ICICI - आईसीआईसीआई प्रूडेंशियल लाइफ ने अपने टर्म प्लान- आईप्रोटेक्ट
  • About Us
  • Advertisements
  • Terms
  • Contact Us
Wednesday, February 11, 2026
Nav Times News
  • Home
  • चंडीगढ़
  • राज्य
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • महाराष्ट्र
    • जम्मू & कश्मीर
    • हिमाचल प्रदेश
  • राष्ट्रिय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
  • व्यापार
  • ऑटोमोबाइल्स
  • टेक्नोलॉजी
  • ज्योतिष
  • वीडियो
  • चमकते सितारे
  • Blogs
  • Home
  • चंडीगढ़
  • राज्य
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • महाराष्ट्र
    • जम्मू & कश्मीर
    • हिमाचल प्रदेश
  • राष्ट्रिय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
  • व्यापार
  • ऑटोमोबाइल्स
  • टेक्नोलॉजी
  • ज्योतिष
  • वीडियो
  • चमकते सितारे
  • Blogs
No Result
View All Result
Nav Times News
No Result
View All Result
Home व्यापार

ICICI प्रूडेंशियल लाइफ ने अपने टर्म प्लान- आईप्रोटेक्ट स्मार्ट पर महिलाओं के लिए की 15% आजीवन छूट की पेशकश

कामकाजी महिलाओं को मिलेगी 15% की अतिरिक्त छूट

नवटाइम्स न्यूज़ by नवटाइम्स न्यूज़
June 20, 2024
in व्यापार
0
ICICI

आईसीआईसीआई (ICICI) प्रूडेंशियल लाइफ इंश्योरेंस ने आज अपने सबसे अधिक बिकने वाले टर्म इंश्योरेंस प्रोडक्ट, आईप्रोटेक्ट स्मार्ट के लिए भुगतान किए जाने वाले सभी प्रीमियमों पर विशेष रूप से महिलाओं के लिए 15% की आजीवन छूट की घोषणा की। इसके अतिरिक्त, वेतनभोगी महिलाओं को पहले साल के प्रीमियम पर अतिरिक्त 15% छूट मिलेगी, ताकि वे खुद को और अपने प्रियजनों को वित्तीय सुरक्षा प्रदान कर सकें।

आईप्रोटेक्ट स्मार्ट, गंभीर बीमारी लाभ के साथ स्तन, ओवेरियन, गर्भाशय और सर्वाइकल ग्रीवा के कैंसर सहित 34 गंभीर बीमारियों के खिलाफ कवर प्रदान करता है। इसके तहत स्वास्थ्य और जीवन दोनों किस्म के बीमा के लाभ मिलते हैं। महत्वपूर्ण बात यह है कि गंभीर बीमारी के लिए कवर की गई राशि का भुगतान निदान के समय किया जाता है, जिससे परिवार की बचत को प्रभावित किए बिना तत्काल चिकित्सा उपचार के लिए आवश्यक राशि उपलब्ध हो।

द लैंसेट के अनुमान के अनुसार, 50 साल से कम आयु वर्ग, जिनमें कैंसर होने का पता चला, उनमें महिलाओं का अनुपात अधिक था। शहरी निजी अस्पताल में एक बार अस्पताल में भर्ती होने पर 1 लाख रुपए से अधिक का खर्च आ सकता है, इसलिए महिलाओं के लिए ऐसी गंभीर बीमारियों के इलाज के लिए वित्तीय संसाधनों की उपलब्धता की योजना बनाना आवश्यक है। (ICICI)

ये भी पड़े– बिहार की राजधानी पटना में हुआ दुबई 100 एक्सपो (Expo) का शानदार आयोजन

इस घोषणा पर अपनी टिप्पणी में, आईसीआईसीआई प्रूडेंशियल लाइफ इंश्योरेंस के चीफ डिस्ट्रीब्यूशन ऑफिसर, श्री अमित पल्टा ने कहा, “हम अपने परिवारों की भलाई के लिए अभिभावक और हमारी परवाह करने वाले व्यक्ति के रूप में महिलाओं द्वारा किए गए बलिदान का सम्मान करते हैं।

हमें महिलाओं के अदम्य साहस के सम्मान में, अपने सबसे लोकप्रिय टर्म इंश्योरेंस प्रोडक्ट, आईप्रोटेक्ट स्मार्ट के सभी प्रीमियम्स पर 15% की आजीवन छूट देने पर गर्व है। कामकाजी महिलाएँ घरेलू वित्त में समान योगदान देती हैं, वे ‘संरक्षक’ भी हैं और ‘कमाऊ’ भी। उन्हें आर्थिक रूप से सुरक्षित बनाने के प्रति हमारी प्रतिबद्धता के अंग के रूप में हम कामकाजी महिलाओं को पहले साल के प्रीमियम पर 15% की अतिरिक्त छूट दे रहे हैं।” (ICICI)

उन्होंने कहा, “महिलाओं में सुरक्षा के साथ-साथ दीर्घकालिक बचत योजनाओं के प्रति रुचि लगातार बढ़ रही है, जो हमें पिछले कुछ साल में महिला वर्ग में हमारे निरंतर व्यापार विकास के जरिए दिखता है। देश के कार्यबल में कामकाजी महिलाओं की हिस्सेदारी लगातार बढ़ रही है, इसलिए उन्हें खुद को और अपने प्रियजनों को वित्तीय सुरक्षा प्रदान करने के लिए जीवन बीमा की आवश्यकता होगी।

विज्ञापन– क्या आप कलाकार बनाना चाहते है ? क्या आप फिल्म जगत में अपना नाम बनाना चाहते है?

‘सही ग्राहक को सही उत्पाद’ के हमारे दृष्टिकोण के साथ, हमारा मानना ​​है कि महिला वर्ग में आगे बढ़ने की उल्लेखनीय संभावना है। हमारा मानना ​​है कि आईप्रोटेक्ट स्मार्ट उन्हें अपनी दीर्घकालिक वित्तीय बचत योजना को सुरक्षित रखने में मदद करेगा, क्योंकि यह किसी भी अप्रिय घटना की स्थिति में परिवार के लिए आय का विकल्प बन सकता है।” (ICICI)

उन्होंने कहा, “महिलाओं के लिए विशेष रूप से यह किफायती और आकर्षक पेशकश हमारे वादे को पूरा करने के प्रति हमारी प्रतिबद्धता के अनुरूप है। यह हमारे उद्योग में अग्रणी वित्त वर्ष 2024 के लिए 99.17% के दावा निपटान अनुपात से स्पष्ट है, जिसमें औसत दावा निपटान समय केवल 1.27 दिन रहा।”

आईप्रोटेक्ट स्मार्ट जीवन की अनिश्चितताओं, जैसे मृत्यु, लाइलाज बीमारी और विकलांगता आदि के लिए कम प्रीमियम पर वित्तीय सुरक्षा प्रदान करता है। साथ ही, यह 99 वर्ष की आयु तक जीवन बीमा प्रदान करता है। उदाहरण के लिए, 30 वर्षीय वेतनभोगी महिला छूट के बाद केवल 546 रुपए का मासिक प्रीमियम देकर 30 साल की पॉलिसी अवधि के साथ 1 करोड़ रुपए के जीवन बीमा के साथ प्रोडक्ट खरीद सकती है। इस ऑफर का लाभ उठाकर, महिलाएँ 30 साल की प्रीमियम भुगतान अवधि में 34,920 रुपए बचा सकती हैं। (ICICI)

‘विज्ञापन – जाने बेस्ट प्रोडक्शन हाउस इन इंडिया के बारे में | लाइन प्रोडूसर इन इंडिया की पूरी जानकारी |

Tags: ICICIIProtect SmartLifetime DiscountWomen
Advertisement Banner Advertisement Banner Advertisement Banner
नवटाइम्स न्यूज़

नवटाइम्स न्यूज़

Recommended

Selja

संतोष बैनीवाल ने नवनिर्वाचित सांसद सैलजा (Selja) का किया जोरदार अभिनंदन

2 years ago
बिहार

बिजनौर में नव विवाहिता को चाय में जहर देकर मार डाला: एक महीने पहले की थी लव मैरिज, पति ने समझौते के लिए बुलाया, फिर फिल्मी स्टाइल में मारा

4 years ago
Facebook Twitter Instagram Pinterest Youtube Tumblr LinkedIn

Nav Times News

"भारत की पहचान"
Phone : +91 7837667000
Email: navtimesnewslive@gmail.com
Location : India

Follow us

Recent News

EC-Council Expands AI Certification Portfolio to Support India's AI Workforce Readiness and Secure Adoption

EC-Council Expands AI Certification Portfolio to Support India's AI Workforce Readiness and Secure Adoption

February 11, 2026
India's Spam Shield: The Truecaller Community Blocked Nearly 1,200 Crore Unwanted Calls in 2025

India's Spam Shield: The Truecaller Community Blocked Nearly 1,200 Crore Unwanted Calls in 2025

February 11, 2026

Click on poster to watch

Bhaiya ji Smile Movie
Bhaiya ji Smile Movie

© 2021-2026 All Right Reserved by NavTimes न्यूज़ . Developed by Msasian Entertainment (MS GROUPE)

No Result
View All Result
  • Home
  • चंडीगढ़
  • राज्य
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • महाराष्ट्र
    • जम्मू & कश्मीर
    • हिमाचल प्रदेश
  • राष्ट्रिय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
  • व्यापार
  • ऑटोमोबाइल्स
  • टेक्नोलॉजी
  • ज्योतिष
  • वीडियो
  • चमकते सितारे
  • Blogs

© 2021-2026 All Right Reserved by NavTimes न्यूज़ . Developed by Msasian Entertainment (MS GROUPE)