बागपत में खौफनाक वारदात, सेवानिवृत्त डीडीए कर्मी के बेटे की गला रेतकर हत्या
  • About Us
  • Advertisements
  • Terms
  • Contact Us
Saturday, March 14, 2026
Nav Times News
  • Home
  • चंडीगढ़
  • राज्य
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • महाराष्ट्र
    • जम्मू & कश्मीर
    • हिमाचल प्रदेश
  • राष्ट्रिय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
  • व्यापार
  • ऑटोमोबाइल्स
  • टेक्नोलॉजी
  • ज्योतिष
  • वीडियो
  • चमकते सितारे
  • Blogs
  • Home
  • चंडीगढ़
  • राज्य
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • महाराष्ट्र
    • जम्मू & कश्मीर
    • हिमाचल प्रदेश
  • राष्ट्रिय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
  • व्यापार
  • ऑटोमोबाइल्स
  • टेक्नोलॉजी
  • ज्योतिष
  • वीडियो
  • चमकते सितारे
  • Blogs
No Result
View All Result
Nav Times News
No Result
View All Result
Home राज्य उत्तर प्रदेश

बागपत में खौफनाक वारदात, सेवानिवृत्त डीडीए कर्मी के बेटे की गला रेतकर हत्या, परिवार में मचा कोहराम

नवटाइम्स न्यूज़ by नवटाइम्स न्यूज़
July 8, 2022
in उत्तर प्रदेश, राज्य
0
हत्या

बागपत। छपरौली कस्बे के तिलवाड़ा रोड पर धारदार हथियारों से एक युवक की जघन्य हत्या कर दी गई। आरोपित सड़क के बीच में ही युवक के सीने में धंसा चाकू छोड़ फरार हो गए। घटना की जानकारी के बाद पुलिस ने आनन-फानन में युवक के शव को मौके से हटा दिया। घटना की सूचना और तस्वीरें जैसे ही स्वजन तक पहुंचे, तो लोगों के साथ वे घटनास्थल पर पहुंचे। वहां शव न मिलने पर लोगों का गुस्सा थाने के बाहर फूट पड़ा। एसपी का घेराव करते हुए लोगों ने शव को वापस लाने की मांग करते हुए थाने के गेट पर धरना शुरू कर दिया।

धारदार हथियारों से बोला हमला

कस्बे की धंधान पट्टी के रहने वाले देशपाल का 22 वर्षीय बेटा प्रशांत बाइक पर गुरुवार की रात आठ बजे तिलवाड़ा रोड पर घूमने गया था। कुछ ही देर में तिलवाड़ा गांव के पास तुगाना रोड पर प्रशांत को पकड़कर कुछ लोगों ने धारदार हथियारों से हमला बोल दिया, जिसके बाद वह गंभीर रूप से घायल हो गया और मौके पर ही दम तोड़ दिया। हत्यारोपित उसके सीने में धंसा चाकू छोड़कर फरार हो गए। शव के पास एक और चाकू और धारदार हथियार के अलावा दो अलग-अलग चप्पल पड़ी हुई थी। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और आनन-फानन में शव को कब्जे में लेकर घटनास्थल से हटा दिया।

एसपी को बुलाने और शव वापस लाने की मांग को लेकर हंगामा

उधर, घटना की जानकारी और शव के फोटो जैसे ही स्वजन तक पहुंचे तो वे रोते-बिलखते लोगों के साथ मौके पर दौड़ पड़े। वहां पर पुलिस से उन्होंने शव के बारे में पूछा तो पुलिस ने शव को उठाने की जानकारी दी, जिसके बाद पुलिस और लोगों के बीच नोकझोंक हो गई। वहां से आक्रोशित लोग थाने पर आ गए और एसपी को बुलाने और शव को वापस लाने की मांग को लेकर हंगामा शुरू कर दिया। इस मौके पर महिलाएं भी थाने पर पहुंच गई। एसपी नीरज कुमार जादौन घटनास्थल के बाद थाने पर लोगों के बीच पहुंचे तो लोगों ने हंगामा करते हुए उन्हें घेर लिया और शव को वापस लाने की मांग पर अड़ गए।

पिता का आरोप, पुलिस ने शव को देखने भी नहीं दिया

थाने पर पुलिस अधिकारियों को खूब फजीहत झेलनी पड़ी। इस दौरान कस्बे से काफी संख्या में लोग आ गए और हंगामा करते हुए थाने के गेट पर धरना शुरू कर दिया। पुलिस ने समझाने का प्रयास किया, तो वे नहीं माने और शव को वापस लाने की मांग करते रहे। प्रशांत के पिता देशपाल ने बताया कि उनके बेटे की जघन्य हत्या कर दी गई और शव को पुलिस ने उन्हें देखने भी नहीं दिया। प्रशांत के गले को धारदार हथियार से रेता गया था। शरीर पर कई स्थानों पर धारदार हथियार के वार के निशान थे। इंस्पेक्टर देवेश कुमार ने बताया कि प्रशांत नाम के युवक की हत्या अज्ञात लोगों ने कर दी है। लोगों को समझाकर मुकदमा दर्ज कराया जाएगा।

Tags: Baghpat Crime NewsBaghpat Newsmeerut-city-crimeMurder in Baghpatnewsstabbed to deathstateUP Crimeyouth murdered
Advertisement Banner Advertisement Banner Advertisement Banner
नवटाइम्स न्यूज़

नवटाइम्स न्यूज़

Recommended

टैली सॉल्यूशंस

टैली सॉल्यूशंस ने टैली एमएसएमई ऑनर्स के पाँचवें संस्करण के साथ एमएसएमई की तरक्की को प्रोत्साहित किया और जयपुर में उद्यमी जोश का जश्न मनाया

8 months ago
Ileana D'cruz Hot Look Viral

इलियाना डीक्रूज का डीप नेक गाउन में हॉट लुक वायरल…..

4 years ago
Facebook Twitter Instagram Pinterest Youtube Tumblr LinkedIn

Nav Times News

"भारत की पहचान"
Phone : +91 7837667000
Email: navtimesnewslive@gmail.com
Location : India

Follow us

Recent News

Kothagudem

प्योरपॉवर डिस्ट्रीब्यूटर ने Kothagudem में इलेक्ट्रिशियन और डीलर्स के लिए कार्यक्रम आयोजित किया

March 14, 2026
Kuldeep Yadav — Biography

Kuldeep Yadav — Biography

March 14, 2026

Click on poster to watch

Bhaiya ji Smile Movie
Bhaiya ji Smile Movie

© 2021-2026 All Right Reserved by NavTimes न्यूज़ . Developed by Msasian Entertainment (MS GROUPE)

No Result
View All Result
  • Home
  • चंडीगढ़
  • राज्य
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • महाराष्ट्र
    • जम्मू & कश्मीर
    • हिमाचल प्रदेश
  • राष्ट्रिय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
  • व्यापार
  • ऑटोमोबाइल्स
  • टेक्नोलॉजी
  • ज्योतिष
  • वीडियो
  • चमकते सितारे
  • Blogs

© 2021-2026 All Right Reserved by NavTimes न्यूज़ . Developed by Msasian Entertainment (MS GROUPE)