• About Us
  • Advertisements
  • Terms
  • Contact Us
Wednesday, May 20, 2026
Nav Times News
  • Home
  • चंडीगढ़
  • राज्य
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • महाराष्ट्र
    • जम्मू & कश्मीर
    • हिमाचल प्रदेश
  • राष्ट्रिय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
  • व्यापार
  • ऑटोमोबाइल्स
  • टेक्नोलॉजी
  • ज्योतिष
  • वीडियो Video
  • चमकते सितारे
  • Blogs
  • Home
  • चंडीगढ़
  • राज्य
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • महाराष्ट्र
    • जम्मू & कश्मीर
    • हिमाचल प्रदेश
  • राष्ट्रिय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
  • व्यापार
  • ऑटोमोबाइल्स
  • टेक्नोलॉजी
  • ज्योतिष
  • वीडियो Video
  • चमकते सितारे
  • Blogs
No Result
View All Result
Nav Times News
No Result
View All Result
Home राष्ट्रिय

गर्लफ्रेंड की स्कूटी में आग लगाई और… इंदौर में दिलजले की बदले की आग में कैसे जिंदा जल गए 7 लोग, जानिए हुआ क्या

नवटाइम्स न्यूज़ by नवटाइम्स न्यूज़
May 8, 2022
in राष्ट्रिय
0
स्कूटी

इंदौर। युवती से अनबन के बाद सिरफिरे ने प्रेमिका से बदला लेने के लिए उसकी स्कूटी में आग लगा दी। बेकाबू आग ने दो मंजिला मकान को अपनी जद में ले लिया। आग से सात लोगों की जलकर मौत हो गई। घटना शहर के विजय नगर क्षेत्र स्थित स्वर्णबाग कालोनी में शुक्रवार देर रात हुई। मृतकों में पांच पुरुष व दो महिलाएं शामिल हैं। जान बचाने के लिए दो युवकों ने दूसरी मंजिल से छलांग लगा दी। दोनों की हालत गंभीर बनी हुई है। जबकि दो महिलाओं को दूसरी मंजिल के कमरे की खिड़की का ग्रिल तोड़कर बचाया गया। पुलिस ने मकान के मालिक इंसाफ पटेल और उसके भाई एहसान को हिरासत में लिया है। वारदात को अंजाम देने वाला सिरफिरा प्रेमी फरार है।

पुलिस जांच में आग की वजह का पता चला

शनिवार दोपहर तक पुलिस आग की वजह शार्ट सर्किट मान कर जांच कर रही थी, लेकिन दोपहर बाद सीसीटीवी फुटेज सामने आने के बाद जांच की दिशा बदल गई। फुटेज में एक युवक दो मंजिला भवन की पार्किंग में खड़ी स्कूटी में आग लगाता दिखा। उसकी पहचान कालोनी में रहने वाले संजय के रूप में की गई। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि लोगों के बयान के बाद पता चला है कि मकान में रहने वाली एक युवती से संजय का प्रेम प्रसंग चल रहा था, लेकिन कुछ दिनों से उनकी अनबन थी।

कब दिया आरोपी ने घटना को अंजाम

आरोपित संजय ने रात 2.54 बजे भवन में प्रवेश किया और वहां खड़ी एक गाड़ी से बोतल में पेट्रोल निकाला। 3.01 बजे उसने गाड़ी में आग लगाई और फिर सीसीटीवी कैमरे को तोड़ने का प्रयास किया। मकान मालिक इंसाफ ने भी फुटेज देख संजय की पहचान कर ली, जो कुछ समय पहले तक इसी मकान में रहता था।

सीएम शिवराज सिंह ने की आर्थिक सहायता की घोषणा

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने घटना पर दुख जताया है। मुख्यमंत्री ने मरने वालों के स्वजन को चार-चार लाख रुपये की आंशिक सहायता देने की घोषणा की है। मरने वालों की पहचान ईश्वर सिंह सिसोदिया, नीतू सिसोदिया (ईश्वर की पत्नी), आशीष राठौर(झांसी), गौरव पंवार व देवेंद्र साल्वे (बैतूल) आकांक्षा अग्रवाल(देवास), व समीर सिंह(ग्वालियर) के रूप में की गई है। फिरोज, मुनिरा, विशाल प्रजापति, अरशत और सोनाली पवार गंभीर रूप से झुलस गए हैं।

Tags: fire in girl scootyindoor one sided lovermad lover of Indoremad lover set firenationalnewsseven people burnt aliveunrequited love
Advertisement Banner Advertisement Banner Advertisement Banner
नवटाइम्स न्यूज़

नवटाइम्स न्यूज़

Digital Head @ Nav Times News

Recommended

Apna

मध्य प्रदेश Apna दल (एस) ने बाबा साहब को कृतज्ञता पूर्वक किया याद

1 year ago
Miss India Queen Param Gill

शिक्षित एवं खशहाल बेटी हमारे देश व समाज का भविश्य होती हैं- Miss India Queen Param Gill

3 years ago
Facebook Twitter Instagram Pinterest Youtube Tumblr LinkedIn

Nav Times News

"भारत की पहचान"
+91 (783) 766-7000
Email: navtimesnewslive@gmail.com
Location : India

Follow us

Recent News

Netrack India Develops Custom Rack Solutions for Complex Enterprise Needs

Netrack India Develops Custom Rack Solutions for Complex Enterprise Needs

May 19, 2026
BPTP Hosts MediaTek at Capital City, leases 1.04 Lakh Sq. Ft. Space for Rs.144 Crore Total Rent 10 years, Signalling Demand for High-Quality Workspace

BPTP Hosts MediaTek at Capital City, leases 1.04 Lakh Sq. Ft. Space for Rs.144 Crore Total Rent 10 years, Signalling Demand for High-Quality Workspace

May 19, 2026

Click on poster to watch

Bhaiya ji Smile Movie
Bhaiya ji Smile Movie

© 2021-2026 All Right Reserved by NavTimes न्यूज़ . Developed by Msasian Entertainment (MS GROUPE)

No Result
View All Result
  • Home
  • चंडीगढ़
  • राज्य
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • महाराष्ट्र
    • जम्मू & कश्मीर
    • हिमाचल प्रदेश
  • राष्ट्रिय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
  • व्यापार
  • ऑटोमोबाइल्स
  • टेक्नोलॉजी
  • ज्योतिष
  • वीडियो Video
  • चमकते सितारे
  • Blogs

© 2021-2026 All Right Reserved by NavTimes न्यूज़ . Developed by Msasian Entertainment (MS GROUPE)