बागपत में पुलिस प्रताड़ना से जहर खाने वाली मां और दूसरी बेटी ने भी तोड़ा दम, दारोगा लाइन हाजिर
  • About Us
  • Advertisements
  • Terms
  • Contact Us
Thursday, March 12, 2026
Nav Times News
  • Home
  • चंडीगढ़
  • राज्य
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • महाराष्ट्र
    • जम्मू & कश्मीर
    • हिमाचल प्रदेश
  • राष्ट्रिय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
  • व्यापार
  • ऑटोमोबाइल्स
  • टेक्नोलॉजी
  • ज्योतिष
  • वीडियो
  • चमकते सितारे
  • Blogs
  • Home
  • चंडीगढ़
  • राज्य
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • महाराष्ट्र
    • जम्मू & कश्मीर
    • हिमाचल प्रदेश
  • राष्ट्रिय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
  • व्यापार
  • ऑटोमोबाइल्स
  • टेक्नोलॉजी
  • ज्योतिष
  • वीडियो
  • चमकते सितारे
  • Blogs
No Result
View All Result
Nav Times News
No Result
View All Result
Home राज्य उत्तर प्रदेश

बागपत में पुलिस प्रताड़ना से जहर खाने वाली मां और दूसरी बेटी ने भी तोड़ा दम, दारोगा लाइन हाजिर

नवटाइम्स न्यूज़ by नवटाइम्स न्यूज़
May 27, 2022
in उत्तर प्रदेश, राज्य
0
दारोगा

बागपत। दारोगा: दो बहनों के बाद मेरठ के अस्पताल में उपचाराधीन मां ने भी दम तोड़ दिया। एक ही परिवार में तीन दिन में तीन मौत होने से बाछौड़ गांव में शोक और आक्रोश है। गुरुवार को मां व छोटी बेटी का शव पोस्टमार्टम के बाद गांव में लाया गया तो महिलाओं ने सड़क पर ही एंबुलेंस रोक ली और धरना देकर बैठ गईं। उन्‍होंने हंगामा किया। बाद में डीएम व एसपी ने पीड़ित परिवार को उचित मदद करने का आश्वासन दिया। इसके बाद स्वजन ने शवों का अंतिम संस्कार किया। इस मामले में दारोगा समेत छह के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। देर रात एसपी नीरज कुमार जादौन ने आरोपित दारोगा नरेश पाल को लाइन हाजिर कर दिया।

मृतका के पति ने दिया मांग पत्र

मृतक गीता उर्फ अनुराधा के पति महक सिंह ने एसपी के नाम जो मांग पत्र दिया है उसमें दारोगा नरेशपाल को बर्खास्त कर विभागीय कार्रवाई करने, पीड़ित परिवार को सुरक्षा देने, पीड़ित परिवार को 75 लाख रुपए आर्थिक मदद, मुकदमे की विवेचना उच्च अधिकारियों से कराने और आरोपितों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई करने की मांग की गई है। डीएम राजकमल यादव ने बताया कि दुखद घटना हुई है। पीड़ित परिवार ने एक मांग पत्र दिया है, उसी को ध्यान में रखते हुए मदद की जाएगी। इस घटना की एएसपी मनीष कुमार मिश्र जांच कर रहे हैं। एएसपी का कहना है कि दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा।

चार घंटे चला हंगामा, देर से पहुंचे अधिकारी

बाछौड़ मार्ग पर सड़क पर एंबुलेंस में मां-बेटी के शव लगभग चार घंटे तक रखे रहे। इस दौरान यह मार्ग पूरी तरह जाम रहा। एंबुलेंस के पास क्राइम ब्रांच की टीम खड़ी थी और एंबुलेंस के सामने महिलाएं बैठी हुई थी। पहले सीओ और एसडीएम बड़ौत पहुंचे। उसके बाद सीओ बागपत अनुज मिश्र और सीओ खेकड़ा पहुंचे। समाधान नहीं निकला तो देर शाम एएसपी मनीष कुमार मिश्र और एडीएम अमित कुमार पहुंचे। उसके बाद भी लोग नहीं माने तो डीएम राजकमल यादव और एसपी नीरज कुमार जादौन पहुंचे थे। लोग पहले से ही डीएम, एसपी और आइजी मेरठ को बुलाने की मांग कर रहे थे।

महक सिंह बोले, मेरा परिवार ही उजाड़ दिया

महक सिंह ने बताया कि उसका बेटा प्रिंस यदि किसी युवती को लेकर चला गया तो उसके बेटे के खिलाफ कार्रवाई होनी चाहिए थी, लेकिन पुलिस ने परिवार के सभी सदस्यों को परेशान करना शुरू कर दिया। पुलिस कितनी ही बार उनके घर आई और परेशान किया। आए दिन पुलिस उसके परिवार के सदस्यों को थाने ले जाकर मारपीट करती थी। उसकी पत्नी और दो बेटियों की मौत के बाद उसका तो परिवार ही उजड़ गया। अब उसके पास छोटा बेटा मोंटू ही मौजूद है।

Tags: death of mother-daughtersinspector line Hajirmeerut-city-crimenewsPolice RaidstateThreat To Mother In Baghpat
Advertisement Banner Advertisement Banner Advertisement Banner
नवटाइम्स न्यूज़

नवटाइम्स न्यूज़

Recommended

बिजली गुल

यूपी विधानसभा में राज्यपाल के अभिभाषण के बीच बिजली गुल, चार अधिकारियों पर गिरी गाज, 3 सस्पेंड,1 बर्खास्त

4 years ago
Volleyball Team

हरियाणा की वॉलीबॉल टीम (Volleyball Team) ने राष्ट्रीय स्तर पर जीता सिल्वर

2 years ago
Facebook Twitter Instagram Pinterest Youtube Tumblr LinkedIn

Nav Times News

"भारत की पहचान"
Phone : +91 7837667000
Email: navtimesnewslive@gmail.com
Location : India

Follow us

Recent News

The Caravel Group, International Maritime Institute (IMI), and Fleet Management Celebrate Significant Progress on the 1st Anniversary of Working Together as One to Train a New Generation of Future-Ready Seafarers

The Caravel Group, International Maritime Institute (IMI), and Fleet Management Celebrate Significant Progress on the 1st Anniversary of Working Together as One to Train a New Generation of Future-Ready Seafarers

March 12, 2026
BPTP

BPTP Receives 'Iconic Project – Commercial' Recognition at ET Real Estate Conclave & Awards 2026

March 12, 2026

Click on poster to watch

Bhaiya ji Smile Movie
Bhaiya ji Smile Movie

© 2021-2026 All Right Reserved by NavTimes न्यूज़ . Developed by Msasian Entertainment (MS GROUPE)

No Result
View All Result
  • Home
  • चंडीगढ़
  • राज्य
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • महाराष्ट्र
    • जम्मू & कश्मीर
    • हिमाचल प्रदेश
  • राष्ट्रिय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
  • व्यापार
  • ऑटोमोबाइल्स
  • टेक्नोलॉजी
  • ज्योतिष
  • वीडियो
  • चमकते सितारे
  • Blogs

© 2021-2026 All Right Reserved by NavTimes न्यूज़ . Developed by Msasian Entertainment (MS GROUPE)