Tool Kits: हरियाणा विधानसभा अध्यक्ष ने नेशनल स्कीलस क्वालीफिकेशन फ्रेम
  • About Us
  • Advertisements
  • Terms
  • Contact Us
Sunday, March 29, 2026
Nav Times News
  • Home
  • चंडीगढ़
  • राज्य
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • महाराष्ट्र
    • जम्मू & कश्मीर
    • हिमाचल प्रदेश
  • राष्ट्रिय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
  • व्यापार
  • ऑटोमोबाइल्स
  • टेक्नोलॉजी
  • ज्योतिष
  • वीडियो Video
  • चमकते सितारे
  • Blogs
  • Home
  • चंडीगढ़
  • राज्य
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • महाराष्ट्र
    • जम्मू & कश्मीर
    • हिमाचल प्रदेश
  • राष्ट्रिय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
  • व्यापार
  • ऑटोमोबाइल्स
  • टेक्नोलॉजी
  • ज्योतिष
  • वीडियो Video
  • चमकते सितारे
  • Blogs
No Result
View All Result
Nav Times News
No Result
View All Result
Home राज्य चंडीगढ़

हरियाणा विधानसभा अध्यक्ष ने नेशनल स्कीलस क्वालीफिकेशन फ्रेमवर्क के अंतर्गत 9वीं और 11वीं कक्षा के विद्यार्थियों को टूल किटस की वितरित|

सार्थक मॉडल स्कूल सेक्टर-12ए में नवनिर्मित दो कमरों और स्कूल में एक ब्लाॅक को दूसरे ब्लाॅक से जोडने के लिये बनाये गये नये पाथवे का किया उद्घाटन|

नवटाइम्स न्यूज़ by नवटाइम्स न्यूज़
March 7, 2023
in चंडीगढ़
0
Tool kits

पंचकूला, 7 मार्च- हरियाणा विधानसभा अध्यक्ष ज्ञानचंद गुप्ता ने आज सार्थक मॉडल स्कूल सेक्टर-12A पंचकूला में नेशनल स्कीलस क्वालीफिकेशन फ्रेमवर्क के अंतर्गत 9वीं और 11वीं कक्षा के विद्यार्थियों को टूल कीटस वितरित की। इसके अलावा उन्होंने स्कूल में नवनिर्मित दो कमरों और स्कूल में एक ब्लाॅक को दूसरे ब्लाॅक से जोडने के लिये बनाये गये नये पाथवे का उद्घाटन भी किया। इस अवसर पर नगर निगम महापौर कुलभूषण गोयल भी उपस्थित थे। गुप्ता ने स्कूल में दो कमरो के निर्माण के लिये अपने स्वैच्छिक कोष से 50 लाख रुपये की राशि दी थी। (Tool Kits)

ये भी पड़े – WhatsApp के नए अपडेट के चलते हुए विवाद के बाद कंपनी ने अपने इस फीचर में अधिक पारदर्शिता बढ़ाने का किया वादा|

कलाम एक्सप्रेस बस सेवा के लिये डीजल की व्यवस्था वे अपने निजी कोष से करेंगे

इस मौके पर गुप्ता ने बरवाला खंड के स्कूलों में ड्यूव्ल डेस्क की सुविधा उपलब्ध करवाने के लिये अपने स्वैच्छिक कोष से वित्तीय सहायता उपलब्ध करवाने की घोषणा की। उन्होंने कहा कि जिला के दूर दराज क्षेत्रों में निशक्त बच्चों के लिये शुरू की गई कलाम एक्सप्रेस बस सुविधा को दोबारा शुरू करने के लिये वे शीघ्र ही शिक्षा मंत्री कंवर पाल से बातचीत करेंगे। उन्होंने कहा कि बस सेवा के लिये डीजल की व्यवस्था वे अपने निजी कोष से करवायेंगे।

जिला के 37 स्कूलों में कुल 1610 टूल कीट विद्यार्थियों को वितरित की जायेंगी

गुप्ता ने स्कूल के प्रागंण से टूल किट के वाहन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। नेशनल स्कीलस क्वालीफिकेशन फ्रेमवर्क के तहत जिला के 37 स्कूलों में कुल 1610 टूल कीट विद्यार्थियों को वितरित की जायेंगी। इसमें ब्यूटी एंड वेलनेस की 513 कीट, हैल्थ केयर की 388, एग्रीकल्चर की 192, अपैरल और मेडआउटस की 117 और ऑटोमोबाइल की 400 किटस शामिल है। गुप्ता ने कहा कि इन किटस की सुविधा से व्यवसायिक शिक्षा के विद्यार्थियों का कौशल विकास होगा और उनमें उद्यमियता की भावना पैदा होगी। इसके अलावा वे अपनी रूचि के अनुसार स्वयं का व्यवसाय भी स्थापित कर सकेंगे। (Tool Kits)

हरियाणा सरकार नई शिक्षा नीति को लक्षित समय से 5 वर्ष पूर्व 2025 तक प्रदेश में लागू करेगी

विधानसभा अध्यक्ष ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश में नई शिक्षा नीति लागू की है। इस शिक्षा नीति में बच्चों की शिक्षा के साथ साथ उनके कौशल विकास पर भी विशेष बल दिया गया है। इसके लिये स्कूलों में विद्यार्थियों के लिये टूल किट और प्रशिक्षण देने के लिये स्किल्ड इन्स्ट्रक्टर का प्रावधान भी किया गया है। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार ने नई शिक्षा नीति पर काम शुरू कर दिया है। केंद्र सरकार द्वारा नई शिक्षा नीति को देश में 2030 तक लागू करने का निर्णय लिया है परंतु मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने संकल्प लिया है कि राज्य सरकार नई शिक्षा नीति को लक्षित समय से 5 वर्ष पूर्व 2025 तक हरियाणा में लागू करेगी ताकि शिक्षा में गुणात्मक सुधार लाया जा सके।

बच्चों को गुणात्मक शिक्षा प्रदान करने के साथ साथ उनका कौशल विकास किया जा रहा है

उन्होंने कहा कि राज्य सरकार द्वारा शिक्षा के स्तर में सुधार लाने के लिये अनेक प्रयास किये जा रहे है। बच्चों को गुणात्मक शिक्षा प्रदान करने के साथ साथ कौशल विकास के माध्यम से उनके हुनर को तराशा जा रहा है ताकि वे निजी क्षेत्रों में रोजगार प्राप्त करने के साथ साथ स्वरोजगार भी स्थापित कर सके। उन्होंने कहा कि पंचकूला जिला में स्कूलों के भवनों के निर्माण, सौंदर्यकरण, नये शौचालयों की व्यवस्था, स्कूलों की चारदीवारी सहित विभिन्न कार्य प्रगति पर है। इसके अलावा खंड स्तर पर स्कूलों में बच्चों को ड्यूव्ल डेस्क भी उपलब्ध करवाये जा रहे है। (Tool Kits)

जिला में 5 और नये संस्कृति माॅडल स्कूल खोलने का प्रयास किया जायेगा

उन्होंने कहा कि आज सरकारी स्कूल किसी भी तरह से निजी स्कूलों से कम नहीं है। उन्होंने कहा कि पिछले शैक्षणिक सत्रों के दौरान काफी अधिक संख्या में विद्यार्थियों ने प्राईवेट स्कूल छोड़कर सरकारी स्कूलों में दाखिला लिया है। उन्होंने कहा कि वर्तमान में जिला में 5 संस्कृति माॅडल स्कूल है और अगामी शैक्षणिक सत्र से 5 और संस्कृति माॅडल स्कूल खोलने का प्रयास किया जायेगा ताकि विद्यार्थियों को बेहतर शिक्षा उपलब्ध करवाई जा सके।

ये भी पड़े –  क्या आप कलाकार बनाना चाहते है ? क्या आप फिल्म जगत में अपना नाम बनाना चाहते है?

इससे पूर्व गुप्ता ने हम्बल टू बी चंडीगढीयनस ट्रस्ट द्वारा स्कूल को दान किये गये 400 लीटर क्षमता के चार वाॅटर कूलरो को बच्चों को समर्पित किया।

जिला परियोजना समन्वयक डाॅ कुलभूषण शर्मा ने बताया कि परियोजना निदेशक समग्र शिक्षा हरियाणा के तत्वावधान में नेशनल स्कीलस क्वालीफिकेशन फ्रेमवर्क के अंतर्गत व्यवसायिक शिक्षा के 9वीं और 11वीं कक्षाओं के विद्यार्थियों को टूल कीट वितरित की जा रही है। यह टूल कीट विद्यार्थियों को अभ्यास में सहायता के साथ साथ उनमें उद्यमियता को विकसित करने में सहायक सिद्ध होंगी। इस अवसर पर जिला शिक्षा अधिकारी सतपाल कौशिक, जिला परियोजना समन्वयक डाॅ कुलभूषण शर्मा, डीईईओ संध्या छिकारा, सार्थक माॅडल स्कूल के प्रिंसीपल डाॅ पवन गुप्ता, समन्वयक अनु शर्मा, ड्राईग लेक्चरार भीम सिंह, जिला उपाध्यक्ष उमेश सूद, पार्षद सोनिया सूद, मनसा देवी मंडलाध्यक्ष युवराज कौशिक, सतपाल गुप्ता, राजेंद्र नौनिवाल, डीपी सोनी, डीपी सिघल, हम्बल टू बी चंडीगढीयनस ट्रस्ट के पदाधिकारियों सहित विभिन्न स्कूलों के प्रिंसीपल और अध्यापक उपस्थित थे। (Tool Kits)

Tags: Assembly SpeakerChandigarhChandigarh tricity News By NavTimes न्यूज़HaryanaHaryana Assembly SpeakerHaryana Assembly Speaker Gyanchand GuptaNational SkillsNational Skills Qualification FrameworkPanchkula
Advertisement Banner Advertisement Banner Advertisement Banner
नवटाइम्स न्यूज़

नवटाइम्स न्यूज़

Recommended

Education Tips

उपायुक्त पार्थ गुप्ता ने किया शाह सतनाम जी गल्र्स स्कूल का निरीक्षण, छात्राओं को दिए शिक्षा संबंधी टिप्स|

3 years ago
Today’s Horoscope 18th November

Today’s Horoscope 18th November 2023 |आज का राशि फल दिनांक 18 नवंबर २०२३

2 years ago
Facebook Twitter Instagram Pinterest Youtube Tumblr LinkedIn

Nav Times News

"भारत की पहचान"
Phone : +91 7837667000
Email: navtimesnewslive@gmail.com
Location : India

Follow us

Recent News

North East Shiksha Samvaad

North East Shiksha Samvaad in Nagaland Calls for Urgent Shift to Future-Ready Education

March 29, 2026
Zopper

Zopper Launches ZENOVA, India's First Agentic Bancassurance Operating Layer

March 28, 2026

Click on poster to watch

Bhaiya ji Smile Movie
Bhaiya ji Smile Movie

© 2021-2026 All Right Reserved by NavTimes न्यूज़ . Developed by Msasian Entertainment (MS GROUPE)

No Result
View All Result
  • Home
  • चंडीगढ़
  • राज्य
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • महाराष्ट्र
    • जम्मू & कश्मीर
    • हिमाचल प्रदेश
  • राष्ट्रिय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
  • व्यापार
  • ऑटोमोबाइल्स
  • टेक्नोलॉजी
  • ज्योतिष
  • वीडियो Video
  • चमकते सितारे
  • Blogs

© 2021-2026 All Right Reserved by NavTimes न्यूज़ . Developed by Msasian Entertainment (MS GROUPE)