• About Us
  • Advertisements
  • Terms
  • Contact Us
Thursday, June 18, 2026
Nav Times News
Best Acting School in Chandigarh
  • Home
  • चंडीगढ़
  • राज्य
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • महाराष्ट्र
    • जम्मू & कश्मीर
    • हिमाचल प्रदेश
  • राष्ट्रिय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
  • व्यापार
  • ऑटोमोबाइल्स
  • टेक्नोलॉजी
  • ज्योतिष
  • वीडियो Video
  • चमकते सितारे
  • Blogs
  • Home
  • चंडीगढ़
  • राज्य
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • महाराष्ट्र
    • जम्मू & कश्मीर
    • हिमाचल प्रदेश
  • राष्ट्रिय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
  • व्यापार
  • ऑटोमोबाइल्स
  • टेक्नोलॉजी
  • ज्योतिष
  • वीडियो Video
  • चमकते सितारे
  • Blogs
No Result
View All Result
Nav Times News
No Result
View All Result
Home व्यापार

GST काउंसिल की बैठक से पहले सरकार का बड़ा फैसला, कंपेनसेशन लेवी को अगले चार सालों के लिए बढ़ाया गया

नवटाइम्स न्यूज़ by नवटाइम्स न्यूज़
June 26, 2022
in व्यापार
0
कंपेनसेशन लेवी

नई दिल्ली। कंपेनसेशन लेवी: सरकार ने जीएसटी (GST) मुआवजा उपकर लगाने की समयसीमा करीब चार साल बढ़ाकर 31 मार्च 2026 कर दी है। वित्त मंत्रालय द्वारा जारी नोटिस के मुताबिक गुड्स एंड सर्विस कर (उपकर लगाने और कलेक्शन की अवधि) नियम 2022 के अनुसार मुआवजा उपकर 1 जुलाई 2022 से 31 मार्च 2026 तक लगाया जाता रहेगा।

उपकर की लेवी 30 जून को समाप्त होनी थी, लेकिन केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण की अध्यक्षता वाले जीएसटी परिषद ने पिछले दो वित्तीय वर्षों में राजस्व संग्रह में आई कमी को कम करने और लोन चुकाने के लिए इसे मार्च 2026 तक बढ़ाने का फैसला किया। पिछले साल सितंबर में लखनऊ में जीएसटी परिषद की 45वीं बैठक के बाद सीतारमण ने कहा था कि राज्यों को उनके करों जैसे वैट को समान राष्ट्रीय कर जीएसटी में शामिल करने के परिणामस्वरूप राजस्व की कमी के लिए मुआवजे का भुगतान करने की व्यवस्था जून 2022 में समाप्त हो जाएगी।

उधार को चुकाने के लिए लग्जरी और डीमेरिट गुड्स पर लगाया जाने वाला मुआवजा उपकर मार्च 2026 तक एकत्र किया जाता रहेगा। मुआवजे की कम रिलीज के कारण राज्यों के संसाधन अंतर को पूरा करने के लिए उपकर संग्रह में कमी के संबंध में केंद्र ने 2020-21 में 1.1 लाख करोड़ रुपये और 2021-22 में 1.59 लाख करोड़ रुपये बैक-टू-बैक लोन के रूप में जारी किए हैं।

केंद्र ने 2021-22 में लोन के लिए ब्याज लागत के रूप में 7,500 करोड़ रुपये चुकाए हैं और इस वित्तीय वर्ष में 14,000 करोड़ रुपये का भुगतान किया जाना है। 2023-24 से मूलधन की अदायगी शुरू हो जाएगी, जो मार्च 2026 तक जारी रहेगी।

आपको बता दें कि देश में वस्तु एवं सेवा कर (जीएसटी) 1 जुलाई 2017 से लागू किया गया था और राज्यों को जीएसटी के कार्यान्वयन के कारण होने वाले किसी भी राजस्व के नुकसान के लिए पांच साल की अवधि के लिए मुआवजे का आश्वासन दिया गया था।

हालांकि, राज्यों का संरक्षित राजस्व 14 प्रतिशत की चक्रवृद्धि दर से बढ़ रहा है, जबकि उपकर संग्रह उस अनुपात में नहीं बढ़ा है। COVID-19 ने उपकर संग्रह में कमी सहित संरक्षित राजस्व और वास्तविक राजस्व प्राप्ति के बीच के अंतर को और बढ़ा दिया है। केंद्र ने 31 मई 2022 तक राज्यों को देय जीएसटी मुआवजे की पूरी राशि जारी कर दी है।

इस पर AMRG एंड एसोसिएट्स के सीनियर पार्टनर रजत मोहन ने कहा कि मुआवजा उपकर के विस्तार के साथ, तंबाकू, सिगरेट, हुक्का, वातित पानी, हाई-एंड मोटरसाइकिल, विमान, नौका और मोटर वाहनों जैसे उत्पादों पर उच्च कर दरों का भार जारी रहेगा। वहीं, भारत में केपीएमजी के पार्टनर इनडायरेक्ट टैक्स अभिषेक जैन ने कहा कि राज्यों को 5 साल से अधिक मुआवजा दिया जाएगा या नहीं, इस मुद्दे पर अंततः आगामी जीएसटी परिषद की बैठक में फैसला किया जा सकता है।

Tags: bizbusinessgoods and services taxGSTGST compensation cess levyजीएसटी
Advertisement Banner Advertisement Banner Advertisement Banner
नवटाइम्स न्यूज़

नवटाइम्स न्यूज़

Digital Head @ Nav Times News

Recommended

Today’s Horoscope 10th December

Today’s Horoscope 10th December 2023 |आज का राशि फल दिनांक 10 दिसंबर २०२३

3 years ago
Palwal

पलवल में स्कूल बस और ऑटो के बीच हुई भयानक टक्कर, दुर्घटना में ऑटो चालक समेत पांच लोगो की हुई मौत|

3 years ago
Facebook Twitter Instagram Pinterest Youtube Tumblr LinkedIn

Nav Times News

"भारत की पहचान"
+91 (783) 766-7000
Email: navtimesnewslive@gmail.com
Location : India

Follow us

Recent News

Saya Gold Avenue

How Saya Gold Avenue Became One of NCR Most Coveted Residential Addresses

June 18, 2026
Blue Dart

Blue Dart Marks 30 Years of Aviation Operations, Powering Speed, Reliability and Network Certainty

June 18, 2026

Click on poster to watch

Bhaiya ji Smile Movie
Bhaiya ji Smile Movie

© 2021-2026 All Right Reserved by NavTimes न्यूज़ . Developed by Msasian Entertainment (MS GROUPE)

No Result
View All Result
  • Home
  • चंडीगढ़
  • राज्य
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • महाराष्ट्र
    • जम्मू & कश्मीर
    • हिमाचल प्रदेश
  • राष्ट्रिय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
  • व्यापार
  • ऑटोमोबाइल्स
  • टेक्नोलॉजी
  • ज्योतिष
  • वीडियो Video
  • चमकते सितारे
  • Blogs

© 2021-2026 All Right Reserved by NavTimes न्यूज़ . Developed by Msasian Entertainment (MS GROUPE)