Common Man देश और प्रदेश की सरकारों ने आम आदमी को दिया धोखा
  • About Us
  • Advertisements
  • Terms
  • Contact Us
Friday, October 3, 2025
Nav Times News
  • Home
  • चंडीगढ़
  • राज्य
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • महाराष्ट्र
    • जम्मू & कश्मीर
    • हिमाचल प्रदेश
  • राष्ट्रिय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
  • व्यापार
  • ऑटोमोबाइल्स
  • टेक्नोलॉजी
  • ज्योतिष
  • वीडियो
  • चमकते सितारे
  • Blogs
  • Home
  • चंडीगढ़
  • राज्य
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • महाराष्ट्र
    • जम्मू & कश्मीर
    • हिमाचल प्रदेश
  • राष्ट्रिय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
  • व्यापार
  • ऑटोमोबाइल्स
  • टेक्नोलॉजी
  • ज्योतिष
  • वीडियो
  • चमकते सितारे
  • Blogs
No Result
View All Result
Nav Times News
No Result
View All Result
Home राज्य हरियाणा

देश और प्रदेश की सरकारों ने आम आदमी को दिया धोखा: अभय चौटाला

हरियाणा की गठबंधन सरकार ने जुमलेबाजी करके लोगों को लूटा और हरियाणा को बर्बाद किया|

नवटाइम्स न्यूज़ by नवटाइम्स न्यूज़
June 15, 2023
in हरियाणा
0
Common Man

रानियां। (सतीश बंसल) इनैलो की हरियाणा परिवर्तन पदयात्रा रानियां विधानसभा क्षेत्र (Common Man) के गांवों में पहुंच चुकी है। अहम बात ये है कि इन सभी गांवों में इनैलो के राष्ट्रीय प्रधान महासचिव अभय सिंह चौटाला की अगुवाई में चल रही यात्रा को बड़े उत्साह और जोश के साथ स्वागत किया जा रहा है। जहां लोग अभय सिंह से मिलने के लिए भारी संख्या में उमड़ रहे हैं तो वहीं इन गांवों में होने वाली सभाओं में भी जनसैलाब दिखाई दे रहा है जो इस बात का
प्रमाण है कि ये लोग बदलाव की इस लड़ाई में अब इनैलो के साथ हैं।

बुधवार को यह यात्रा गांव खारियां, जोधपूरिया, फतेहपूरिया, शेखुपूरिया, कर्मगढ़, साहुवाला प्रथम में पहुंची और रात्रि पड़ाव गांव पन्नीवाला मोटा में होगा। गांव खारियां में हुई एक विशाल जनसभा को संबोधित करते हुए अभय सिंह चौटाला ने जहां केंद्र सरकार की कड़ी शब्दों में आलोचना की तो वहीं उन्होंने प्रदेश की भाजपा-जजपा गठबंधन सरकार को भी जमकर कोसा।

ये भी पड़े – एसडीएम ने स्कूल के नजदीक तंबाकू उत्पाद बेचने वालों के किए चालान|

इसके अलावा उन्होंने गांव खारियां में यात्रा के स्वागत के लिए की गई आतिशबाजी, ढोल नगाड़े और मंगलगीत गाने पर पूरे गांव वालों के प्रति आभार जताते हुए कहा कि उनके सहयोग की जरूरत है और परिवर्तन की यह लड़ाई तभी जीती जाएगी जब रानियां विधानसभा क्षेत्र के लोग इनैलो का साथ देंगे। (Common Man) उन्होंने ये भी कहा कि आज यहां पहुंचे लोगों ने इस बात को भी पुख्ता कर दिया है कि रानियां भी अब बदलाव चाहता है और इसी का ही परिणाम है कि यहां हजारों की संख्या में लोग आएं हैं जो इनैलो के साथ खड़े हैं।

अभय चौटाला ने कहा कि असल में पूरा हरियाणा मौजूदा सरकारों की गलत नीतियों के कारण परेशान है। हरियाणा की इस गठबंधन सरकार ने गरीब आदमी को चिंताओं के भंवर में डाल दिया है। जरूरतमंदों के राशन कार्ड, पीले कार्ड, पैंशन इत्यादि काटी जा रही है जबकि सत्ता में बैठे लोग इन लोगों के हक अधिकारों को डकार रहे हैं। उन्होंने कहा कि प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी ने भी किसानों के साथ छलावा किया लेकिन अब उन्हें भी अपनी इन गलत और किसान विरोधी नीतियों का खामियाजा भुगतना पड़ेगा।

अभय चौटाला ने कहा कि हरियाणा में सत्ता के लालची लोगों ने प्रदेश के युवाओं को रोजगार देने, नौकरी देने के नाम पर वोट तो हासिल कर लिए मगर आज बढ़ती बेरोजगारी के कारण प्रदेश के युवा हताश हैं। उन्होंने कहा कि इन सरकारों ने लोगों के हक अधिकार देने की बजाए ग्राम पंचायतों के अधिकारों का भी हनन कर डाला और जब कोई भी वर्ग आवाज उठाता है तो उस पर लाठियां बरसाई जाती हैं। (Common Man) उन्होंने कहा कि सिरसा जिला सबसे शांत माना जाता था मगर बढ़ती बेरोजगारी और नशे की बढ़ती प्रवृति के कारण अब इस जिले में भी अपराध बढऩे लगे हैं।

ये भी पड़े –  क्या आप कलाकार बनाना चाहते है ? क्या आप फिल्म जगत में अपना नाम बनाना चाहते है?

उन्होंने बिजली मंत्री पर तंज कसते हुए कहा कि असल में जब वे रानियां विधानसभा क्षेत्र के कई गांवों में गए तो लोगों ने साफ शब्दों में कहा कि भले ही रानियां विकास के मामले में उजड़ गया है मगर ये बात तो वे सहन कर रहे हैं लेकिन यहां नशा इस कदर फैल गया है कि उसे वह बर्दाश्त नहीं कर पा रहे हैं। अभय चौटाला ने कहा कि असल में उन्हें पता लगा है कि इसी क्षेत्र में रहने वाला एक व्यक्ति यहां नशा बेच रहा है और यह व्यक्ति बिजली मंत्री की गाड़ी में घूमता है और यही नहीं बिजली मंत्री उसे अपना निजी बताते हैं। ऐसे में जाहिर है कि सत्ता में बैठे लोग ही नशा बिकवा रहे है।

इनैलो नेता ने कहा कि बड़ी हैरान करने वाली बात तो ये भी है कि खारियां में स्कूल तो इनैलो की सरकार में बना था मगर आज तक उसे अपडेट नहीं किया गया, ऐसे में साफ जाहिर है कि रानियां में कितना विकास हो रहा है। उन्होंने कहा कि इनैलो की सरकार आने पर यहां कॉलेज बनवाया जाएगा। (Common Man) उन्होंने कहा कि इस सरकार की सोच समझ से परे है, क्योंकि गरीबों के पीले कार्ड काट दिए और कहते हैं कि आधार कार्ड और पैन कार्ड को लिंक करवाओ, इसके नाम पर पैसा वसूली की जा रही है जबकि गरीबों के पास पीले कार्ड का क्या मतलब? इससरकार ने सिर्फ अपना और अपने चहेतों के घरों को भरा है मगर अब बदलाव का दौर शुरू हो गया है और निश्चित तौर पर आने वाली सरकार इनैलो की होगी।

Tags: Abhay ChautalaCommon ManHaryana News By NavTimes न्यूज़INLD HaryanaNational Chief General Secretary of INLDParivartan Padyatra Raniya Assembly ConstituencySirsa News
Advertisement Banner Advertisement Banner Advertisement Banner
नवटाइम्स न्यूज़

नवटाइम्स न्यूज़

Recommended

समाधान शिविर जन समस्याओं के निवारण में सशक्त

समाधान शिविरों में आई 26 शिकायतें

3 months ago
sonipat haryana news daughter-in-law beat up mother-in-law for roti

हे भगवान ऐसी क्रूरता! हरियाणा में बूढ़ी महिला ने एक रोटी ज्यादा क्या खाई… बहू ने तो दे डाला इस घटना को अंजाम

4 years ago
Facebook Twitter Instagram Pinterest Youtube Tumblr LinkedIn

Nav Times News

"भारत की पहचान"
Phone : +91 7837667000
Email: navtimesnewslive@gmail.com
Location : India

Follow us

Recent News

ज़ी सिनेमा

देशभक्ति और बहादुरी का अनुभव कीजिए ‘स्काई फोर्स’ के प्रीमियर के साथ, सिर्फ ज़ी सिनेमा पर

September 30, 2025
एक्सिस बैंक

एक्सिस बैंक ने फ्रीचार्ज के साथ मिलकर भारत का पहला गोल्ड-समर्थित क्रेडिट ऑन यूपीआई लॉन्च किया

September 30, 2025

Click on poster to watch

Bhaiya ji Smile Movie
Bhaiya ji Smile Movie

© 2021-2025 All Right Reserved by NavTimes न्यूज़ . Developed by Msasian Entertainment (MS GROUPE)

No Result
View All Result
  • Home
  • चंडीगढ़
  • राज्य
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • महाराष्ट्र
    • जम्मू & कश्मीर
    • हिमाचल प्रदेश
  • राष्ट्रिय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
  • व्यापार
  • ऑटोमोबाइल्स
  • टेक्नोलॉजी
  • ज्योतिष
  • वीडियो
  • चमकते सितारे
  • Blogs

© 2021-2025 All Right Reserved by NavTimes न्यूज़ . Developed by Msasian Entertainment (MS GROUPE)