• About Us
  • Advertisements
  • Terms
  • Contact Us
Wednesday, April 8, 2026
Nav Times News
  • Home
  • चंडीगढ़
  • राज्य
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • महाराष्ट्र
    • जम्मू & कश्मीर
    • हिमाचल प्रदेश
  • राष्ट्रिय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
  • व्यापार
  • ऑटोमोबाइल्स
  • टेक्नोलॉजी
  • ज्योतिष
  • वीडियो Video
  • चमकते सितारे
  • Blogs
  • Home
  • चंडीगढ़
  • राज्य
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • महाराष्ट्र
    • जम्मू & कश्मीर
    • हिमाचल प्रदेश
  • राष्ट्रिय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
  • व्यापार
  • ऑटोमोबाइल्स
  • टेक्नोलॉजी
  • ज्योतिष
  • वीडियो Video
  • चमकते सितारे
  • Blogs
No Result
View All Result
Nav Times News
No Result
View All Result
Home राज्य उत्तर प्रदेश

मुलायम सिंह यादव का स्वास्थ्य अब कैसा है? अस्पताल पहुंचे CM मनोहर लाल खट्टर ने दिया ये जवाब

नवटाइम्स न्यूज़ by नवटाइम्स न्यूज़
October 6, 2022
in उत्तर प्रदेश, राज्य
0
Mulayam Singh Yadav

गुरुग्राम। राजधानी दिल्ली से सटे गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल में भर्ती यूपी के पूर्व सीएम  मुलायम सिंह Former UP CM Mulayam Singh Yadav) की हालत में कोई खास अंतर नहीं आया है। इस बीच हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल मेदांता अस्पतान पहुंचकर मुलायम सिंह यादव की सेहत का हाल जाना और जल्द उनके जल्द स्वस्थ होने की कामना की।

खतरे से बाहर नहीं आए हैं मुलायम सिंह

हरियाणा के सीएम ने बताया कि उन्होंने उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और मुलायम सिंह यादव के बेटे अखिलेश याद और परिवार के सदस्यों से मुलाकात की। सीएम ने कहा कि अभी भी मुलायम सिंह यादव रिस्क जोन में है। मगर पहले से हालत में सुधार है।

सैंपल रिपोर्ट के बाद दवाओं में बदलाव संभव

मिली ताजा जानकारी के मुताबिक, मेदांता में भर्ती उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री तथा समाजवादी पार्टी के संरक्षक मुलायम सिंह की सेहत में कोई खास सुधार नहीं हो रहा है। उनकी हालत अब भी खतरे से बाहर नहीं है। रविवार से उन्हें आइसीयू में वेंटिलेटर सपोर्ट पर रखा गया है। वह अभी आक्सीजन लेवल मेनटेन नहीं कर पा रहे हैं। डाक्टर हर दो से तीन घंटे में आक्सीजन का प्रेशर कम कर दवाओं का प्रभाव देख रहे हैं। यूरिन इन्फेक्शन कम हुआ है। इसके साथ ही मंगवलार रात को लिए गए सैंपल की रिपोर्ट दोपहर में आएगी।

अखिलेश यादव लगातार तीसरे दिन भी अस्पताल में

मेदांता अस्पताल के डाक्टरों के कहे अनुसार, समाजवादी पार्टी के संरक्षक तथा उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव का स्वास्थ्य में कोई खास सुधार नहीं है। उनकी हालत स्थिर बनी हुई है। मुलायम सिंह के बेटे अखिलेश यादव ने मंगलवार को भी अस्पताल पहुंचकर डाक्टरों से स्वास्थ्य के बारे में विस्तार से जानकारी ली।

चौथे दिन भी वेंटिलेटर पर हैं मुलायम

मुलायम सिंह यादव को लगातार चौथे दिन यानी बुधवार को भी वेंटिलेटर पर रखा गया है। 22 अगस्त से मेदांता में भर्ती मुलायम सिंह का स्वास्थ्य रविवार को अधिक खराब होने के बाद उन्हें वेंटिलेटर पर रखा गया है। उनका इलाज कैंसर विशेषज्ञ डा. नितिन सूद की टीम कर रही थी। अब क्रिटिकल केयर यूनिट के हेड डा. यतिन मेहता की टीम इलाज में लगी हुई है।

अस्पताल में मौजूद हैं मुलायम के करीबी

उनके साथ अस्पताल में पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव, मुलायम सिंह के भाई शिवपाल यादव और प्रो. रामगोपाल यादव तथा भतीजा धर्मेंद्र यादव भी मौजूद हैं। मंगलवार को मुलायम सिंह के स्वास्थ्य का हालचाल जाने हरियाणा के उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला के छोटे भाई दिग्विजय चौटाला, जयंत चौधरी, उत्तर प्रदेश के पूर्व मंत्री सपा नेता तथा पूर्व मंत्री नारद राय तथा उत्तर प्रदेश की ऊंचाहार विधानसभा क्षेत्र से सपा के विधायक मनोज पांडेय भी हाल चाल जानने पहुंचे थे।

सुशील कटारिया की देख रेख में चल रहा है चौटाला का इलाज

उधर, हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री ओमप्रकाश चौटाला को मेदांता अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां पर यूपी के पूर्व सीएम मुलायम सिंह यादव पहले से ही भर्ती हैं। ओपी चौटाला को बुखार के साथ पेट में दर्द की शिकायत है। अस्पताल में वरिष्ठ फिजिशियन डाक्टर सुशीला कटारिया की देख रेख में चल रहा है। (Mulayam Singh Yadav)

बताया जा रहा है कि ओम प्रकाश चौटाला को सोमवार देर रात भर्ती कराया गया था। बताया जा रहा है कि पेट में इंफेक्शन होने के कारण तबीयत अधिक खराब हो रही थी। ओम प्रकाश चौटाला को पहले भी कई बार इसी तरह की शिकायत रही है और यहां पर इलाज के लिए भर्ती कराया गया है।

बेटे तेजस्वी यादव के साथ बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री लालू यादव पहुंचे मेदांता

राष्ट्रीय जनता दल के सुप्रीमो तथा बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री लालू यादव तथा उनके पुत्र बिहार के उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव बुधवार शाम मेदांता में भर्ती सपा संरक्षक मुलायम सिंह को देखने पहुंचे। दोनों ने आइसीयू के बाहर ही खड़े होकर दूर से सपा संरक्षक को देखा फिर उनके पुत्र तथा उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव से उनके पिता के स्वास्थ्य के बारे में बात की। लालू की बेटी की शादी मुलायम के परिवार में हुई है। मेदांता में भर्ती इनेलो सुप्रीमो ओमप्रकाश चाैटाला को भी पिता-पुत्र ने देखा और ठीक होने की कामना की। करीब एक घंटे तक अस्पताल में रहने के बाद दिल्ली चले गए। (Mulayam Singh Yadav)

Tags: Delhi politicsgurgaon-politicsGurugram NewsHaryana NewsHaryana politicsMulayam Singh YadavMulayam Singh Yadav Health UpdateUP Politics
Advertisement Banner Advertisement Banner Advertisement Banner
नवटाइम्स न्यूज़

नवटाइम्स न्यूज़

Recommended

Sector 10 Panchkula

Panchkula: मार्केट सेक्टर 10 पंचकूला में किया 41 युवायों ने रक्तदान|

3 years ago
BDPO

चौपटा के BDPO कार्यालय में दो दिवसीय शिविर का 500 किसानों ने उठाया लाभ|

3 years ago
Facebook Twitter Instagram Pinterest Youtube Tumblr LinkedIn

Nav Times News

"भारत की पहचान"
+91 (783) 766-7000
Email: navtimesnewslive@gmail.com
Location : India

Follow us

Recent News

Kiddopia

India’s Homegrown Preschool App Kiddopia Earns Prestigious Webby Award Nomination

April 8, 2026
White gold

White Gold Honours Loyalty and Performance at Excellence Night, Gifts Cars to 10 Employees

April 8, 2026

Click on poster to watch

Bhaiya ji Smile Movie
Bhaiya ji Smile Movie

© 2021-2026 All Right Reserved by NavTimes न्यूज़ . Developed by Msasian Entertainment (MS GROUPE)

No Result
View All Result
  • Home
  • चंडीगढ़
  • राज्य
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • महाराष्ट्र
    • जम्मू & कश्मीर
    • हिमाचल प्रदेश
  • राष्ट्रिय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
  • व्यापार
  • ऑटोमोबाइल्स
  • टेक्नोलॉजी
  • ज्योतिष
  • वीडियो Video
  • चमकते सितारे
  • Blogs

© 2021-2026 All Right Reserved by NavTimes न्यूज़ . Developed by Msasian Entertainment (MS GROUPE)