• About Us
  • Advertisements
  • Terms
  • Contact Us
Friday, April 10, 2026
Nav Times News
  • Home
  • चंडीगढ़
  • राज्य
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • महाराष्ट्र
    • जम्मू & कश्मीर
    • हिमाचल प्रदेश
  • राष्ट्रिय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
  • व्यापार
  • ऑटोमोबाइल्स
  • टेक्नोलॉजी
  • ज्योतिष
  • वीडियो Video
  • चमकते सितारे
  • Blogs
  • Home
  • चंडीगढ़
  • राज्य
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • महाराष्ट्र
    • जम्मू & कश्मीर
    • हिमाचल प्रदेश
  • राष्ट्रिय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
  • व्यापार
  • ऑटोमोबाइल्स
  • टेक्नोलॉजी
  • ज्योतिष
  • वीडियो Video
  • चमकते सितारे
  • Blogs
No Result
View All Result
Nav Times News
No Result
View All Result
Home लाइफस्टाइल

खाने में आनाकानी करता है बच्‍चा, तो ये समस्याएँ भी हो सकती हैं

नवटाइम्स न्यूज़ by नवटाइम्स न्यूज़
June 6, 2022
in लाइफस्टाइल
0
खाने

नई दिल्ली। अगर बच्चे में खाने को लेकर नखरे करने की आदत हो तो पेरेंट्स के लिये उसे संभालना बड़ा ही मुश्किल हो जाता है। ऐसे में उनकी बॉडी में कई सारे न्यूट्रिशन की कमी हो जाती है जो शारीरिक विकास के साथ ही मानसिक विकास के लिए भी बहुत ही जरूरी होता है। खिचड़ी, दाल, सब्जी, फल और भी बहुत सारी चीज़ें इस लिस्ट में शामिल हैं जो हेल्दी तो हैं लेकिन बच्चों के पसंदीदा खानपान की लिस्ट से बाहर। जब बच्चे ये सब खाने से इन्कार करते हैं तो थक-हार कर पेरेंट्स उनकी पसंद का ऑप्शन उन्हें दे देते हैं जो स्वाद में भले ही अच्छे लगे लेकिन ओवरऑल हेल्थ के लिए किसी भी तरह से सही ऑप्शन नहीं।  तो आइए जानते हैं क्या वजहें हो सकती हैं इस आनाकानी की?

1. स्वाद: बच्चे मीठे के स्वाद की स्वाभाविक पसंद के साथ पैदा होते हैं। वयस्कों की तुलना में उनमें मीठा खाने की तलब कहीं ज्यादा होती है। जैसे, हो सकता है कि उन्हें सब्जियां खाना उतना पसंद ना हो, जितना कि मीठी चीजें, जिसकी वजह से वे सेहतमंद खाना खाने से इनकार कर देते हैं और वे खाने में मीन-मेख निकालने वाले बन जाते हैं।

2. भोजन की संरचना: आपने देखा होगा कि आपका बच्चा टेबल पर रखी दूसरी चीजों की तुलना में ब्रेड के स्लाइस, केक, ब्रेडस्टिक्स, क्रैकर्स, चिकन नगेट्स, चिप्स जैसी चीज़ें ज्यादा पसंद करता है। इसकी वजह यह है कि उन्हें इन चीज़ों को चबाने और निगलने में ज्यादा प्रयास नहीं करना पड़ता है क्योंकि वो प्रोसेस फूड होते हैं जिनमें कोई भी पोषक तत्व नहीं होता है। दूसरा कारण यह है कि बच्चे इन खाद्य पदार्थों को पसंद करते हैं क्योंकि वे स्टार्चयुक्त कार्बोहाइड्रेट होते हैं।

3. भटकाव और भूख: क्या आपने कभी अपने बच्चों के लिए भोजन और नाश्ते के समय में अंतर करने पर विचार किया है? अक्सर ऐसा हो सकता है कि भोजन के समय के करीब नाश्ता करने से भोजन करने की उनकी इच्छा कम हो जाती है और इसलिए उनकी भूख कम हो जाती है। भोजन और नाश्ते का टाइम टेबल बनाना जरूरी है। इसके अलावा खाते वक्त उन्हें टीवी और मोबाइल से दूर रखें क्योंकि इससे उनका या तो वो ओवरईटिंग करते हैं या फिर नहीं खाते हैं।

4. हाथों से खिलाना: बच्चों को प्लेट में खाना देकर पेरेंट्स अक्सर अपने कामों में लग जाते हैं। जिससे कई बार बच्चा सही तरीके से खा नहीं पाता। तो इसके लिए बच्चों का खाना किसी दूसरे से सर्व कराने के बजाय पेरेंट्स को खुद सर्व करना चाहिए और कोशिश करें उन्हें हाथों से खाना खिलाने की। खिलाने के साथ-साथ सर्व की गई चीज़ों के फायदे भी बताना चाहिए, हो सके तो खुद खाकर भी दिखाएं जिससे बच्चे भी देखकर खाएं।

5. कितनी एक्टिविटी करता है: अगर आपका बच्चा तरह-तरह की फिजिकल एक्टिविटीज़ में बिजी रहता है। नई जगहों, नई चीजों को जानने में अपने दिमाग का इस्तेमाल करता है तो इससे उसकी भूख बढ़ेगी। लेकिन अगर फिजिकल एक्टिविटीज़ जीरो है तो बेशक उसे उतनी भूख नहीं लगेगी। तो इसका साफ मतलब है कि थकान और एक्टिविटी का स्तर सीधे तौर पर बच्चों की भूख पर प्रभाव डालते हैं।

Tags: Children eating habitschildren nutritionfussy eating habitshealthKids and Foodslifestylereasons behind fussy eating habitsबच्चों की खाने में आनाकानी
Advertisement Banner Advertisement Banner Advertisement Banner
नवटाइम्स न्यूज़

नवटाइम्स न्यूज़

Recommended

Renewable Energy

भारत की पहली रिन्यूएबल एनर्जी (Renewable Energy) कंपनी जो ‘नेट ज़ीरो एलायंस’ में शामिल

1 year ago
Obstacles

दृढ़ संकल्प से हम देश के रास्ते में आने वाली सभी बाधाओं को कर सकते हैं पार- रतनलाल कटारिया

3 years ago
Facebook Twitter Instagram Pinterest Youtube Tumblr LinkedIn

Nav Times News

"भारत की पहचान"
+91 (783) 766-7000
Email: navtimesnewslive@gmail.com
Location : India

Follow us

Recent News

Dalcore

Dalcore Launches North India’s First YOO-branded Residences -The Falcon in Gurugram, Brings YOO Inspired by Starck-designed Living to Delhi NCR

April 10, 2026
Premium

Changing Aspirations of Premium Homebuyers in NCR

April 10, 2026

Click on poster to watch

Bhaiya ji Smile Movie
Bhaiya ji Smile Movie

© 2021-2026 All Right Reserved by NavTimes न्यूज़ . Developed by Msasian Entertainment (MS GROUPE)

No Result
View All Result
  • Home
  • चंडीगढ़
  • राज्य
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • महाराष्ट्र
    • जम्मू & कश्मीर
    • हिमाचल प्रदेश
  • राष्ट्रिय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
  • व्यापार
  • ऑटोमोबाइल्स
  • टेक्नोलॉजी
  • ज्योतिष
  • वीडियो Video
  • चमकते सितारे
  • Blogs

© 2021-2026 All Right Reserved by NavTimes न्यूज़ . Developed by Msasian Entertainment (MS GROUPE)