अगर आप भी रहते हैं सारा दिन टेंशन के शिकार, तो उठते ही ट्राय करें ये उपाय, मिलेगा फायदा
  • About Us
  • Advertisements
  • Terms
  • Contact Us
Friday, March 27, 2026
Nav Times News
  • Home
  • चंडीगढ़
  • राज्य
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • महाराष्ट्र
    • जम्मू & कश्मीर
    • हिमाचल प्रदेश
  • राष्ट्रिय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
  • व्यापार
  • ऑटोमोबाइल्स
  • टेक्नोलॉजी
  • ज्योतिष
  • वीडियो
  • चमकते सितारे
  • Blogs
  • Home
  • चंडीगढ़
  • राज्य
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • महाराष्ट्र
    • जम्मू & कश्मीर
    • हिमाचल प्रदेश
  • राष्ट्रिय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
  • व्यापार
  • ऑटोमोबाइल्स
  • टेक्नोलॉजी
  • ज्योतिष
  • वीडियो
  • चमकते सितारे
  • Blogs
No Result
View All Result
Nav Times News
No Result
View All Result
Home लाइफस्टाइल

अगर आप भी रहते हैं सारा दिन टेंशन के शिकार, तो उठते ही ट्राय करें ये उपाय, मिलेगा फायदा

नवटाइम्स न्यूज़ by नवटाइम्स न्यूज़
June 4, 2022
in लाइफस्टाइल
0
टेंशन

नई दिल्ली। सुबह उठते ही चाय से लेकर नाश्ते की टेंशन। ऑफिस जाना है तो समय पर पहुंचने की टेंशन, दिनभर ऑफिस में काम की टेंशन। बिजनस है तो मंदी की टेंशन। हाउस वाइफ हैं तो गर्मियों की छुट्टी में बच्चों की धमाचौकड़ी की टेंशन। आप जितना आगे-आगे.. टेंशन उतना पीछे-पीछे। ऐसे में एक बार सुबह की शुरुआत संगीत के साथ कर के देखें, हो सकता है टेंशन को ‘परे हट’ कहने का हुनर आ जाए।

संगीत और सुकून

इतिहास की दृष्टि से देखें तो संगीत सिंधु घाटी सभ्यता काल से है, ऐसे प्रमाण मिलते हैं। वेदों में भी संगीत का उल्लेख है। यहां मुद्दा संगीत कब से है, न हो कर ये है कि जहां है, वहां सुकून है। संगीत के अलग-अलग फॉर्म हैं, किसी को क्लासिकल बहुत पसंद है, तो कोई बिलुकल नहीं सुन पाता। किसी को वेस्टर्न म्यूजिक अपनी ओर खींचता है तो कोई सूफी का दीवाना है। फंडा ये कि आपको जिस भी तरह का म्यूजिक पसंद है, उसे सुनिए। कोशिश कीजिए की सुबह उठते ही मध्यम आवाज के साथ अपने म्यूजिक सिस्टम या फोन पर संगीत बजा दें और उसके साथ अपने रोजमर्रा के कामों की शुरुआत करें। साउंड इतना तेज भी न कर दें कि कोई आवाज दे रहा हो और अपन सुन ही न पाएं। ये लो साउंड म्यूजिक पूरे दिन आपको चार्ज करने और टेंशन को दूर रखने में मदद करेगा।

हैप्पी हार्मोन्स और म्यूजिक

ऐसा नहीं है कि ये सिर्फ लफ्फाजी फंडा है। समय-समय पर इसे लेकर क्लीनिकल एक्सपेरिमेंट होते रहे हैं, जिसके रिजल्ट बताते हैं कि संगीत तनाव को दूर करने में मददगार साबित होता है। मेट्रो मास हॉस्पिटल के सीनियर डॉक्टर वीरेन्द्र मित्तल का कहना है कि सुबह उठकर अगर संगीत सुना जाए तो हमारे ब्रेन में एंडोर्फिन, डोपामिन और सिरोटीलिन नाम के हार्मोन सीक्रेट होते हैं। इन हार्मोन्स के स्त्रावित होने से हम चुस्त रहते हैं। इने हैप्पीनेस के हार्मोन से भी जाना जाता है। ये हार्मोन्स हमें खुश भी बनाए रखते हैं और काम दिल से करने की प्रेरणा देते हैं।

राग भैरव थाट से सुबह की शुरुआत

बंगलौर में हिन्दुस्तानी संगीत से जुड़े कलाकार संतोष पांडे का कहना है कि सुबह संगीत सुनने से सारा दिन सुरमई हो जाता है। वैसे कहा जाता है कि अंत भला तो सब भला लेकिन संगीत इससे उलट है। विशेषकर, हिंदुस्तानी संगीत में दिन की शुरुआत भैरव थाट के रागों से होती है। अध्यात्म से परिपूर्ण, प्रार्थना और मंगलकामना के भावों से भरा संगीत आपको नए दिन की शुरुआत के लिए अपार ऊर्जा और विश्वास देता है और आप जीवन के आरोह अवरोह के बीच संतुलित और संयमित ढंग से आगे बढ़ते हैं। संतोष पांडे बांसुरी वादक हैं।

इंद्रियों का कनेक्शन है

वी सुपर सिंगर के विजेता और प्ले बैक सिंगर रवीन्द्र उपाध्याय पोजिटिविटी और म्यूजिक को जोड़कर देखते हैं। उनका कहना है कि सुबह म्यूजिक सुनने का सबसे बड़ा असर तो ये होता है कि मनुष्य की सभी इंद्रियां ( senses) जो की पूरी रात की नींद के बाद सुबह-सुबह शिथिल पड़ जाती हैं, वो संगीत सुनने से जागृत होने लगती हैं और इस वजह से एक सकारात्मक भाव पैदा होता है, जो कि सारे दिन हमें ऊर्जा देती हैं।

Tags: healthhealth tipshealthy lifestylelifestylemorning music benefitsmusic for stressstress anxiety remedystress free lifeहेल्थ टिप्स
Advertisement Banner Advertisement Banner Advertisement Banner
नवटाइम्स न्यूज़

नवटाइम्स न्यूज़

Recommended

Cow-Sanctuaries

गौवंश संरक्षण एवं संवर्धन हेतु सरकार द्वारा गौ-अभ्यारण्य बनाने एवं गौहत्या निषेध कानून को प्रभावी बनाने की मांग|

3 years ago
Selja

नौ सालों में सीएम विंडो के नाम पर जनता को किया गुमराह: सैलजा (Selja)

2 years ago
Facebook Twitter Instagram Pinterest Youtube Tumblr LinkedIn

Nav Times News

"भारत की पहचान"
Phone : +91 7837667000
Email: navtimesnewslive@gmail.com
Location : India

Follow us

Recent News

Red Hat and Google Cloud Expand Collaboration to Accelerate Application Modernization and Cloud Migration with Red Hat OpenShift

March 26, 2026
India's Used Car Market Shifts Gears as Tier-2 Cities Drive 62 percent Demand: Cars24 Report

India's Used Car Market Shifts Gears as Tier-2 Cities Drive 62 percent Demand: Cars24 Report

March 26, 2026

Click on poster to watch

Bhaiya ji Smile Movie
Bhaiya ji Smile Movie

© 2021-2026 All Right Reserved by NavTimes न्यूज़ . Developed by Msasian Entertainment (MS GROUPE)

No Result
View All Result
  • Home
  • चंडीगढ़
  • राज्य
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • महाराष्ट्र
    • जम्मू & कश्मीर
    • हिमाचल प्रदेश
  • राष्ट्रिय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
  • व्यापार
  • ऑटोमोबाइल्स
  • टेक्नोलॉजी
  • ज्योतिष
  • वीडियो
  • चमकते सितारे
  • Blogs

© 2021-2026 All Right Reserved by NavTimes न्यूज़ . Developed by Msasian Entertainment (MS GROUPE)