Hanuman Janmotsava 2022: मोरबी में 108 फीट ऊंची हनुमान प्रतिमा का अनावरण करेंगे पीएम मोदी
  • About Us
  • Advertisements
  • Terms
  • Contact Us
Thursday, March 12, 2026
Nav Times News
  • Home
  • चंडीगढ़
  • राज्य
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • महाराष्ट्र
    • जम्मू & कश्मीर
    • हिमाचल प्रदेश
  • राष्ट्रिय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
  • व्यापार
  • ऑटोमोबाइल्स
  • टेक्नोलॉजी
  • ज्योतिष
  • वीडियो
  • चमकते सितारे
  • Blogs
  • Home
  • चंडीगढ़
  • राज्य
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • महाराष्ट्र
    • जम्मू & कश्मीर
    • हिमाचल प्रदेश
  • राष्ट्रिय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
  • व्यापार
  • ऑटोमोबाइल्स
  • टेक्नोलॉजी
  • ज्योतिष
  • वीडियो
  • चमकते सितारे
  • Blogs
No Result
View All Result
Nav Times News
No Result
View All Result
Home राष्ट्रिय

Hanuman Janmotsava 2022: मोरबी में 108 फीट ऊंची हनुमान प्रतिमा का अनावरण करेंगे पीएम मोदी

नवटाइम्स न्यूज़ by नवटाइम्स न्यूज़
April 18, 2022
in राष्ट्रिय
2
Hanuman Janmotsava 2022:

Hanuman Janmotsava 2022:

नई दिल्ली। Hanuman Janmotsava 2022: आज हनुमान जन्मोत्सव है। चैत्र मास के शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा के शुभ अवसर पर हनुमान जन्मोत्सव मनाया जा रहा है। हनुमान जन्मोत्सव के दिन प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी शनिवार को सुबह 11 बजे वीडियो कान्फ्रेंसिंग के माध्यम से गुजरात के मोरबी में भगवान हनुमान की 108 फीट की प्रतिमा का अनावरण करेंगे। बता दें कि आज देशभर के हनुमान मंदिरों में सुबह से ही भारी भीड़ देखने को मिल रही है। शहरों में शोभायात्राएं भी आज निकाली जाएंगी, जिसके लिए सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं।

हनुमानजी चार धाम परियोजना

प्रधानमंत्री कार्यालय के अनुसार, ‘हनुमानजी चार धाम परियोजना के तहत देश भर में चार दिशाओं में स्थापित की जा रही चार मूर्तियों में से यह दूसरी प्रतिमा है।’ पीएमओ ने बताया कि इस मूर्ति को देश के पश्चिमी हिस्‍से में, मोरबी में परम पूज्य बापू केशवानंद जी के आश्रम में स्थापित किया गया है। (Hanuman Janmotsava 2022) पीएम कार्यालय ने आगे कहा, ‘हनुमानजी चार धाम प्रोजेक्‍ट के श्रृंखला की पहली मूर्ती उत्तर में हिमाचल प्रदेश के शिमला में 2010 में स्थापित की गई थी, जबकि दक्षिण में रामेश्वरम में तीसरी प्रतिमा पर काम शुरू हो गया है।’

आज का शनिवार है बेहद खास

यह पढ़ें – क्या आप एक फिल्म कलाकार बनना चाहते है ? Want to join Film Industry ?

बता दें कि इस वर्ष हनुमान जन्मोत्सव का शुभ दिन 16 अप्रैल, शनिवार को पड़ रहा है। शनिवार होने के कारण इस हनुमान जन्मोत्सव का महत्व कहीं अधिक बढ़ गया है। आपको बता दें कि हिंदू पंचांग के अनुसार, साल में दो बार हनुमान जन्मोत्सव पड़ता है। ऐसा इसलिए है क्योंकि भगवान हनुमान के जन्म को लेकर थोड़ा सा मतभेद है। रामायण के अनुसार माना जाता है कि पवन पुत्र का जन्म कार्तिक मास के कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी तिथि को हुआ था। वहीं दूसरे मत के अनुसार माना जाता है कि हनुमान जी का जन्म चैत्र मास के शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा के दिन हुआ था।

Tags: Hanuman Janmotsav 2022Hanuman Jayanti 2022lord Hanuman statueMorbi Hanuman statuenationalnewsहनुमान जयंती
Advertisement Banner Advertisement Banner Advertisement Banner
नवटाइम्स न्यूज़

नवटाइम्स न्यूज़

Recommended

Rhenus

Rhenus shared Commitment to Support India's Maritime Sector at India Maritime Week 2025

3 months ago
Additional Deputy Commissioner

किसानों की भलाई के लिए सहकारी समितियां सजग : Additional Deputy Commissioner

2 years ago
Facebook Twitter Instagram Pinterest Youtube Tumblr LinkedIn

Nav Times News

"भारत की पहचान"
Phone : +91 7837667000
Email: navtimesnewslive@gmail.com
Location : India

Follow us

Recent News

Rodic Consultants

Rodic Consultants Receives 2026 Great Place To Work Certification™

March 12, 2026
Mitsubishi

Mitsubishi Logisnext Asia Pacific Rebrands as Logisnext Asia Pacific, to Strengthen Leadership in Logistics Solutions

March 12, 2026

Click on poster to watch

Bhaiya ji Smile Movie
Bhaiya ji Smile Movie

© 2021-2026 All Right Reserved by NavTimes न्यूज़ . Developed by Msasian Entertainment (MS GROUPE)

No Result
View All Result
  • Home
  • चंडीगढ़
  • राज्य
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • महाराष्ट्र
    • जम्मू & कश्मीर
    • हिमाचल प्रदेश
  • राष्ट्रिय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
  • व्यापार
  • ऑटोमोबाइल्स
  • टेक्नोलॉजी
  • ज्योतिष
  • वीडियो
  • चमकते सितारे
  • Blogs

© 2021-2026 All Right Reserved by NavTimes न्यूज़ . Developed by Msasian Entertainment (MS GROUPE)