नौटंकी से पहले हुआ जबरदस्त विस्फोट,गाड़ी के उड़ गए परखच्चे, एक की मौत, दो लोग हुए गंभीर घायल
  • About Us
  • Advertisements
  • Terms
  • Contact Us
Thursday, March 26, 2026
Nav Times News
  • Home
  • चंडीगढ़
  • राज्य
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • महाराष्ट्र
    • जम्मू & कश्मीर
    • हिमाचल प्रदेश
  • राष्ट्रिय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
  • व्यापार
  • ऑटोमोबाइल्स
  • टेक्नोलॉजी
  • ज्योतिष
  • वीडियो
  • चमकते सितारे
  • Blogs
  • Home
  • चंडीगढ़
  • राज्य
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • महाराष्ट्र
    • जम्मू & कश्मीर
    • हिमाचल प्रदेश
  • राष्ट्रिय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
  • व्यापार
  • ऑटोमोबाइल्स
  • टेक्नोलॉजी
  • ज्योतिष
  • वीडियो
  • चमकते सितारे
  • Blogs
No Result
View All Result
Nav Times News
No Result
View All Result
Home राज्य उत्तर प्रदेश

नौटंकी से पहले हुआ जबरदस्त विस्फोट,गाड़ी के उड़ गए परखच्चे, एक की मौत, दो लोग हुए गंभीर घायल

नवटाइम्स न्यूज़ by नवटाइम्स न्यूज़
May 23, 2022
in उत्तर प्रदेश, राज्य
0
नौटंकी

बाराबंकी। दरियाबाद के सराय शाह आलम गांव में रविवार की शाम नौटंकी का सामान उतारने समय डीसीएम वाहन में अज्ञात कारणों से विस्फोट हाे गया। इसमें एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि दो को गंभीर हालत में रेफर किया गया है। बताया जाता है कि नौटकी के मंचन के दौरान आतिशबाजी के लिए इसमें गोले रखे थे। विस्फोट इतना तेज था कि डीसीएम के परखच्चे उड़ गए और एक व्यक्ति का पैर कट गया है। घायलों को सीएचसी मथुरानगर लाया गया, जहां से जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। उधर, विस्फोट से गांव दहल उठा है। अपर पुलिस अधीक्षक मनोज पांडेय ने घटनास्थल का जायजा लिया।

सराय शाह आलम गांव के जलील के बेटे सुल्तान (26) की शादी रविवार को थी। खोदायपुर गांव से बहू को विदा कराकर शाम को बरात लौटी थी। बहू आगमन के उपलक्ष्य में जलील ने नौटंकी का आयोजन किया था। दरियाबाद के रहने वाले नौटंकी संचालक अबू सहमा पुत्र शब्बीर अली ने बताया कि सोलह हजार पर नौटंकी तय हुई थी।

नौटंकी के सामान के साथ करीब बीस कलाकार डीसीएम से कार्यक्रम स्थल पर सायं करीब साढ़े छह बजे पहुंचे। डीसीएम में बदोसराय थाने के बरौलिया निवासी ढोलक वादक ननकू व मोहदीपुर के सुखराम, दरियाबाद थाने के रसूलपुर कला के धन्नू पुत्र जियालाल(45), रामसनेहीघाट के इंदरपुर के बनवारीलाल (45) व अयोध्या जिले के पटरंगा के राजू पीछे बैठे थे। अबू सहमा अपने पांच वर्षीय बेटे सोनू व चालक आयूब पप्पू के साथ आगे बैठे थे। वाहन से कलाकार सामग्री उतारने लगे और दूसरी ओर कार्यक्रम स्थल पर टेंट लगाया जाने लगा।

रात करीब आठ बजे डीसीएम में अचानक हुए विस्फोट से उसके परखच्चे उड़ गए और आग लग गई। विस्फोट से डीसीएम में सवार राजू, धन्नू व बनवारीलाल गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने तीनों घायलों को सीएचसी भेजा, जहां पर राजू को मृत घोषित कर दिया। राजू का शरीर क्षत-विक्षत हो गया था, जबकि बनवारी का दाहिना पैर घुटने के नीचे से कटा बताया गया। धन्नू का हाथ गंभीर रूप से घायल हुआ। धन्नू व बनवारी को गंभीर हालत में जिला अस्पताल रेफर किया गया है। विस्फोट के बाद आयोजक व उसके रिश्तेदार परिवार संग चले गए हैं। गांव में सन्नाटा है।

नौटंकी में आतिशबाजी के लिए गोले लाए गए थे। डीसीएम में गोले से विस्फोट हुआ है। एक व्यक्ति की मौत और दो लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं। घायलों को जिला अस्पताल भेजा गया है। विस्फोट के कारणों का पता लगाने के लिए विभिन्न पहलुओं पर जांच की जा रही है।   -रघुवीर सिंह, सीओ रामसनेहीघाट।

ठंडा पड़ गया चूल्हा : दो लोग कलाकारों के लिए खाना तैयार करने जा रहे थे। चूल्हा जल चुका था और सामग्री तैयार थी। इसी बीच हुए विस्फोट से चूल्हे की आंच धमाके के साथ ठंड पड़ गई।

निष्क्रिय किए गए गोले : डीसीएम व कार्यक्रम स्थल से बरामद जिंदा गोलों को थानाध्यक्ष ने बाल्टी में भरकर डलवाया। पानी में दर्जनों की मात्रा में गोले डलवा कर निष्क्रिय कराए गए।

Tags: Blast in BarabankiBlast in DCMLucknow Crime Newslucknow-city-crimenewsstateUP Crimeup newsबाराबंकी में व‍िस्‍फोट
Advertisement Banner Advertisement Banner Advertisement Banner
नवटाइम्स न्यूज़

नवटाइम्स न्यूज़

Recommended

Farud

Farud: मकान बेचनें के नाम 7.5 लाख रुपये की धोखाधडी के मामलें में आरोपी को किया काबू

4 years ago
Delhi School Bomb Threat

Delhi School Bomb Threat: आखिर किसने भेजा था DPS स्कूल प्रशासन को बम की धमकी भरा ईमेल? दिल्ली पुलिस द्वारा किया गया मामले का खुलासा|

3 years ago
Facebook Twitter Instagram Pinterest Youtube Tumblr LinkedIn

Nav Times News

"भारत की पहचान"
Phone : +91 7837667000
Email: navtimesnewslive@gmail.com
Location : India

Follow us

Recent News

Abhishek Middha Launches Middha Ventures, Backs Ruskle and Fitreak with Rs. 1.05 Crore in Early-Stage Bets

Abhishek Middha Launches Middha Ventures, Backs Ruskle and Fitreak with Rs. 1.05 Crore in Early-Stage Bets

March 26, 2026
Indian Pump Industry Welcomes Government's Stabilising Measures Amid Global Uncertainty

Indian Pump Industry Welcomes Government's Stabilising Measures Amid Global Uncertainty

March 25, 2026

Click on poster to watch

Bhaiya ji Smile Movie
Bhaiya ji Smile Movie

© 2021-2026 All Right Reserved by NavTimes न्यूज़ . Developed by Msasian Entertainment (MS GROUPE)

No Result
View All Result
  • Home
  • चंडीगढ़
  • राज्य
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • महाराष्ट्र
    • जम्मू & कश्मीर
    • हिमाचल प्रदेश
  • राष्ट्रिय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
  • व्यापार
  • ऑटोमोबाइल्स
  • टेक्नोलॉजी
  • ज्योतिष
  • वीडियो
  • चमकते सितारे
  • Blogs

© 2021-2026 All Right Reserved by NavTimes न्यूज़ . Developed by Msasian Entertainment (MS GROUPE)