Home Minister Amit Shah: हरियाणा का धाकड़ जवान, धाकड़ किसान और
  • About Us
  • Advertisements
  • Terms
  • Contact Us
Monday, December 8, 2025
Nav Times News
  • Home
  • चंडीगढ़
  • राज्य
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • महाराष्ट्र
    • जम्मू & कश्मीर
    • हिमाचल प्रदेश
  • राष्ट्रिय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
  • व्यापार
  • ऑटोमोबाइल्स
  • टेक्नोलॉजी
  • ज्योतिष
  • वीडियो
  • चमकते सितारे
  • Blogs
  • Home
  • चंडीगढ़
  • राज्य
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • महाराष्ट्र
    • जम्मू & कश्मीर
    • हिमाचल प्रदेश
  • राष्ट्रिय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
  • व्यापार
  • ऑटोमोबाइल्स
  • टेक्नोलॉजी
  • ज्योतिष
  • वीडियो
  • चमकते सितारे
  • Blogs
No Result
View All Result
Nav Times News
No Result
View All Result
Home राज्य हरियाणा

हरियाणा का धाकड़ जवान, धाकड़ किसान और धाकड़ खिलाड़ी ये तीनों देश की शान हैं- अमित शाह

केंद्रीय मंत्री अमित शाह ने भ्रष्टाचार रहित शासन देने के लिए मुख्यमंत्री मनोहर लाल की करी सराहना|

नवटाइम्स न्यूज़ by नवटाइम्स न्यूज़
June 18, 2023
in हरियाणा
0
Home Minister Amit Shah

सिरसा 18 जून (सतीश बंसल) | भारत के गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह (Home Minister Amit Shah) ने हरियाणा के मुख्यमंत्री  मनोहर लाल की सराहना करते हुए कहा कि मनोहर लाल ने हरियाणा में भ्रष्टाचार को जड़ से समाप्त करने का काम किया है। उन्होंने पिछली सरकार के कार्यकाल पर तंज कसते हुए कहा कि राज्य में कांग्रेस की सरकार थ्री-डी की सरकार थी। थ्री-डी यानी दरबारी, दामाद और डीलर। मनोहर लाल ने इन तीनों डी को समाप्त कर दिया है। अमित शाह आज जिला सिरसा में आयोजित गौरवशाली भारत रैली में उपस्थित जनसमूह को संबोधित कर रहे थे। केंद्रीय गृह मंत्री ने कहा कि 9 साल पहले का भारत याद करिए,12 लाख करोड़ के घपले, घोटाले, भ्रष्टाचार कांग्रेस पार्टी ने किये थे। इन 9 साल में नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में पारदर्शी तरीके से शासन उपलब्ध करवाया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस सरकार के कार्यकाल के दौरान केंद्र और राज्य में कांग्रेस की सरकार थी। उस समय वर्ष 2004 से 2014 तक हरियाणा को डीवैल्यूशन और ग्रांट इन ऐड के कुल मिलाकर 40,000 करोड़ रुपये दिये थे। जबकि नरेंद्र मोदी ने इस राशि को बढ़ाकर 1 लाख 30 हजार करोड़ रुपये हरियाणा को दिए हैं। अमित शाह ने कहा कि भूपेंद्र सिंह हुड्डा किसानों के कल्याण की बात करते हैं। 10 साल कांग्रेस की सरकार में जितना धान, गेहूं खरीदा गया उससे कहीं ज्यादा नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में सरकार ने खरीदा है। आज वर्ष 2014 से 2022 तक 260 लाख मीट्रिक टन गेहूं, 385 लाख मीट्रिक टन धान की खरीद हुई है। 47 हजार करोड़ रुपये DBT के माध्यम से किसानों के बैंक खाते में गए है। हर वर्ष छह हजार रुपये प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के तहत सीधे किसानों के खाते में जाते हैं। उन्होंने कहा कि अब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश का गौरव दुनिया में बढ़ा है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस सरकार ने कभी 6 हजार रुपये किसानों के खातों में सीधे नहीं भेजे और न ही फसल विविधीकरण के लिए किसानों को जागरूक करने का काम किया। जबकि मनोहर सरकार किसानों के लिए भावांतर भरपाई योजना लेकर आई और किसानों को जागरूक कर फसल विविधीकरण को बढ़ावा दिया। (Home Minister Amit Shah)

ये भी पड़े – आलिया भट्ट की अपकमिंग Hollywood फिल्म ‘हार्ट ऑफ स्टोन’ का ट्रेलर देख फैंस हुए एक्साइटेड! फिल्म का कर रहे बेसब्री से इंतेज़ार|

अमित शाह ने कहा कि पहले मुख्यमंत्री सिर्फ रोहतक का होता था। रोहतक के अलावा किसी की चिंता नहीं करता था। लेकिन मनोहर लाल पूरे हरियाणा के मुख्यमंत्री हैं। भारतीय जनता पार्टी की सरकार बनने के बाद केंद्र सरकार की सभी योजनाओं को मनोहर लाल ने जमीनी स्तर तक पहुंचाया और पूरे हरियाणा का विकास करने का काम किया। हरियाणा का धाकड़ जवान, धाकड़ किसान और धाकड़ खिलाड़ी ये तीनों देश की शान हैं। उन्होंने कहा कि जब भी हरियाणा आता हूं, इस बात को याद करता हूँ कि जब भी देश पर संकट आया तो पंजाब- हरियाणा की भूमि ने चट्टान बनकर देश के दुश्मनों के सीने छलनी कर दिए। मैं हरियाणा की वीरांगना माताओं
को भी नमन करता हूँ, जिन्होंने देश को अनेक बलिदानी बेटे दिए, जिन्होंने हंसते-हंसते भारत माता की सुरक्षा के लिए अपने प्राण न्योछावर कर दिए। उन्होंने कहा कि हरियाणा खिलाडिय़ों की भूमि है। देश को जब भी मेडल मिलता है तो हर तीसरा खिलाड़ी हरियाणा
से होता है। मनोहर सरकार ने पिछले साढ़े 8 सालों में खिलाडिय़ों के लिए अनेक योजनाएं लागू की हैं। उन्होंने कहा कि पिछले 9 सालों से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी देश की सेवा कर रहे हैं। हरियाणा वासियों ने दो बार लोकसभा की सभी की सभी सीटें भारतीय जनता पार्टी की झोली में डालकर नरेंद्र मोदी को प्रधानमंत्री बनाया, इसके लिए वे हरियाणा की जनता का धन्यवाद करते हैं। केंद्रीय गृह मंत्री ने कहा कि पिछले 9 सालों में हरियाणा देश का सबसे पहला केरोसिन मुक्त राज्य बना। (Home Minister Amit Shah) देश का सबसे पहला पढ़ी-लिखी पंचायतों वाला राज्य बना। हरियाणा की विकास दर वर्ष 2015 से 2022 तक 6 प्रतिशत से ज्यादा रही है। मोदी और मनोहर की डबल इंजन की सरकार ने हरियाणा के विकास में कोई कमी नहीं छोड़ी। उन्होंने कहा कि वर्ष 2019 से अब तक राज्य को 5.22 बिलियन डॉलर का विदेशी निवेश प्राप्त हुआ। 400 फॉरच्यून  कंपनियों के कार्यालय गुरुग्राम में हैं। 50 प्रतिशत गाडिय़ां हरियाणा में बनती हैं। हमारी सरकार ने 1400 किलोमीटर नए नेशनल हाइवे बनाए। 17 नए राष्ट्रीय राजमार्ग हरियाणा में घोषित किए। 20,000 करोड़ रुपये से आर्थिक गलियारे की योजना बनाई। 12,150 करोड़ रुपये की लागत से सबसे बड़े गुरुग्राम पलवल नूहं जिलों से गुजऱने वाले एक्सप्रेस वे को बनाया। 11,000 करोड़ की लागत से खरखौदा में 10 लाख वाहन की क्षमता का प्लांट विस्तारीकरण का काम हुआ। उन्होंने कहा कि 20 लाख किसानों को हर साल 6000 रुपये मिल रहे हैं। जल जीवन मिशन के तहत 30 लाख घरों तक नल से जल पहुंचा है। 82 लाख लोगों को आयुष्मान भारत योजना का लाभ मिल रहा है। प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत 75,000 से ज्यादा घर बने हैं। अमित शाह ने कहा कि देश के प्रधानमंत्री ने गृह मंत्रालय के सामने भारत को नशा मुक्त बनाने का लक्ष्य रखा। यह अभियान हरियाणा में भी शुरू हुआ है। उन्होंने कहा कि 5 मई, 2019 का दिन देश के लोगों के लिए एक ऐतिहासिक था, जब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जम्मू-कश्मीर से धारा 35-ए हटाने का कार्य किया था। उन्होंने कहा कि सिरसा में बहुत कार्य किए गए हैं। 1513 करोड़ रुपये का किसानों को बीमा क्लेम दिया गया है। (Home Minister Amit Shah)
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने 22 एकड़ भूमि पर 1000 करोड़ रुपये की लागत से मेडिकल कॉलेज की आधारशिला रखी। सिरसा फतेहाबाद मार्ग का निर्माण चल रहा है। कई नए पुल बन रहे हैं। सिरसा के तेजाखेड़ा आसाखेड़ा और चौटाला की जमीन पर मेगा फूड पार्क बन रहे हैं। सिरसा में एक नए जल उपचार संयंत्र का निर्माण हुआ है और सौर ऊर्जा केंद्र भी सिरसा में बन रहे हैं। उन्होंने हरियाणा की जनता से अपील करते हुए कहा कि एक बार फिर लोकसभा की 10 सीटें भाजपा की झोली में डालिए और देश को दुनिया में नंबर एक बनाने के लिए वर्ष 2024 में नरेंद्र मोदी को पुन: प्रधानमंत्री बनाएं। इस अवसर पर हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह का प्रदेश की लगभग पौने 3 करोड़ जनता की ओर से सिरसा की धरा पर स्वागत किया। उन्होंने कहा कि सरदार पटेल की तरह अमित शाह को भी लौह पुरुष कहना गलत नहीं होगा, क्योंकि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में और अमित शाह के मार्गदर्शन में जिस प्रकार के बड़े व मजबूत निर्णय लिए गए हैं, उनका देश कायल है। मनोहर लाल ने कहा कि केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह जब-जब हरियाणा की धरती पर आए हैं, उन्होंने हमेशा ही हरियाणा के गौरव को बढ़ाया है। उन्होंने कहा कि जब प्रदेश में खेलो इंडिया का आयोजन हुआ था, तब अमित शाह ने कहा था कि हरियाणा के खिलाड़ी धाकड़ हैं। इसी प्रकार पुलिस के एक अन्य कार्यक्रम में उन्होंने कहा था कि हरियाणा का जवान धाकड़ है। इसी प्रकार उन्होंने हरियाणा के पहलवानों को भी धाकड़ कहकर संबोधित किया था। मुख्यमंत्री ने कहा कि वास्तव में ही हरियाणा के पहलवान, किसान, पुलिस और युवा धाकड़ हैं। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश में बहुत बड़ा बदलाव आया है। एक ऐसा युग का सूत्रपात हुआ, जिसमें गरीबों की भलाई के लिए बहुत सी योजनाएं बनाई गई। हर प्रकार से लोगों को आगे बढऩे का मौका मिला। देश की जनता में एकता, लोक हित और राष्ट्रभक्ति की भावना तथा देश की अखंडता का भाव जागृत किया।  मनोहर लाल ने कहा कि प्रधानमंत्री के नेतृत्व में विश्व में भारतवर्ष का स्थान ऊंचा हुआ है। आज विश्व के अंदर भारत का नाम बढ़ा है और जैसे भारत पहले दुनिया का विश्वगुरु कहलाता था, वैसे ही निकट भविष्य में भी दुनिया फिर से भारत को विश्वगुरु कहेगी। उन्होंने कहा कि पिछले 9 वर्षों में हरियाणा सरकार ने केंद्र सरकार की सभी योजनाओं को पूरी तरह लागू किया है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में पहले भ्रष्टाचार का बोलबाला था और भय का वातावरण था, इससे वर्तमान राज्य सरकार ने जनता को बहुत राहत दिलाई है।उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री ने कहा था कि न खाऊंगा, न खाने दूंगा। हरियाणा सरकार ने उनके इस कथन पर चलते हुए प्रदेश में भ्रष्टाचार को समाप्त किया। गरीबों के उत्थान के लिए हमने अंत्योदय की भावना से बहुत योजना बनाई है। राज्य सरकार ने परिवार पहचान पत्र लागू करके हर गरीब को सरकार की योजनाओं का लाभ उनके घर द्वार पर दिया है। मुख्यमंत्री ने श्री अमित शाह को विश्वास दिलाया कि पिछली बार की तरह इस बार भी 10 के 10 कमल खिलाकर पार्टी अपना फर्ज पूरा करेगी। बिजली मंत्री रणजीत सिंह ने कहा कि यह हमारे लिए सौभाग्य की बात है कि देश के गृह मंत्री अमित शाह सिरसा की धरती पर पहुंचे है। आज का दिन ऐतिहासिक दिन है। उन्होंने अमित शाह को नरेंद्र मोदी का सुदर्शन चक्र बताते हुए कहा कि मोदी के नेतृत्व में जितने भी कार्य देशहित में हुए हैं उनके करने में अमित शाह की अहम भूमिका रही है। जिस प्रकार से सरदार पटेल ने देश को जोडऩे का काम किया, उन्हीं के पद चिन्हों पर चलते हुये अमित शाह ने अपने ऐतिहासिक निर्णयों से अखंड भारत की सोच को मजबूत करने का काम किया है। उनके कहे पर उपस्थित भीड़ ने खड़े होकर अमित शाह का हाथ उठाकर स्वागत किया।   अमित शाह ने रैली उपरांत रणजीत के निवास पर जाकर जलपान भी किया। यहां पहुंचने पर रणजीत सिंह ने अपने निवास पर पहुंचने पर अमित शाह का भव्य स्वागत किया। अमित शाह बिजली मंत्री के निवास पर करीब 40 मिनट तक रहे। रणजीत सिंह ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह व मुख्यमंत्री मनोहर लाल को शॉल उढ़ाकर उनका स्वागत किया। खुशनुमा माहौल में हुई बातचीत के दौरान अमित शाह ने बिजली मंत्री को कामयाब रैली की बधाई
देते हुये कहा कि ऐसी भीड़ रैली में पहले कभी नही देखी। (Home Minister Amit Shah)

ये भी पड़े –  क्या आप कलाकार बनाना चाहते है ? क्या आप फिल्म जगत में अपना नाम बनाना चाहते है?

सांसद सुनीता दुग्गल ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के नेतृत्व में अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भारत को नई पहचान मिली है। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार की अनेकों योजनाओं से गरीब महिलाओं को सम्मान व स्वाभिमान जीवन जीने का अवसर मिला है। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ओपी धनखड़ ने कहा कि आज देश प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व गृह मंत्री अमित शाह के हाथों में
पूरी तरह से सुरक्षित है। किसी भी आतंकी की नजर उठाकर देखने की हिम्मत नही है। गौरवशाली भारत आज दुश्मन को उनके घर मे ठोकने की मादा रखता है। उन्होंने कहा कि सिरसा के लोग भक्ति भाव के लोग है। यहां का किसान प्रगतिशील किसान है। उन्होंने कहा कि फ़ैसन जीप बनाने के मामले में देशभर में प्रसिद्ध है। इस रैली को  हरियाणा सार्वजनिक उपक्रम ब्यूरो के चेयरमैन सुभाष बराला, पूर्व विधायक बलकौर सिंह व रामचंद्र कंबोज, हरियाणा मार्केटिंग बोर्ड के चेयरमैन आदित्य देवीलाल, वरिष्ठ भाजपा नेता जगदीश चोपड़ा गोबिंद कांडा व प्रदीप रातुसरिया ने भी संबोधित किया। इससे पहले मंच पर पहुंचने पर मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह को पगड़ी पहना कर व हल भेंट कर हरियाणा की धरती पर उनका स्वागत किया। बिजली मंत्री रणजीत सिंह भी केंद्रीय मंत्री को हल भेंट किया। सांसद सुनीता दुग्गल व अन्य नेताओं ने बुके भेंट कर व भाजपा नेता गोबिंद कांडा ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह को बैलगाड़ी भेंट कर स्वागत किया। इस अवसर पर पूर्व मुख्यमंत्री त्रिपुरा एवं हरियाणा भाजपा प्रभारी विप्लब देव, केंद्रीय जलशक्ति मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत, हरियाणा के गृह मंत्री अनिल विज, शिक्षा मंत्री कंवर पाल गुर्जर, राज्यसभा सांसद रामचंद्र जांगड़ा, रतिया
से MLA लक्षमण नापा, एमएलए फतेहाबाद दुड़ाराम, पूर्व मंत्री विपुल गोयल, पूर्व मंत्री मनीष गोवर, पूर्व MLA लाडवा डा. पवन सैनी, जिला अध्यक्ष फतेहाबाद बलदेव ग्रोहा, वरिष्ठï भाजपा नेता मजिंद्र सिंह सिरसा, प्रवीण जोड़ा, प्रदेश मंत्री भाजपा सुरेंद्र आर्य, जिला प्रभारी सिरसा अमरपाल राणा व अन्य वरिष्ठ भाजपा नेता भी उपस्थित रहे। (Home Minister Amit Shah)

Tags: Amit ShahAmit Shah RaillyHaryana News By NavTimes न्यूज़Home Minister Amit ShahSirsa News
Advertisement Banner Advertisement Banner Advertisement Banner
नवटाइम्स न्यूज़

नवटाइम्स न्यूज़

Recommended

Journalist

Journalist दीपक शर्मा को मातृशोक

1 year ago
Virat Kohli

“हमेशा मेरा साथ देने के लिए मेरे प्यार का शुक्रिया” Virat Kohli ने Anushka Sharma की पोस्ट पर दिया प्यारा जवाब

3 years ago
Facebook Twitter Instagram Pinterest Youtube Tumblr LinkedIn

Nav Times News

"भारत की पहचान"
Phone : +91 7837667000
Email: navtimesnewslive@gmail.com
Location : India

Follow us

Recent News

Marwari Catalysts

Marwari Catalysts Group Enters Affordable IVF with Elara IVF under its VSM

December 7, 2025
Indo-French CSR

Indo-French CSR Excellence Celebrated at IFCCI's 7th Annual CSR Conclave & Awards

December 6, 2025

Click on poster to watch

Bhaiya ji Smile Movie
Bhaiya ji Smile Movie

© 2021-2025 All Right Reserved by NavTimes न्यूज़ . Developed by Msasian Entertainment (MS GROUPE)

No Result
View All Result
  • Home
  • चंडीगढ़
  • राज्य
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • महाराष्ट्र
    • जम्मू & कश्मीर
    • हिमाचल प्रदेश
  • राष्ट्रिय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
  • व्यापार
  • ऑटोमोबाइल्स
  • टेक्नोलॉजी
  • ज्योतिष
  • वीडियो
  • चमकते सितारे
  • Blogs

© 2021-2025 All Right Reserved by NavTimes न्यूज़ . Developed by Msasian Entertainment (MS GROUPE)