिनों में 3200 किमी की यात्रा को करेगा पूरा।

Tags: 5 Star HotelassamCM Yogi Aditya NathCruiseDibrugarhFlagged offGanga Vilas CruiseKaziranga National Parkluxury amenitiesLuxury ApartmentsLuxury CruiseNational News By NavTimesन्यूज़NavtimesNavtimes न्यूज़NTN newsPM ModiRiver cruiseriver systemSundarbans DeltaUttar PradeshVaranasiWorld Longest River Cruise
Advertisement Banner Advertisement Banner Advertisement Banner
नवटाइम्स न्यूज़

नवटाइम्स न्यूज़

Recommended

girlfriend

ग्रेटर नोएडा में लिव-इन में रहने वाली girlfriend की हत्या करने वाला गिरफ्तार

4 years ago
गृहमंत्री

गृहमंत्री के साथ कई मुद्दों पर चर्चा, धामी ने किया आगामी बैठक उत्तराखंड में करने का अनुरोध

4 years ago
Facebook Twitter Instagram Pinterest Youtube Tumblr LinkedIn

Nav Times News

"भारत की पहचान"
Phone : +91 7837667000
Email: navtimesnewslive@gmail.com
Location : India

Follow us

Recent News

Centre for Digital Public Goods (CDPG) at IIMB Convenes Multi-stakeholder Roundtable to Design Open Network for Carbon Markets

Centre for Digital Public Goods (CDPG) at IIMB Convenes Multi-stakeholder Roundtable to Design Open Network for Carbon Markets

March 24, 2026
AI Wealthtech Startup Novelty Wealth Raises $1.4M Led by IndiaQuotient to Scale their Wealth Advisory Platform for Indian investors

AI Wealthtech Startup Novelty Wealth Raises $1.4M Led by IndiaQuotient to Scale their Wealth Advisory Platform for Indian investors

March 24, 2026

Click on poster to watch

Bhaiya ji Smile Movie
Bhaiya ji Smile Movie

© 2021-2026 All Right Reserved by NavTimes न्यूज़ . Developed by Msasian Entertainment (MS GROUPE)

No Result
View All Result
  • Home
  • चंडीगढ़
  • राज्य
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • महाराष्ट्र
    • जम्मू & कश्मीर
    • हिमाचल प्रदेश
  • राष्ट्रिय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
  • व्यापार
  • ऑटोमोबाइल्स
  • टेक्नोलॉजी
  • ज्योतिष
  • वीडियो
  • चमकते सितारे
  • Blogs

© 2021-2026 All Right Reserved by NavTimes न्यूज़ . Developed by Msasian Entertainment (MS GROUPE)