पशु तस्करों से गोरखपुर पुलिस की मुठभेड़: पुलिस पर की फायरिंग, दरोगा ने भाग कर
  • About Us
  • Advertisements
  • Terms
  • Contact Us
Saturday, February 14, 2026
Nav Times News
  • Home
  • चंडीगढ़
  • राज्य
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • महाराष्ट्र
    • जम्मू & कश्मीर
    • हिमाचल प्रदेश
  • राष्ट्रिय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
  • व्यापार
  • ऑटोमोबाइल्स
  • टेक्नोलॉजी
  • ज्योतिष
  • वीडियो
  • चमकते सितारे
  • Blogs
  • Home
  • चंडीगढ़
  • राज्य
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • महाराष्ट्र
    • जम्मू & कश्मीर
    • हिमाचल प्रदेश
  • राष्ट्रिय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
  • व्यापार
  • ऑटोमोबाइल्स
  • टेक्नोलॉजी
  • ज्योतिष
  • वीडियो
  • चमकते सितारे
  • Blogs
No Result
View All Result
Nav Times News
No Result
View All Result
Home राज्य उत्तर प्रदेश

पशु तस्करों से गोरखपुर पुलिस की मुठभेड़: पुलिस पर की फायरिंग, दरोगा ने भाग कर बचाई जान; 2 अरेस्ट

नवटाइम्स न्यूज़ by नवटाइम्स न्यूज़
July 5, 2022
in उत्तर प्रदेश, राज्य
0
पशु तस्करों

गोरखपुरगर। बोलेरो सवार पशु तस्करों को राजघाट थानेदार ने रोकने का प्रयास किया तो जीप में टक्कर मारकर भाग निकले। घेराबंदी करने पर फायरिंग करते हुए दो तस्कर पैदल ही मुबारक खां शहीद गली की तरफ भागे। जिन्हें पुलिस ने दबोच लिया। उनके दो साथी बोलेरो लेकर फरार हो गए। आरोपितों के कब्जे से एक तमंचा, दो कारतूस का खोखा व दो मोबाइल फोन मिला। हत्या की कोशिश, आर्म्स एक्ट व लोक संपत्ति क्षति निवारण अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर आरोपितों को भेज दिया गया।

फायरिंग कर भागे बदमाश, पुलिस ने घेरकर पकड़ा

एसपी सिटी कृष्ण कुमार विश्नोई ने बताया कि राजघाट थानेदार संजय कुमार मिश्र, ट्रांसपोर्ट नगर चौकी प्रभारी अनूप कुमार मिश्र के साथ गश्त कर रहे थे। इस दौरान उनको छुट्टा पशुओं के उठाने वाले तस्करों के बारे में सूचना मिली। शहीद मुबाकर खां मोड़ पर पहुंचने पर तस्कर पुलिस को देख फायरिंग कर भागने लगे। घेराबंदी करने पर थानेदार की जीप में ठोकर मारकर बोलेरो लेकर भाग निकले। उनके दो साथियों को पुलिस ने पकड़ लिया। पूछताछ में उनकी पहचान चौरीचौरा क्षेत्र के दुधई गांव निवासी हरेन्द्र भारती और लालबाबू भारती के रुप में हुई। एसपी सिटी ने बताया कि फरार चल रहे आरोपितों की तलाश चल रही है।

चौरी चौरा का विक्की है सरगना

पशु तस्करी करने वाले गिरोह का सरगना चौरी चौरा का विक्की है। पकड़े गए तस्करों ने बताया कि घटना में इस्तेमाल बोलेरो उसी की है।उसके साथ संजय नाम का युवक भी था।तीन बार वह शहर में पशुओं को चुराने आ चुके हैं।एक बार में वह तीन से चार गाय बोलेरो में लादकर बिहार ले जाकर बेचते हैं।

पशुओं को चुराकर बोलेरो से ले जा रहे तस्कर

शहर में सक्रिय पशु तस्करों ने अब चोरी का तरीका बदल दिया है। पिकअप की घेराबंदी व जगह-जगह चेकिंग शुरु होने पर पुलिस से बचने के लिए छुट्टा पशुओं को चुराकर बोलेरो में लादकर बिहार ले जा रहे हैं। दो माह पहले शाहपुर में पशु तस्करों के बोलेरो से शहर में घूमने की सूचना मिली थी। पुलिस की छानबीन में पता चला कि तस्करों ने पीछे व बीच की सीट को निकलवा दिया है। जिसमें एक गाय व बछडा़ को भरकर शहर के बाहर ले जाते हैं। पकड़े गए तस्करों ने पूछताछ इसकी पुष्टि की।

Tags: cattle smuggler arrested in gorakhpurencounter in gorakhpurgorakhpur-city-crimenewspolice Encounter in animal smugglersstate
Advertisement Banner Advertisement Banner Advertisement Banner
नवटाइम्स न्यूज़

नवटाइम्स न्यूज़

Recommended

Magistrate Court of Surat

राहुल गांधी पर चल रहे मानहानि केस में सूरत की मजिस्ट्रेट कोर्ट के सुनाए गए फैसले के खिलाफ पर राहुल ने दायर की याचिका, 3 मई को होगी अगली सुनवाई|

3 years ago
Congress workers

Congress workers की आपसी मारपीट पर आम आदमी पार्टी का बड़ा हमला

2 years ago
Facebook Twitter Instagram Pinterest Youtube Tumblr LinkedIn

Nav Times News

"भारत की पहचान"
Phone : +91 7837667000
Email: navtimesnewslive@gmail.com
Location : India

Follow us

Recent News

Knowledge Without Borders: Galgotias University Strengthens India–Arab Higher Education Collaboration

Knowledge Without Borders: Galgotias University Strengthens India–Arab Higher Education Collaboration

February 14, 2026
Bisleri International Partners with Edathala Gram Panchayat and Green Worms for Community-Led Waste Management Awareness Drive under 'Bottles for Change'

Bisleri International Partners with Edathala Gram Panchayat and Green Worms for Community-Led Waste Management Awareness Drive under 'Bottles for Change'

February 14, 2026

Click on poster to watch

Bhaiya ji Smile Movie
Bhaiya ji Smile Movie

© 2021-2026 All Right Reserved by NavTimes न्यूज़ . Developed by Msasian Entertainment (MS GROUPE)

No Result
View All Result
  • Home
  • चंडीगढ़
  • राज्य
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • महाराष्ट्र
    • जम्मू & कश्मीर
    • हिमाचल प्रदेश
  • राष्ट्रिय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
  • व्यापार
  • ऑटोमोबाइल्स
  • टेक्नोलॉजी
  • ज्योतिष
  • वीडियो
  • चमकते सितारे
  • Blogs

© 2021-2026 All Right Reserved by NavTimes न्यूज़ . Developed by Msasian Entertainment (MS GROUPE)