Haryana Roadways 26 जून को हरियाणा रोडवेज का रहेगा चक्का जाम
  • About Us
  • Advertisements
  • Terms
  • Contact Us
Tuesday, March 10, 2026
Nav Times News
  • Home
  • चंडीगढ़
  • राज्य
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • महाराष्ट्र
    • जम्मू & कश्मीर
    • हिमाचल प्रदेश
  • राष्ट्रिय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
  • व्यापार
  • ऑटोमोबाइल्स
  • टेक्नोलॉजी
  • ज्योतिष
  • वीडियो
  • चमकते सितारे
  • Blogs
  • Home
  • चंडीगढ़
  • राज्य
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • महाराष्ट्र
    • जम्मू & कश्मीर
    • हिमाचल प्रदेश
  • राष्ट्रिय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
  • व्यापार
  • ऑटोमोबाइल्स
  • टेक्नोलॉजी
  • ज्योतिष
  • वीडियो
  • चमकते सितारे
  • Blogs
No Result
View All Result
Nav Times News
No Result
View All Result
Home राज्य हरियाणा

26 जून को हरियाणा रोडवेज का रहेगा चक्का जाम: सांझा मोर्चा

सर्व कर्मचारी संघ व रोडवेज सांझा मोर्चा से जुड़े कर्मचारियों की मीटिंग डिपो वर्कशॉप में आयोजित की गई।

नवटाइम्स न्यूज़ by नवटाइम्स न्यूज़
June 23, 2023
in हरियाणा
0
Haryana Roadways

सिरसा। (सतीश बंसल) सर्व कर्मचारी संघ व रोडवेज सांझा मोर्चा से जुड़े कर्मचारियों की (Haryana Roadways) मीटिंग डिपो वर्कशॉप में आयोजित की गई। मीटिंग की अध्यक्षता सिरसा डिपो सांझा मोर्चा के नेता पृथ्वी सिंह चाहर, सीता सिंह, मोहन सहारण व आत्माराम ने संयुक्त रूप से की, जबकि मंच संचालन चमन लाल स्वामी ने किया। जिला प्रेस सचिव व सिरसा डिपो प्रधान पृथ्वी सिंह चाहर ने बताया कि हिसार जीएम द्वारा दो कर्मचारियों कर रंजिशन दूर-दराज क्षेत्र में तबादला कर दिया गया, जिससे कर्मचारियों में भारी रोष है।

राज्य कमेटी से आए सांझा मोर्चा के वरिष्ठ नेता सरबत सिंह पूनिया, आजाद सिंह गिल, संदीप रंगा व सुरेश पूनिया ने कहा कि 10 मार्च को सांझा मोर्चा की हुई मीटिंग में जिन मांगों पर सहमति बनी थी, उनमें से मुख्यालय द्वारा किसी भी मांग को नहीं माना गया है। बल्कि कर्मचारियों का तबादला गृह डिपो से 300-300 किलोमीटर दूर कर दिया। जिसके विरोध में 26 जून को हरियाणा रोडवेज का चक्का जाम रहेगा।

ये भी पड़े – Today’s Horoscope 23rd June 2023 | आज का राशि फल दिनांक 23 जून 2023

इस मौके पर सिरसा डिपो सांझा मोर्चा के पदाधिकारी निर्दोष कुलडिय़ा, शेर सिंह, लादूराम, सतपाल सिंह रानियां, प्रह्लाद सिंह सतपाल सिंह, सुरेंद्र निरानियां, (Haryana Roadways) किम्मत सिंह ढाडां, सुभाष घोड़ांवाली, पृथ्वीराज चौहान आदि पदाधिकारी व कर्मचारी मौजूद रहे। ये ह कर्मचारियों की मुख्य मांगें: परिचालकों व लिपिकों का वेतनमान 35400 किया जाए। चालक परिचालक, निरीक्षक-उप निरीक्षक, कर्मशाला के कर्मचारियों के देय अर्जित अवकाश कटौती बारे जारी आदेशों को वापस लिया जाए।

पत्र की हिदायतों अनुसार देय अर्जित अवकाश व सभी लाभ दिए जाएं। नई पेंशन नीति को बंद करके पुरानी पेंशन नीति को लागू किया जाए। लम्बे समय से लंबित लिपिकों, टिकिट वरिफायर की प्रमोशन की अति शीघ्र की जाए। डिपो स्तर पर कार्यालय में सांख्यिकी सहायक, सहायक लेखाकार, जूनियर ऑडिटर के पदों से कार्यालय अधीक्षक के पद पर प्रमोशन का अनुभव 12 वर्ष की बजाए 5 वर्ष किया जाए। ट्रांसपोर्ट रूल 1995 में संशोधन करके मुख्यालय व क्षेत्रीय डिपो में कार्यरत लिपिकों की सीनियरिटी एक की जाए।

विभाग के बेड़े में बढ़ती आबादी अनुसार 10000 सरकारी बसों को शामिल किया जाए । ऑनलाइन तबादला पॉलिसी लागू करने से पहले आपसी स्थानांतरण तबादले  खोले जाए। 1992 से 2003 के मध्य लगे सभी कर्मचारियों को नियुक्ति तिथि से पक्का किया जाए। (Haryana Roadways) हरियाणा रोजगार कौशल निगम को भंग किया जाए। सभी प्रकार के रिक्त पदों पर पक्की भर्ती की जाए। सभी कर्मचारियों की वेतन विसंगति को दूर की जाए। वर्ष 2016 में सभी प्रकिया पूर्ण उपरांत भर्ती किये गए चालकों को पक्का किया जाए|

ये भी पड़े –  क्या आप कलाकार बनाना चाहते है ? क्या आप फिल्म जगत में अपना नाम बनाना चाहते है?

दादरी डिपो में पार्ट-2 के तहत लगे 52 हेल्परों को पॉलिसी बनाकर पक्का किया जाए। चालकों को अड्डा इंचार्ज का नया पद सृजित करके प्रमोशन की जाए। विभाग में जोखिम भरी ड्यूटी करने वाले सभी कर्मचारियों को 5000 रुपए जोखिम भत्ता दिया जाए। कर्मशाला व स्टोर  के वंचित कर्मचारियों को तकनीकी वेतनमान दिया जाए। आरक्षित श्रेणी के कर्मचारियों को प्रमोशन में रोस्टर प्रणाली लागू कर बैकलॉग पूरा किया जाए। डिपो स्तर पर कार्यालयों की काम की अधिकता देखते हुए हर ब्रांच में सहायक के नए पद बढ़ाएं जाएं व डिपो में कम से कम 4 जूनियर ऑडिटर के पद बढ़ाए जाएं तथा नॉर्म 0.04 से बढ़ाकर 0.05 किया जाय।

कर्मशाला में वर्षों से खाली पड़े रिक्त पदों पर भर्ती की जाए, कर्मशाला में 2018 में लगे गु्रप क व अन्य कर्मचारियों की प्रमोशन की जाए। कर्मशाला के सुपरवाइजर की प्रमोशन हेड से एसएसआई के लिए सभी ट्रेड हैड को जोड़ा जाए। एक्स ग्रेशिया नीति में लगाई गई शर्तों को हटाया जाए। (Haryana Roadways) एचआरईसी गुडग़ांव के लिए सरकार विषेश बजट का प्रावधान करें। ठेकेदारी प्रथा पर रोक लगाई जाएए आवश्यकतानुसार एच आर ई सी में स्थाई भर्ती की जाए। हरियाणा सरकार की अधिसूचना अनुसार किराया राउंड फिगर में किया जाए।

Tags: chakka jamEmployees unionHaryana News By NavTimes न्यूज़Haryana RoadwaysSanjha MorchaSirsa News
Advertisement Banner Advertisement Banner Advertisement Banner
नवटाइम्स न्यूज़

नवटाइम्स न्यूज़

Recommended

Contract Workers

Contract Workers अपनी सालभर की नौकरी के बाद हो जाएंगे इन्सेन्टिव्स पाने के हकदार.

3 years ago
School Principal

गाज़ियाबाद में दिल दहला देने वाला मामला छठी कक्षा की छात्रा से स्कूल के प्रिंसिपल ने किया दुष्कर्म केस हुआ दर्ज |

3 years ago
Facebook Twitter Instagram Pinterest Youtube Tumblr LinkedIn

Nav Times News

"भारत की पहचान"
Phone : +91 7837667000
Email: navtimesnewslive@gmail.com
Location : India

Follow us

Recent News

Who is Badshah? Rapper Biography

Who is Badshah? Rapper Biography, Career & Top Songs

March 9, 2026
Electricity

Central Electricity Authority Recognizes Power Sector Frontline Workforce at 6th Lineman Diwas on March 7, 2026

March 9, 2026

Click on poster to watch

Bhaiya ji Smile Movie
Bhaiya ji Smile Movie

© 2021-2026 All Right Reserved by NavTimes न्यूज़ . Developed by Msasian Entertainment (MS GROUPE)

No Result
View All Result
  • Home
  • चंडीगढ़
  • राज्य
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • महाराष्ट्र
    • जम्मू & कश्मीर
    • हिमाचल प्रदेश
  • राष्ट्रिय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
  • व्यापार
  • ऑटोमोबाइल्स
  • टेक्नोलॉजी
  • ज्योतिष
  • वीडियो
  • चमकते सितारे
  • Blogs

© 2021-2026 All Right Reserved by NavTimes न्यूज़ . Developed by Msasian Entertainment (MS GROUPE)

Translate »