योगी कैबिनेट का फैसला: आगरा, लखनऊ, मथुरा व प्रयागराज में बनेंगे हेलीपोर्ट
  • About Us
  • Advertisements
  • Terms
  • Contact Us
Tuesday, March 31, 2026
Nav Times News
  • Home
  • चंडीगढ़
  • राज्य
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • महाराष्ट्र
    • जम्मू & कश्मीर
    • हिमाचल प्रदेश
  • राष्ट्रिय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
  • व्यापार
  • ऑटोमोबाइल्स
  • टेक्नोलॉजी
  • ज्योतिष
  • वीडियो Video
  • चमकते सितारे
  • Blogs
  • Home
  • चंडीगढ़
  • राज्य
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • महाराष्ट्र
    • जम्मू & कश्मीर
    • हिमाचल प्रदेश
  • राष्ट्रिय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
  • व्यापार
  • ऑटोमोबाइल्स
  • टेक्नोलॉजी
  • ज्योतिष
  • वीडियो Video
  • चमकते सितारे
  • Blogs
No Result
View All Result
Nav Times News
No Result
View All Result
Home राज्य उत्तर प्रदेश

योगी कैबिनेट का फैसला: आगरा, लखनऊ, मथुरा व प्रयागराज में बनेंगे हेलीपोर्ट

नवटाइम्स न्यूज़ by नवटाइम्स न्यूज़
April 29, 2022
in उत्तर प्रदेश
1
लखनऊ

लखनऊ

लखनऊ। उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ, आगरा, मथुरा और प्रयागराज में पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए राज्य सरकार इन शहरों में हेलीकाप्टर सेवा शुरू करेगी। हेलीकाप्टर सेवा के संचालन के लिए इन शहरों में हेलीपोर्ट विकसित किये जाएंगे। पर्यटन विभाग के इन प्रस्तावों को मंगलवार को शास्त्री भवन में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अध्यक्षता में हुई कैबिनेट बैठक में मंजूरी दी गई।

कैबिनेट बैठक के बाद पर्यटन मंत्री जयवीर सिंह ने बताया कि राजधानी लखनऊ में रमाबाई अंबेडकर स्थल के सामने बने पक्के हैलीपैड और उससे जुड़ी अन्य सुविधाओं को पर्यटन विकास की दृष्टि से पर्यटन विभाग को सौंपने का कैबिनेट ने निर्णय किया है।

इस हैलीपैड को हेलीपोर्ट के रूप में विकसित किया जाएगा और यहां पर्यटकों के लिए सुविधाएं विकसित की जाएंगी। लखनऊ में हेलीपोर्ट की सुविधा से देशी-विदेशी पर्यटकों का अनुभव बेहतर होगा। सैलानियों की संख्या बढ़ेगी। स्थानीय स्तर पर विभिन्न गतिवधियों में वृद्धि होगी। रोजगार के नए अवसर सृजित होंगे।

पर्यटन मंत्री ने बताया कि आगरा, मथुरा और प्रयागराज में सार्वजनिक निजी सहभागिता (पीपीपी) के आधार पर हेलीपोर्ट विकसित करने के प्रस्ताव पर कैबिनेट ने मुहर लगा दी है। इन तीनों शहरों में हेलीपोर्ट का निर्माण पीपीपी माडल पर निजी निवेशकों के माध्यम से कराया जाएगा। हेलीपोर्ट निर्माण के लिए तीनों शहरों में भूमि चिन्हित की जा चुकी है। पांच-पांच करोड़ रुपये की धनराशि भी उपलब्ध कराई जा चुकी है।

विभिन्न पर्यटन स्थलों को वायुमार्ग से जोड़ने तथा जॉय राइड के लिए हेलीपोर्ट के महत्व को देखते हुए पहले चरण में प्रदेश के सर्वाधिक महत्वपूर्ण पर्यटन स्थलों आगरा, मथुरा, प्रयागराज व लखनऊ में हेलीपोर्ट के निर्माण की पहल की गई है। अगले चरण में प्रदेश के अन्य प्रमुख पर्यटन स्थलों पर हेलीपैड/हेलीपोर्ट का निर्माण प्राथमिकता के अनुसार किया जाएगा।

उप्र राज्य पर्यटन विकास निगम कार्यदायी संस्था नामित : कैबिनेट ने उप्र राज्य पर्यटन विकास निगम को दस करोड़ रुपये तक के कार्यों के लिए कार्यदायी संस्था नामित करने का भी निर्णय किया है।

Tags: cabinet meetinghelicopter service in UPHeliport in UPlucknow-city-common-man-issuesnewsstateUP Cabinet Decision
Advertisement Banner Advertisement Banner Advertisement Banner
नवटाइम्स न्यूज़

नवटाइम्स न्यूज़

Recommended

Hero Appreciation Day

रक्तदान नायक प्रशंसा दिवस पर रकतवीरों व रक्तदान शिविर आयोजित वाली संस्थाओं को किया गया सम्मानित|

3 years ago
Delhi Public School

Delhi Public School सिरसा के जेम्स ने जीता कांस्य पदक

2 years ago
Facebook Twitter Instagram Pinterest Youtube Tumblr LinkedIn

Nav Times News

"भारत की पहचान"
+91 (783) 766-7000
Email: navtimesnewslive@gmail.com
Location : India

Follow us

Recent News

Plan Your Finances and EMIs Easily with a Bajaj Finserv Personal Loan Calculator in 2026

Plan Your Finances and EMIs Easily with a Bajaj Finserv Personal Loan Calculator in 2026

March 31, 2026
Ghaziabad

Ghaziabad- Tallest Residential Development Saya Gold Avenue Fully Sold Out

March 30, 2026

Click on poster to watch

Bhaiya ji Smile Movie
Bhaiya ji Smile Movie

© 2021-2026 All Right Reserved by NavTimes न्यूज़ . Developed by Msasian Entertainment (MS GROUPE)

No Result
View All Result
  • Home
  • चंडीगढ़
  • राज्य
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • महाराष्ट्र
    • जम्मू & कश्मीर
    • हिमाचल प्रदेश
  • राष्ट्रिय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
  • व्यापार
  • ऑटोमोबाइल्स
  • टेक्नोलॉजी
  • ज्योतिष
  • वीडियो Video
  • चमकते सितारे
  • Blogs

© 2021-2026 All Right Reserved by NavTimes न्यूज़ . Developed by Msasian Entertainment (MS GROUPE)