Haridwar News: या तो हमें पोते-पोतियों का मुंह द‍िखलाओ या तुम पर जो खर्च किया वह 5 करोड़ दो, बेटे-बहू के खिलाफ कोर्ट में पहुंचे मां-बाप
  • About Us
  • Advertisements
  • Terms
  • Contact Us
Monday, February 23, 2026
Nav Times News
  • Home
  • चंडीगढ़
  • राज्य
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • महाराष्ट्र
    • जम्मू & कश्मीर
    • हिमाचल प्रदेश
  • राष्ट्रिय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
  • व्यापार
  • ऑटोमोबाइल्स
  • टेक्नोलॉजी
  • ज्योतिष
  • वीडियो
  • चमकते सितारे
  • Blogs
  • Home
  • चंडीगढ़
  • राज्य
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • महाराष्ट्र
    • जम्मू & कश्मीर
    • हिमाचल प्रदेश
  • राष्ट्रिय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
  • व्यापार
  • ऑटोमोबाइल्स
  • टेक्नोलॉजी
  • ज्योतिष
  • वीडियो
  • चमकते सितारे
  • Blogs
No Result
View All Result
Nav Times News
No Result
View All Result
Home राज्य उत्तराखंड

Haridwar News: या तो हमें पोते-पोतियों का मुंह द‍िखलाओ या तुम पर जो खर्च किया वह 5 करोड़ दो, बेटे-बहू के खिलाफ कोर्ट में पहुंचे मां-बाप

नवटाइम्स न्यूज़ by नवटाइम्स न्यूज़
May 13, 2022
in उत्तराखंड, राज्य
2
Haridwar News

Haridwar News: आजकल माता-पिता और बच्चों के बीच विवाद की कई खबरें सामने आती हैं| लेकिन इन खबरों में विवाद की कड़ी या तो सम्पत्ति के बंटवारे से जुड़ी होती है या फिर बच्चों के गलत आचरण से और या फिर उनकी पत्नी के गलत बर्ताव से| मगर उत्तराखंड के हरिद्वार से तो अनोखा ही केस सामने आया है| हरिद्वार में एक बुजुर्ग दंपती ने अपने बेटे-बहू के खिलाफ इसलिए कोर्ट का रुख किया है क्योंकि वह बच्चा पैदा नहीं कर रहे हैं|

जी हां, बिलकुल ऐसी ही बात है| बुजुर्ग दंपती ने कोर्ट में बाकायदा याचिका डाली है| बुजुर्ग दंपती ने याचिका में कहा है कि बेटे-बहू उनकी पोता या पोती की मांग पूरी नहीं कर रहे हैं| बुजुर्ग दंपती ने कोर्ट में पोता या पोती देने या फिर उन्हें मुआवजे के तौर पर 5 करोड़ देने की मांग की है| अब देखना यह होगा कि कोर्ट इस पूरे मामले में क्या करता है|

पिता एसआर प्रसाद क्या कहते हैं?

कोर्ट में इस प्रकार की याचिका लेकर पहुंचने वाले पिता एसआर प्रसाद का कहना है कि उन्होंने अपने बेटे की शादी 2016 में की थी| जिसके बाद उन्हें उम्मीद थी कि अब पोते या पोते की किलकारी घर में गूंजेगी| लेकिन करीब 6 साल हो जाने पर भी बेटे-बहू ने बच्चा पैदा नहीं किया| पिता एसआर प्रसाद कहते हैं कि उन्होंने अपना सारा पैसा अपने बेटे को दे दिया| उसे अमेरिका तक भेजा| बेटे के लिए अपना सबकुछ लगा दिया| यहाँ तक कि अब उनके पास अब पैसे भी नहीं हैं। उन्होंने घर बनाने के लिए बैंक से कर्ज लिया है। एसआर प्रसाद का कहना है कि वह आर्थिक और व्यक्तिगत रूप से परेशान हैं। फिलहाल, वह इस उम्र में अब पोता-पोती का साथ चाहते हैं| बहू-बेटे पोती-पोता दें, लड़का हो या लड़की इससे कोई मतलब नहीं है। और अगर नहीं देना चाहते तो 5 करोड़ का हर्जाना भरें|

Haridwar News: वकील का क्या कहना?

एसआर प्रसाद के वकील एके श्रीवास्तव का कहना है कि यह घटना समाज की सच्चाई को बयां करती है। हम अपने बच्चों पर खूब खर्च करते हैं| उन्हें लायक बनाते हैं| बच्‍चों की भी जिम्‍मेदारी बनती है कि वे अपने माता-पिता की इच्छाओं को पूरा करें| उन्हें कष्ट न दें| उनकी देखभाल करें| वकील एके श्रीवास्तव ने कहा कि एसआर प्रसाद ने अपने बेटे-बहू से मांग की है कि या तो एक साल के भीतर पोता-पोती या पांच करोड़ रुपये का मुआवजा दिया जाए|

Tags: breaking newsbreaking news in hindicurrent newsdaily newsgoogle newshindi newshindi samacharlatest news in hindilive newsnational newsnews headlinesnews latestnews todaynews updateonline hindi newstoday news
Advertisement Banner Advertisement Banner Advertisement Banner
नवटाइम्स न्यूज़

नवटाइम्स न्यूज़

Recommended

Anti-Narcotics

करीब दो लाख रुपए की 21 ग्राम 12 मिली ग्राम हेरोइन सहित Anti-Narcotics सेल ऐलनाबाद पुलिस टीम ने युवक को दबोचा ।

2 years ago
लव जिहाद

लव जिहाद क्या है?: राष्ट्रीय अल्पसंख्यक आयोग के प्रमुख ने कहा- आपसी सहमति से अंतरधार्मिक विवाह पर कोई रोक नहीं

4 years ago
Facebook Twitter Instagram Pinterest Youtube Tumblr LinkedIn

Nav Times News

"भारत की पहचान"
Phone : +91 7837667000
Email: navtimesnewslive@gmail.com
Location : India

Follow us

Recent News

Kauvery Hospital Treats Rare Pancreatic Tumour Using Advanced Technology After Patient Presents with Giddiness

Kauvery Hospital Treats Rare Pancreatic Tumour Using Advanced Technology After Patient Presents with Giddiness

February 22, 2026
SRCC Hosts Grand Business Conclave as Part of Centenary Celebrations

SRCC Hosts Grand Business Conclave as Part of Centenary Celebrations

February 22, 2026

Click on poster to watch

Bhaiya ji Smile Movie
Bhaiya ji Smile Movie

© 2021-2026 All Right Reserved by NavTimes न्यूज़ . Developed by Msasian Entertainment (MS GROUPE)

No Result
View All Result
  • Home
  • चंडीगढ़
  • राज्य
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • महाराष्ट्र
    • जम्मू & कश्मीर
    • हिमाचल प्रदेश
  • राष्ट्रिय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
  • व्यापार
  • ऑटोमोबाइल्स
  • टेक्नोलॉजी
  • ज्योतिष
  • वीडियो
  • चमकते सितारे
  • Blogs

© 2021-2026 All Right Reserved by NavTimes न्यूज़ . Developed by Msasian Entertainment (MS GROUPE)