सहारनपुर में भीषण सड़क हादसा, मेरठ के भाजपा नेता गौरव चौहान की मौत, भतीजा सहित चार लोग घायल
  • About Us
  • Advertisements
  • Terms
  • Contact Us
Wednesday, March 11, 2026
Nav Times News
  • Home
  • चंडीगढ़
  • राज्य
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • महाराष्ट्र
    • जम्मू & कश्मीर
    • हिमाचल प्रदेश
  • राष्ट्रिय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
  • व्यापार
  • ऑटोमोबाइल्स
  • टेक्नोलॉजी
  • ज्योतिष
  • वीडियो
  • चमकते सितारे
  • Blogs
  • Home
  • चंडीगढ़
  • राज्य
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • महाराष्ट्र
    • जम्मू & कश्मीर
    • हिमाचल प्रदेश
  • राष्ट्रिय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
  • व्यापार
  • ऑटोमोबाइल्स
  • टेक्नोलॉजी
  • ज्योतिष
  • वीडियो
  • चमकते सितारे
  • Blogs
No Result
View All Result
Nav Times News
No Result
View All Result
Home राज्य उत्तर प्रदेश

सहारनपुर में भीषण सड़क हादसा, मेरठ के भाजपा नेता गौरव चौहान की मौत, भतीजा सहित चार लोग घायल

नवटाइम्स न्यूज़ by नवटाइम्स न्यूज़
October 16, 2022
in उत्तर प्रदेश, राज्य
0
गौरव चौहान

मेरठ। मेरठ में पल्लवपुरम थाना क्षेत्र के दुलहेडा चौहान गांव निवासी भाजपा नेता गौरव चौहान की रविवार की सुबह सहारनपुर के देवबंद हाईवे पर सड़क हादसे में मौत हो गई। भाजपा नेता अपने भतीजे के साथ कार में सवार होकर सहारनपुर जा रहे थे। एकाएक गलत दिशा से आए टाटा-ऐस गाड़ी ने कार में जोरदार टक्कर मारी। ड्राइवर के बराबर वाली सीट पर बैठे भाजपा नेता की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि भतीजा घायल हुआ है।

युवा मोर्चा के पदाधिकारी भी रहे

भाजपा नेता गौरव चौहान, सरधना के पूर्व विधायक संगीत सोम और केंद्रीय राज्य मंत्री संजीव बालियान के काफी नजदीक थे। पल्लवपुरम थाना क्षेत्र स्थित दुलहेडा चौहान गांव निवासी गौरव चौहान कई सालों से भाजपा से जुड़े थे। भाजपा की युवा मोर्चा में भी पदाधिकारी रहे थे। भाजपा के लगभग सभी कार्यों में वह बढ़ चढ़कर हिस्सा लेते थे।

पटाखे खरीदने सहारनपुर जा रहे थे

बताया जाता है कि रविवार सुबह गौरव चौहान अपने भतीजे यश चौहान के साथ कार में सवार होकर दीपावली के लिए पटाखे खरीदने सहारनपुर जा रहे थे। कार को भाजपा नेता का भतीजा चला रहा था। दुलहेडा गांव के पूर्व प्रधान बबलू चौहान और भाजपा पार्षद विक्रांत ढाका ने बताया कि सहारनपुर जाने के दौरान देवबंद हाईवे पर एकाएक गलत दिशा से टाटा-एस गाड़ी हाईवे पर आई, जिसने भाजपा नेता की कार में साइड की तरफ जोरदार टक्कर मारी।

भाजपा नेता की मौके पर ही मौत

टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि भाजपा नेता की कार हाईवे से किनारे प्लॉट की तरफ जा गिरकर सीधी हुई। अगली सीट पर बैठे भाजपा नेता की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस मौके पर पहुंची और अस्पताल ले जाया गया। जहां चिकित्सकों ने भाजपा नेता को मृत घोषित कर दिया। हाईवे पर जाम की स्थिति बन गई थी। हादसे की सूचना के बाद मृतक के स्‍वजन का रोकर बुरा हाल है।

फूट फूटकर रोए स्‍वजन

पत्नी और दो छोटी बच्ची अपने पिता और पति को याद कर फूट फूट कर रो रहे थे। गांव में शोकाकुल का माहौल हो गया। जानकारी के बाद पूर्व विधायक संगीत सोम ने सरधना व पल्लवापुरम से भाजपा के कई नेताओं को मौके पर रवाना किया है। पूर्व प्रधान बबलू चौहान का कहना है कि शाम तक पोस्टमार्टम के बाद ही शव गांव लाया जाएगा।

पिकअप सवार भी घायल

वहीं, पिकअप सवार सतीश पुत्र मामचन्द निवासी ग्राम खटौली थाना नागल, उसकी पत्नी लखमीरी और चालक नय्यूम पुत्र नौशाद निवासी सलेमपुर थाना बुढ़पुर जिला बाराबंकी भी घायल हुए। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को सीएचसी भेजा। जहां से उन्हें प्राथमिक उपचार के बाद हायर सेंटर रेफर कर दिया गया। बताया जाता है कि मृतक भाजपा नेता गौरव चौहान मेरठ स्थित रघु नर्सिंग होम के मैनेजर थे।

Tags: MeerutRoad AccidentSAHARANPURup news
Advertisement Banner Advertisement Banner Advertisement Banner
नवटाइम्स न्यूज़

नवटाइम्स न्यूज़

Recommended

पाम ऑयल

पाम ऑयल के आयात से मिलेगी खाद्य तेलों की महंगाई से राहत, सोमवार से इंडोनेशिया शुरू कर रहा है निर्यात

4 years ago
Today’s Horoscope 3rd September 2022

Today’s Horoscope 3rd September 2022 | आज का राशि फल दिनांक 3 सितंबर 2022

4 years ago
Facebook Twitter Instagram Pinterest Youtube Tumblr LinkedIn

Nav Times News

"भारत की पहचान"
Phone : +91 7837667000
Email: navtimesnewslive@gmail.com
Location : India

Follow us

Recent News

Himalaya Food

Himalaya Food International Expands Global Presence with UK Product Launch and US Foods Vendor Approval

March 10, 2026
Apollo Hospitals

Indraprastha Apollo Hospitals Performs India's First Leadless Pacemaker Implantation Through a Metallic Prosthetic Tricuspid Valve

March 10, 2026

Click on poster to watch

Bhaiya ji Smile Movie
Bhaiya ji Smile Movie

© 2021-2026 All Right Reserved by NavTimes न्यूज़ . Developed by Msasian Entertainment (MS GROUPE)

No Result
View All Result
  • Home
  • चंडीगढ़
  • राज्य
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • महाराष्ट्र
    • जम्मू & कश्मीर
    • हिमाचल प्रदेश
  • राष्ट्रिय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
  • व्यापार
  • ऑटोमोबाइल्स
  • टेक्नोलॉजी
  • ज्योतिष
  • वीडियो
  • चमकते सितारे
  • Blogs

© 2021-2026 All Right Reserved by NavTimes न्यूज़ . Developed by Msasian Entertainment (MS GROUPE)